Thank you @TVKVijayHQ
Vijay Thalapathy is a Christian, and the Congress is a key ally of his in Tamil Nadu; yet, he is far better than those predatory 'Sanghis' and BJP members who are busy plundering Hindu temples with both hands. The looting of the Ayodhya Ram Mandir by the 'Sanghis' stands as a prime example of this.
Reversing a decision made by the previous anti-Hindu DMK government, Vijay Thalapathy has issued an order mandating that temple funds be spent solely on sacred purposes.
His government has also cancelled, with immediate effect, the 46 projects that the former DMK administration had planned to execute by siphoning off temple funds.
Vijay Thalapathy, the Hindi-speaking Hindu public of North India extends its heartfelt gratitude to you for taking this historic decision. You are truly secular.
#SandeepDeo
इंदौर, गुजरात, ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली में भी प्रदूषित पानी का कहर! स्वयं मेरा लिवर भी हुआ संक्रमित!
एक खबर मैंने जानबूझ नहीं लिखी थी, जो आज लिख रहा हूं। सोचा था कि दिल्ली में भाजपा की नयी सरकार बनी है, तत्काल आलोचना ठीक नहीं है, लेकिन जिस तरह पानी की आपूर्ति में स्थिति बदतर हो रही है तो लिखना पड़ रहा है।
दिल्ली में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो बनते ही उसने जल बोर्ड की पाईप लाईन और सीवर लाईन की सफाई और नयी लाईन बिछाने के नाम पर जगह-जगह सड़क की खुदाई करवा दी। दिल्ली के उत्तम नगर के मेरे मोहल्ले शीशराम पार्क से लेकर जनकपुरी तक सभी जगह सड़कें खोद दी गई। उसके बाद हमारे घरों में सीवर मिले बदबूदार पानी की आपूर्ति होने लगी। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं। यहां तक कि शिकायत भी अटेंड नहीं किया जाता है। आप बदबूदार पानी पीते रहिए और बीमार पड़ते रहिए, कोई सुनने वाला नहीं है!
अधिकारियों द्वारा शिकायत अटेंड नहीं होने पर मैंने स्वयं मुख्यमंत्री @gupta_rekha अपने विधायक @PawanSharmabjp1, दिल्ली के गृहमंत्री @ashishsood_bjp, मंत्री @KapilMishra_IND जी को अगस्त-2024 में टैग करते हुए ट्वीट किया था, जिसका स्क्रीन शॉट (Pic4) लगा है। 4 अगस्त में किए गये शिकायत (ट्वीट) के बावजूद मेरे मोहल्ले में बदबूदार पानी की आपूर्ति 10 दिसंबर 2025 तक लगातार होती रही! कोई सुध लेने वाला नहीं था!
उत्तम नगर में करीब चार महीने बदबूदार पानी की आपूर्ति होती रही। जब शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तो हार कर हमने पानी को उबाल कर पीना आरंभ किया। मेरे घर के सारे लोग बीमार पड़ गये। खुद मेरा लीवर इफेक्ट हुआ। तीन महीने तक मेरे लीवर का इलाज चला। मेरा भाई, भतीजा लप्पू भी बहुत बीमार पड़ गया। उसका भी इलाज चला। अभी कुछ दिन पहले सड़क के खड्डों को भरा गया है, और 10 दिसंबर के बाद से मेरे मोहल्ले में पानी ठीक आ रहा है। लेकिन नजफगढ़, द्वारका आदि जगह की स्थिति अभी भी बहुत खराब है।
मैं दिल्ली में 2002 से पत्रकारिता कर रहा हूं। इतने ही साल मुझे दिल्ली में रहते हो गये। इतने लंबे समय तक बदबूदार सीवरयुक्त पानी कभी किसी पार्टी की सरकार में दिल्ली में आपूर्ति नहीं हुई।
कांग्रेस की शीला दीक्षित की सरकार में टैंकर माफियाओं का राज था। उनके समय पानी की नियमित आपूर्ति की स्थिति खराब थी। मुझे काफी बार टैंकर से पानी मंगवाना पड़ता था और तीसरी मंजिल तक खुद चढ़ाना पड़ता था। पूरा मोहल्ला मेरी वजह से पानी पी पाता था! बदबूदार पानी की आपूर्ति भी शीला सरकार में होती थी, लेकिन शिकायत करने पर कार्रवाई होती थी। अधिकारी शिकायत दूर करने में देरी करते थे तो हम सीधे अपने तत्कालीन कांग्रेसी विधायक मुकेश शर्मा से शिकायत करते थे और वह तत्काल इसका समाधान कराते थे।
मैं @ArvindKejriwal का शुरुआती आलोचक रहा हूं, परन्तु दिल्ली में केजरीवाल की सरकार के समय मेरे मोहल्ले में पानी की स्थिति सबसे बेहतरीन थी। सुबह-शाम दोनों वक्त नियमित पानी आता था। कभी बदबूदार पानी आ भी गया तो अधिकारी तुरंत फोन उठाते थे। शिकायत करने पर पानी की जांच करने घर तक आते थे। पानी-बिजली की जितनी बेहतरीन आपूर्ति केजरीवाल सरकार में थी, वैसी न कांग्रेस सरकार में रही और भाजपा सरकार की तो शुरुआत ही बदबूदार पानी आपूर्ति से हुई है!
चूंकि अभी भाजपा सरकार को अधिक समय नहीं हुआ है, इसलिए मैंने हमारे घर के अधिकांश लोगों के बीमार होने के बावजूद इस खबर को नहीं लिखा। परंतु जिस तरह से भाजपा शासित हर राज्य में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, लोग मर और बीमार पड़ रहे हैं, वह इनकी मंशा पर संदेह पैदा करता है!
इसकी जांच मैंने दिल्ली में की तो पता चला कि यह सब टेंडर का खेल है। सत्ता में आते ही कमीशन खोरी के लिए नया पाईप लाईन बिछाने, सीवर लाईन क्लीन करने आदि के नाम पर एक साथ हर क्षेत्र में टेंडर आवंटित कर दिया गया, जिसके कारण यह समस्या पैदा हुई है!
भाजपा शासन में भ्रष्टाचार का एक नया रूप सामने आया है। कार्यालय के फर्नीचर बदलने से लेकर पुराना कार्यालय तोड़ कर नया कार्यालय बनवाने, तोड़-फोड़ करने, नया पाईप लाईन बिछाने आदि के नाम पर भ्रष्टाचार का जम कर 'खेल' चल रहा है। दुरुस्त चीजों को भी बदला जा रहा है ताकि नयी खरीद पर नया 'कट' मिलता रहे!
इनकी इन कमीशनखोरी के चक्कर में लोग दूषित पानी पी रहे हैं, अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं! दिल्ली की ही तरह लगता है मप्र, गुजरात, उप्र, सभी जगह शायद इनके 'कट-कमीशनखोरी' का समान मोडस ओपरेंडी चल है, जिसके कारण साफ पानी भी लोगों को मिलना दूभर होता जा रहा है!
लोगों की जान की कीमत पर भ्रष्टाचार चल रहा है, लेकिन आप मीडिया में इसके विरुद्ध एक भी खबर प्रमुखता से नहीं देखेंगे।
#SandeepDeo
आदरणीय मुख्यमंत्री @gupta_rekha ji. उत्तमनगर, शीशराम पार्क B Block में पिछले एक सप्ताह से बदबूदार पानी आ रहा है। जल बोर्ड के अधिकारियों को फोन करने पर वो फोन काट देते हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोग उस पानी के कारण बीमार पड़ रहे हैं। कृपया संज्ञान लीजिए। धन्यवाद। 🙏
CC: @ashishsood_bjp@KapilMishra_IND@PawanSharmabjp1
एक पनौती है! उस पनौती ने खुद को नसीबवाला घोषित करते हुए कहा था, मेरा नसीब यदि देश की जनता के काम आ सकता है तो इससे बढ़िया नसीब क्या होगा?
भारत #ICCCricketWorldCup में सारा मैच जीत चुका था। लेकिन फाइनल मैच में पनौती मैदान में पहुंचा और भारत फाइनल में हार के कगार पर है! यह पनौती चंद्रयान लॉन्चिंग पर भी पहुंचा था और चंद्रयान फेल हो गया था। इसके बाहर रहने पर चंद्रयान सफल हुआ, काश यह आज फाइनल के मैदान से बाहर रहता तो भारत 12 साल बाद पुनः विश्व कप जीत जाता! #पनौती
दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी, दिल्ली के निजी स्कूलों को छठ पूजा के सुबह वाले अर्क के दिन भी खोल दिया गया है। यही नहीं उस दिन कुछ स्कूलों ने परीक्षा भी आयोजित की है। ऐसे में जो बच्चे छठ पूजा में अपने पैतृक गांव जाएंगे, वो उस दिन परीक्षा कैसे दे पाएंगे? बिहार, उप्र और पूर्वांचल में चार दिवसीय छठ एक महापर्व है। अतः 17- 20 नवंबर को परीक्षा तिथि कोई स्कूल न रखे, कम से कम इसका आदेश जारी कीजिए।
बच्चे स्कूल की छुट्टी तो मैनेज कर लेंगे, लेकिन यदि परीक्षा हो तो वह कैसे मैनेज करेंगे?
हिंदू धर्म के पर्व-त्योहारों पर सरकार और स्कूलों को कम से कम कुछ चीजों का ध्यान तो रखना ही चाहिए, ऐसा निर्देश जारी होना चाहिए।
यह 2012 का वीडियो है आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi ji जब 2014 के चुनाव अभियान का आरंभ गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गूगल हैंगआउट और #Youtube से ही आरंभ किया था, फिर शुभ सनातनी मुहुर्त के कारण YouTube पर लांच हुए #एकं_सनातन_भारत पर यह व्यंग्य क्यों?
अंकुरन के बाद पौधे का प्रस्फुटन होता है, फिर वृक्ष बनता है। @BJP4India भी तो 2 सीट से यहां तक पहुंची है?
2012 का वह YouTube Link जिसके जरिए नरेंद्र मोदी जी को पैन-इंडिया और पैन-वर्ल्ड बनाने के लिए टीम नमो ने अजय देवगन तक का इस्तेमाल किया था! #एकम_सनातन_भारत
#एकम_सनातन_भारत_दल
https://t.co/NX6HRiO2yi
लोग यह वीडियो भेज कर कह रहे हैं कि ' हनुमान चालीसा को लेकर बार-बार अभद्रता करने वाले इस व्यक्ति ने कल फिर आप पर हमला किया।' मैं अभी तक हमले की पहल से बच रहा हूं। मैं सिर्फ हमले का जवाब दे रहा हूं। अतः जो लोग इनकी पैरवी लेकर मेरे पास आ रहे हैं, वो इनको समझा लें। कहीं ऐसा न हो कि मैं अपनी पत्रकारिता के उस रूप को सामने ले आऊं, जिसके बाद आप सभी को अपना चेहरा बचाना मुश्किल हो जाएगा। सारे 'पैरवीकार' सुन लें, मैं धर्म से समझौता नहीं करता! अतः समझा लें अपने 'शायर' को, इससे पहले कि देर हो जाए! #sandeepdeo
#एकम_सनातन_भारत दल का मेंबरशिप हुआ ओपन! लिंक नीचे 👇
'एकम सनातन भारत' दल का फाउंडर मेंबर बनने के लिए निम्न वेबसाइट पर क्लिक कर फार्म भरें और सदस्यता शुल्क भर कर एक मात्र सनातन दल के सदस्य बनें। अभी नहीं तो कभी नहीं!
अभी बैंक एकाउंट इकजुट्ट जम्मू पार्टी का है। पार्टी का नया नाम बदल कर जब तक चुनाव आयोग से नहीं आ जाता, तब तक यही खाता ऑफिशियल है। बाद में इसी खाता का नाम नयी पार्टी के नाम पर बदल जाएगा। धन्यवाद 🙏
https://t.co/6WIWm9fknL
#एकम_सनातन_भारत के फाउंडर मेंबर बनने की प्रक्रिया बढ़ रही है। आरंभ के 1000 सदस्य ही फाउंडर मेंबर बनाए जाएंगे। आप सभी इसी लिंक को ओपन कर फार्म भरें और मेंबरशिप भरें। कोई और लिंक और बैंक एकाउंट नहीं है, अतः किसी झांसे में न आएं। ओरिजन लिंक से ही सदस्यता लें। धन्यवाद। @AnkurSharma_Adv
#sandeepdeo
#एकम_सनातन_भारत_दल
https://t.co/6WIWm9fknL
कपोत पर स्वदेशी दीये/लरियाँ और झालरें उपलब्ध करवा दिया गया है। आप सभी इस दीपावली स्वदेशी दीये/लरियाँ और झालरें https://t.co/ChJYCmR0j4 से मंगवा सकते हैं। आर्डर करने के लिए लिंक:- https://t.co/Bfu4N58gAV
PNR 6832254590
Train : 12565
CLASS : 1A
P1 (64 वर्ष) H1 ,F15;
P2(62 वर्ष) H1 ,F17;
गाड़ी के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी है जिस कारण गाड़ी बहुत धीरे और लेट चल रही है। सभी यात्री बहुत परेशान हैं। प्लीज जांच कराएं।
@RailMinIndia@RailwaySeva@SpokespersonIR@AshwiniVaishnaw
@akdeo14 असुविधा के लिए खेद है। सर, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया मोबाइल नंबर DM के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी शिकायत/ समस्याएं सीधे https://t.co/JNjgaq11Jl पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। https://t.co/utEzIqAAkm