नीट एग्जाम की वजह से 45 Min. तक एयरपोर्ट पर रुके PM मोदी
◆ 21 जून को दिल्ली एयरपोर्ट पर दोपहर 1:15 बजे पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने तुरंत अपने आवास रवाना होने के बजाय एयरपोर्ट पर ही इंतजार किया
◆ दरअसल, दोपहर 2 बजे नीट परीक्षा शुरू होनी थी, परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और ट्रैफिक प्रभावित न हो इसलिए ये फैसला लिया गया
@narendramodi | PM Modi | Delhi Airport | NEET
आज डोभाल के साथ बैठेंगे चीन-रूस और ब्रिक्स देशों के टॉप ऑफिसर, जानिए दो दिन का पूरा एजेंडा
नई दिल्ली में BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय बैठक होने वाली है. अजीत डोभाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. आतंकवाद, पश्चिम एशिया, रूस-यूक्रेन युद्ध और नई सुरक्षा चुनौतियां चर्चा के प्रमुख विषय होंगे.
पूरी खबर : https://t.co/mTev4RgDFF
#BRICS #AjitDoval #BRICSMeeting #NationalSecurity #IndiaDiplomacy
|| राम राम सा ||
बगरू विधानसभा क्षेत्र के प्रतापनगर मंडल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "प्रबुद्ध जन सम्मेलन" में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विकसित भारत के संकल्प, अंत्योदय की भावना, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश में आए सकारात्मक परिवर्तन पर विचार साझा किए। साथ ही प्रबुद्धजनों के साथ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी के विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाई अजय पारीक जी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित अन्य महानुभावों की उपस्थिति रही।
#12YearsOfSeva #Bagru #mla #drkailashverma
#मौसम
🔹मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 27 जून तक मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
🔹आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरलम, माहे, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकाल और तेलंगाना में अगले चार से पांच दिनों तक तेज बारिश हो सकती है।
🔹राजस्थान, बिहार, झारखंड और ओडिशा में कल तक गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
🔹छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में 25 जून तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में कल गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
#Jaipur#बिंदायका सरकारी स्कूल में परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने का मामला
240 परीक्षार्थीयों का था सेंटर, 218 विद्यार्थी थे उपस्थित, स्कूल परिसर में आखिरकार मेटल डिटेक्टर व जैमर कैसे हुए फेल ?, पुलिस कर रही परीक्षा कैंडिडेट हिमांशी व स्कूल स्टाफ से पूछताछ, पूरे वीक्षक है स्कूल में मौजूद, स्कूल में बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात
#RajasthanWithFirstIndia @jaipur_police
आज जयपुर में राजस्थान रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें प्रदेशवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक यात्रा सुविधा प्रदान करने के साथ कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी।
स्वच्छ ऊर्जा आधारित यह पहल हरित विकास को बढ़ावा देने के साथ विकसित राजस्थान के संकल्प को भी नई गति प्रदान करेगी।
|| राम राम सा ||
जयपुर में रेल सेवाओं के विस्तार, आधुनिकीकरण और जनसुविधाओं की दिशा में जयपुर (खातीपुरा) - दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज खातीपुरा रेलवे स्टेशन से माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी की गरिमामई उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया।
यह रेल परियोजना राजस्थान के जयपुर, उत्तरप्रदेश तथा बिहार के बीच रेल कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ करेगी। साथ ही, यात्रा को ओर अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाएगी।
इस ऐतिहासिक रेल सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी व रेल मंत्री जी का हार्दिक आभार, धन्यवाद।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी,राज्यसभा सांसद श्री @gtiwariindia जी, जयपुर सांसद श्रीमती @Manju4bjp जी सहित रेलवे के अधिकारियों सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।
आज खातीपुरा रेलवे स्टेशन, जयपुर में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने मेगा कोचिंग टर्मिनल का शुभारंभ और 'जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह नई अत्याधुनिक ट्रेन राजस्थान और बिहार के सांस्कृतिक व व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करेगी। साथ ही, यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का उत्कृष्ट अनुभव भी प्रदान करेगी।
इस सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय रेल मंत्री जी का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया!
शुभारंभ समारोह में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। साथ ही, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।
|| राम राम सा ||
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनी हुई, भारत के विकास को समर्पित मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बगरू विधानसभा क्षेत्र के जगतपुरा मंडल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रबुद्धजन सभ्य समाज के ध्वजवाहक तथा कार्यकर्ता पार्टी की आन, बान, शान है। मैं आप सभी की कर्तव्यपरायणता एवं सेवाभाव को प्रणाम करता हूँ, जिन्होंने मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर प्रत्येक व्यक्ति में विकसित भारत के विचारों को प्रगाढ़ किया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री दुर्गा शंकर शर्मा जी, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, कार्यकर्ता बंधु सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।
#12YearsOfSeva #BJP #bagru #drkailashverma
|| राम राम सा ||
#योग_दिवस_बगरू
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बगरू में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का सभी देशों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया और विश्वभर में करोड़ों लोग इसे स्वस्थ जीवन का आधार बना रहे हैं।
आइए, योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर योग करने पधारे मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण , राजकीय अधिकारी, कर्मचारीगण, युवा शक्ति, पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों का हार्दिक आभार, धन्यवाद।
#InternationalYogaDay #bagru #mla #drkailashverma
।।राम राम सा।।
निमंत्रण 🙏
"श्रीमद् भागवत कथा एवं
सेवा संकल्प दिवस समारोह " में आप सादर आमंत्रित हैं।
#कलश_यात्रा - 24 जून 2026 , प्रातः 7:15 बजे, बालाजी मंदिर निमेड़ा
#भागवत_कथा - दिनांक 24 जून से 30 जून, 2026 तक ( प्रतिदिन 11:15 से 4:15 तक)
#जन्मदिवस_समारोह - 30 जून 2026 प्रातः 9:15 बजे से
स्थान - श्री श्याम गौशाला, निमेड़ा
*श्री श्याम गौशाला निमेड़ा लोकेशन* 📍
https://t.co/I3XbJRiFQ1
#बगरू_विधानसभा_परिवार #drkailashverma #MLA #बगरू #विधायक #सेवा_संकल्प_दिवस
|| राम राम सा ||
जनहितैषी एवं राष्ट्र कल्याण को समर्पित @narendramodi सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल बगरू में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में हिस्सा लिया।
बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार ने देश को आर्थिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक एवं सामरिक दृष्टि से जो मजबूती प्रदान की है, वह ऐतिहासिक है। इस विकास यात्रा से देश के हर वर्ग के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि का बदलाव आया है।
इस दौरान में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष सुरोलिया जी, जनप्रतिनिधिगण ,पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#bjp #bagru #mla #drkailashverma #12YearsOfSeva
|| राम राम सा ||
देशहित को समर्पित मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज बगरू देहात पश्चिम मंडल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक समृद्धि की जो खुशबू फैलाई है, उसकी से 140 करोड़ देशवासियों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल है। सम्मेलनों के माध्यम से हम जिस गाँव, ढाणी जा रहे हैं, बच्चे, महिला, युवा, बुजुर्ग सहित हर वर्ग अपनी खुशी जता रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी को दोनों हाथों से आशीर्वाद दे रहा है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष चौधरी , जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
#12YearsOfSeva #bjp #bagru #mla #drkailashverma