विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं महिला मतदाताओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी विभागों को आपसी समन्वय से व्यापक जनजागरूकता एवं पंजीकरण गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से ECINET मोबाइल ऐप एवं https://t.co/g5fGkm1YM5 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित BLO से संपर्क करें।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
देवा मेला-2026 में लगेगा युवा मतदाता पंजीकरण विशेष कैम्प
‘कोई मतदाता न छूटे’ के संकल्प को साकार करने एवं युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवा मेला में विशेष कैम्प के माध्यम से पात्र युवाओं का मतदाता पंजीकरण किया जाएगा।01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा आयु एवं पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेला में स्थापित विशेष कैम्प पहुंचकर फार्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।ऑनलाइन आवेदन भी: https://t.co/XGDOGrQDMJ पर कर सकते है।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र 268-बाराबंकी की भाग संख्या 83, 84, 85 एवं 86 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनपदवासियों से अपील है कि कैम्प में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएं। ऑनलाइन आवेदन के लिए https://t.co/g5fGkm1YM5 पोर्टल का उपयोग करें तथा मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद में मतदान सुचारु रूप से जारी है। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी व तैनात किए गए जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं मतदान प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत एसपी के साथ विकास खण्ड कार्यालय, निन्दूरा एवं फतेहपुर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जनपद में मतदान सुचारु रूप से जारी है। इस दौरान स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत गुरुवार को जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। आयुक्त लखनऊ मंडल/रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने रवानगी व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर सकुशल पहुंच गई हैं।जनपद में 54 स्नातक एवं 18 शिक्षक निर्वाचन सहित कुल 72 मतदेय स्थलों पर कल, 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों पर सम्पन्न होगा।उक्त निर्वाचन के दृष्टिगत ई-डिस्ट्रिक्ट लैब, कलेक्ट्रेट, बाराबंकी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मतदान से संबंधित जानकारी, शिकायत एवं सुझाव हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05248-297438 पर संपर्क किया जा सकता है।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
*उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन- 2026 के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता घर बैठे जान सकेंगे अपना मतदेय स्थल और क्रम संख्या*
लखनऊ, 19 अक्टूबर, 2026।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक मतदान निर्धारित है। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थल एवं मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/JWlDgAY6Et पर जाकर अपने मतदेय स्थल एवं मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित नए पॉपअप नोटिफिकेशन "Search your polling station by name for Graduate and Teacher Constituency" पर क्लिक करना होगा। इसके बाद संबंधित स्नातक अथवा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं जनपद का चयन कर अपना नाम अथवा संबंधी का नाम या दोनों का नाम की प्रविष्टि करें। या इसके अतिरिक्त मतदाता या संबंधी के नाम का प्रथम/द्वितीय अंकन की प्रविष्टि भी कर सकते हैं तथा उपरोक्त के पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद संबंधित मतदाता को उसके मतदेय स्थल और मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
मतदान के समय मतदाताओं को अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता किसी कारणवश मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, तो वह आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर अपनी पहचान सिद्ध कर सकता है।
वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य अथवा केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों एवं अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान-पत्र, सांसदों, विधायकों एवं पार्षदों को जारी सरकारी पहचान-पत्र तथा संबंधित शिक्षक अथवा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक की शैक्षणिक संस्था द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री अथवा डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड भी वैकल्पिक पहचान दस्तावेज के रूप में मान्य होंगे।
सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि सभी वेबसाइट के माध्यम से अपने मतदेय स्थल एवं मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी प्राप्त कर लें और निर्धारित पहचान दस्तावेज के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
🗳️ मतदान से पहले जानें अपना मतदेय स्थल और मतदाता सूची में क्रम संख्या!
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान होगा।
मतदान से पहले घर बैठे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/JWlDgAYEu1 पर जाकर अपना मतदेय स्थल एवं मतदाता सूची में क्रम संख्या जानें।
✅ वेबसाइट के वोटर सर्विसेस टैब में उपलब्ध “Search Your Polling Station by Name for Graduate and Teacher Constituency” विकल्प चुनें।
✅ आवश्यक विवरण भरकर अपनी जानकारी प्राप्त करें।
✅ मतदान के दिन EPIC (मतदाता पहचान पत्र) अथवा आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज साथ लेकर जाएँ।
आपकी सहभागिता लोकतंत्र की मजबूती है।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
The reports of all EROs say that form-7 generated after completion of hearings by EROs/AEROs were identical in the sense that the reason column was blank in all such forms. Their reports also say that no auto-generated form-7 had any letter like ‘A’, ‘N’, ‘H’ or ‘E’ printed in the reason column as claimed in the story done by TRC. They refute the assertion of the report that 1211 forms had “absent/shifted” printed as reason in the reason column. They also say that no digital signature was required at all to work in the ECINET and they were never forced to put any digital signature on the forms as claimed in the report of TRC. The form-7 was never sent to any senior for approval as ERO/AEROs is the authority who decides under law. @reporters_co is requested to show/display some of such forms so that this confusion could be cleared.
This is FAKE News. No such admission has ever been made by UP CEO. It is a dangerous twist to a report and some X posts of @reporters_co and their reporters and editor. The reports and posts of @reporters_co are full of inconsistencies, assumptions, false imputations and designed to create a particular perception. But this post goes much beyond their fault. Such fake news, If unchecked, has the potential to create disharmony among people on the basis of religion and is dangerous to the unity and integrity of the country. Suitable and appropriate legal steps may kindly be taken in a timely manner by the concerned officials.
@Uppolice@cyberpolice_up
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के सभी 2870 मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्पों में युवाओं एवं पात्र नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जाँचने तथा नए पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल https://t.co/g5fGkm1YM5पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य सुनिश्चित करें।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प आयोजित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 270-दरियाबाद के बूथ संख्या 350–352 (पटेल पंचायती इंटर कॉलेज), 353–354 (प्राथमिक विद्यालय धरौली) एवं 355–356 (प्राथमिक विद्यालय चंदौली) का औचक निरीक्षण कर कैम्प की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित कार्मिकों को पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा के क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों पर नए बूथ बनाने के प्रस्ताव तथा मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर सुझाव एवं आपत्तियां 23 अक्टूबर तक प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आलेख्य मतदाता सूची 12 नवंबर को प्रकाशन के उपरांत 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक सुनिश्चित करते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा।
@ECISVEEP@ceoup
भारत निर्वाचन आयोग एवम मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के निर्देशानुसार जनपद में 17 एवं 24 अक्टूबर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प आयोजित होंगे। प्रातः 10 से अपराह्न 4 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों के पंजीकरण हेतु फार्म-6 उपलब्ध कराएंगे।जनपदवासियों से अपील है कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचें तथा नाम दर्ज न होने पर कैम्प में फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं। पात्र युवाओं को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
@ECISVEEP@ceoup
As per instructions of ECI, 75 DEOs of the state of Uttar Pradesh have started a proactive campaign to ensure that No eligible elector is left from the electoral rolls.
Special camps are being held in 177516 no. of booths in the state to ensure this.
If any person has any complaint, please feel free to inform any of the 177516 no. of BLOs, 2042 no. of AEROs, 403 no. of EROs of 75 no of DEOs.
We are committed to ensure that No eligible voter is excluded from the voter list.
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
UP SIR में 85,854 Form-7 स्वतः बनाकर बिना कारण मतदाताओं के नाम हटाने का दावा भ्रामक है।
संबंधित मामलों में नोटिस, सुनवाई, जांच और आदेश के बाद कार्रवाई हुई। 6 मार्च के बाद लंबित मामलों पर निर्णय भी नियमानुसार हुए।
सही जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।
Claims that 85,854 Form-7 entries were auto generated to delete UP voters without reason during SIR are misleading.
Notices, hearings, scrutiny and recorded orders preceded action. Pending cases were decided after 6 March as per procedure.
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
*कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश*
(प्रेस विज्ञप्ति)
प्रदेश में *17 एवं 24 अक्टूबर को* मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष कैम्प होंगे आयोजित
कैम्प में *प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक* उपस्थित रहेंगे बीएलओ, मतदाता पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे फार्म-6
लखनऊ, 13 अक्टूबर, 2026।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जनपदों में 17 अक्टूबर (शनिवार) एवं 24 अक्टूबर (शनिवार), 2026 को विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
विशेष कैम्प दिवसों पर प्रदेश के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। कैम्प में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध रहेंगे। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों को फॉर्म 6 के साथ नवीनतम फोटो, जन्मतिथि एवं पते से सम्बन्धित दस्तावेज उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां नागरिकों को फार्म-6 भरने एवं मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। प्राप्त होने वाले सभी फार्मों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण अधिकारियों को अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराए जा सकें।
विशेष कैम्पों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों को भी कैम्पों की तिथियों के संबंध में सूचित किया जाएगा। कैम्पों के चयनित फोटो एवं वीडियो जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट तथा आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए जाएंगे।
अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी बूथों का पर्यवेक्षण करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों का भ्रमण करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी विशेष कैम्प दिवसों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान की नियमित समीक्षा एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक बूथ पर कैम्प का आयोजन कराया जाए। साथ ही, अभियान के अंतर्गत प्राप्त होने वाले फार्मों का उचित रखरखाव तथा सभी संबंधित अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि किसी भी स्तर पर शिथिलता न आने पाए।
प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि वे 17 एवं 24 अक्टूबर, 2026 को अपने मतदेय स्थल पर आयोजित विशेष कैम्प में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचें। यदि उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। लोकतंत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi
*कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश*
(प्रेस विज्ञप्ति)
*विधान परिषद के स्नातक के 5 एवं शिक्षक के 6 निर्वाचन क्षेत्रों के अर्ह मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य*
लखनऊ, 13 अक्टूबर 2026।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर, 2026 को मतदान होगा। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी के खण्ड स्नातक तथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-फैजाबाद के खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न होगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं तथा संबंधित खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रामाणिक (Bonafide) मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान (दिवस 23 अक्टूबर 2026) पर विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जाएगा।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ANINewsUP@PTI_News@ians_india@DDNewsUP@AIRNewsHindi