Official X Handle of Shri Umesh Mishra, District Election Officer, Muzaffarnagar*. DEO is responsible for the share verified information related to ECI .
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि अर्हता तिथि *01.01.2026* के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 (शुक्रवार) को जनपद स्तर पर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर करा दिया गया है। अंतिम प्रकाशन के समय 2235 विधानसभावार मतदेय स्थल, 873 मतदान केन्द्र, 2235 बूथ लेविल अधिकारी, आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या— 1768369 133920 परिवर्धन (नये मतदाता)‚ 12352 अपमार्जन (मतदाता सूची से अपमार्जित किये गये नाम) अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाताओं की संख्या 1893339 है:-
अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में अपना अथवा अपने सम्बंधी का नाम देख सकते हैं।
उक्त के अतिरिक्त दिनांक 10.04.2026 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अन्तिम प्रकाशित नामावली को जनपद की वेबसाइट https://t.co/2clF5bd7ry… पर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ को वेबसाइट https://t.co/vs3za6bRGM पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त छः मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / सचिवों को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची एक प्रति साफ्ट कापी में तथा एक प्रति हार्ड कापी में उपलब्ध करायी गयी इस अवसर पर श्री संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों से भारतीय जनता पार्टी के श्री ओम प्रकाश उपाध्याय, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्कसवादी) के श्री अनिल कुमार एवं श्री सुभाष उपाध्याय, समाजवादी पार्टी के श्री साजिद हसन एवं श्री पवन बंसल, जिला कांग्रेस पार्टी के श्री ममनून अन्सारी (एडवोकेट), बहुजन समाज पार्टी के श्री इन्तजार अली तथा आम आदमी पार्टी के श्री अजय चौधरी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को मध्याह्न 12 बजे से लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर, लखनऊ में प्रेसवार्ता की जाएगी।
https://t.co/C2XdnLQG5w
अर्हता दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर आज बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव और उनके प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया।
जनपद में नो मैपिंग लोजिकल डिस्क्रीपेन्सी के तहत 4,46,318 नोटिस जारी किए गए, जिनमें से 4,12,420 (92.40%) पर सुनवाई पूरी की जा चुकी है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 1,25,054 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं, जिन पर कार्यवाही जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि हर अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में दर्ज हो और किसी भी अनर्ह व्यक्ति का नाम न दर्ज हो। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी समस्या की जानकारी दें और अर्ह नागरिकों के नामावली में सही ढंग से दर्ज होने में सहयोग प्रदान करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#Muzaffarnagar #VoterAwareness #SpecialSummaryRevision
@ECISVEEP@ceoup
आज मुजफ्फरनगर में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक श्री निखिल गजराज, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव, उनके प्रतिनिधि तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रोल प्रेक्षक ने प्रगाढ़ पुनरीक्षण में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान साझा किए।
निर्देश दिए गए कि प्रत्येक अर्ह नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हो और किसी भी अनर्ह व्यक्ति का नाम शामिल न हो। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को राजनीतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित करने, नो-मैपिंग वाले मतदाताओं से संवाद करने और अभिलेखीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने का मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में सभी उप-जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला स्तर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
इस बैठक के माध्यम से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी अर्ह मतदाताओं के नामावली में समुचित समावेशन और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
@ECISVEEP@ceoup
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (विधानसभा क्षेत्र 14, मुजफ्फरनगर) श्री पंकज प्रकाश राठौड़ द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने ग्रैन चैंबर इंटर कॉलेज, जैनिबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं डीएवी इंटर कॉलेज में स्थापित मतदान/पंजीकरण केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की उपस्थिति, प्राप्त आवेदनों की प्रगति, आवश्यक अभिलेखों की उपलब्धता, सहायता डेस्क, दिव्यांगजन हेतु सुविधाओं एवं जनसामान्य के लिए सुगम व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लिया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि— सभी पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्राप्त प्रपत्रों (फॉर्म-6, 7, 8) का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
उन्होंने आमजन से अपील की कि पात्र मतदाता निर्धारित तिथियों में अपने नजदीकी बूथ पर पहुँचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।
@ceoup@DmMuzaffarnagar@ECISVEEP
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
लखनऊ, 21 फरवरी 2026
विशेष अभियान दिवसः 22-02-2026
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में दिनांक 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये थे। इसी कड़ी में रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है।
इस विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि-
•विशेष अभियान दिवस में प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।
•सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के फार्म यथा 6, 6A, 7 एवं 8 उपलब्ध रहेंगे।
•विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी जहॉ मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान की जाएगी।
•मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को अभियान तिथि की जानकारी देते हुए उनसे सहयोग प्राप्त किया जाएगा। सभासदों, ग्राम प्रधानों एवं स्वयंसेवकों का भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त विशेष अभियान दिवस के पर्यवेक्षण हेतु समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भ्रमणशील रहते हुए विशेष अभियान को सफल बनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
समस्त नागरिकों से अपील है कि विशेष अभियान दिवस-22 फरवरी, 2026 को अपने बूथ पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अवश्य जॉच लें। यदि किसी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में अकिंत नही है अथवा ऐसे सदस्य जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो, उनका भी फार्म 6 घोषणा पत्र सहित भरवाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा दें अथवा ECINET मोबाइल एप्लीकेशन या https://t.co/CcvJiIz3H0 पोर्टल पर ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आलेख्य मतदाता सूची में अंकित अपनी प्रविष्टि में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है।
@rahulkataria492@ceoup उक्त आवेदक का एपिक कार्ड जनरेट हो गया है, शीघ्र ही आपको डिस्पैच कर दिया जाएगा। यथासमय आप https://t.co/UK3ww9KyEA पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं!
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर की मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की अद्यतन स्थिति दिनांक 09-02-2026 का दैनिक बुलेटिन।
@ceoup
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर की मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की अद्यतन स्थिति दिनांक 07-02-2026 का दैनिक बुलेटिन।
@ceoup
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर की मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की अद्यतन स्थिति दिनांक 05-02-2026 का दैनिक बुलेटिन।
@ceoup
आज 04 फरवरी 2026 को जनपद मुजफ्फरनगर में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में मेरे द्वारा सभी मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों/प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में फार्म-6, 6ए, 7 एवं 8 से संबंधित जानकारी साझा की गई। दावे व आपत्तियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06.02.2026 है। पात्र नागरिक समय से अपने बीएलओ अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में फार्म जमा करें।
सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे https://t.co/nkbXIaCvnD , https://t.co/zgwjeV3RNL अथवा Voter Helpline App के माध्यम से अपने विवरण की पुष्टि अवश्य करें।
@ceoup
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर की मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की अद्यतन स्थिति दिनांक 03-02-2026 का दैनिक बुलेटिन।
@ceoup
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर की मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की अद्यतन स्थिति दिनांक 02-02-2026 का दैनिक बुलेटिन।
@ceoup
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के तहत जनपद मुज़फ्फरनगर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सत्र 2026 के लिए मतदाता सूची संबंधी कार्य लगातार जारी हैं।
अभियान के दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण और आपत्तियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। विभिन्न केंद्रों पर प्राप्त फॉर्मों की सावधानीपूर्वक जाँच कर उन्हें विधिवत पंजीकृत किया जा रहा है।
इसी क्रम में, आयुक्त महोदय/रोल प्रेक्षक, सहारनपुर मंडल ने तहसील सदर सभागार में विधानसभा क्षेत्र 14- मुज़फ्फरनगर के ईआरओ/नगर मजिस्ट्रेट मु0नगर से जानकारी प्राप्त कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया और कार्यों की समीक्षा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता, शुद्धता और निष्पक्षता बनाए रखते हुए सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया सहज और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
@ECISVEEP@ceoup
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सत्र 2026 के लिए मतदाता सूची संबंधी कार्य निरंतर प्रगति पर है।
अभियान के तहत, नए मतदाताओं का पंजीकरण और आपत्तियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। विभिन्न केंद्रों पर प्राप्त फॉर्मों की गहन जाँच और विधिवत पंजीकरण का कार्य चल रहा है।
इसी क्रम में, आयुक्त महोदय/रोल प्रेक्षक, सहारनपुर मंडल द्वारा 14, मुज़फ्फरनगर विधानसभा के डी0ए0वी इंटर कॉलेज में अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया गया, और कार्यों की समीक्षा के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पारदर्शिता, शुद्धता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
@ECISVEEP@ceoup
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत 14, मुज़फ्फरनगर विधानसभा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सत्र 2026 हेतु मतदाता सूची से संबंधित कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत प्राप्त हो रही आपत्तियों के निस्तारण एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु प्राप्त फॉर्मों की जाँच कर उन्हें विधिवत जमा करने की कार्यवाही विभिन्न स्थानों पर स्थापित केंद्रों के माध्यम से की जा रही है।
मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु इन केंद्रों पर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जहाँ आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही ERO/नगर मजिस्ट्रेट द्वारा Jainabiya Girls Inter College एवं DAV Inter College में स्थापित केंद्रों का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, शुद्धता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा रहा है, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जा सके।
@ECISVEEP@ceoup