भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसकी वजह से देश के कई इलाकों में आम लोगों को पानी की कमी से जुझना पड़ रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां कुछ छोटी बच्चियां तपती धूम में पानी के लिए संघर्ष करती नजर आ रही हैं।
#WaterCrisis#Summer#water#deshduniyatimes
सहारनपुर में रोटी पर थूककर रोटी तंदूर में लगाने का एक कथित वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच कर रही है।
#Saharanpur#spitonroti#saharanpurviralvideo#deshdunyatimes
बिहार के पटना के दानापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में SBI के ATM के अंदर सैलून चलते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होन के बाद SBI की टीम ने अपना बोर्ड हटा लिया।
#SBIATM#Patna#Danapur#ATM#HairSalon#viralvideo#deshdunyatimes
आपने अक्सर ही लोगों को कहते सुना होगा, 'प्यार अंधा होता है'। इस कहावत का जीता जागता उदाहरण MP के सतना से सामने आया है। यहां की सेंट्रल जेल में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ने उम्रकैद की सजा काट चुके कैदी से शादी रचाई है।
#SatnaCentralJailLoveStory#JailLoveStory#deshdunyatimes
पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान की आज मतगणना चल रही है। अभी तक के रूझानों में BJP और TMC में काटें की टक्कर चल रही है। शुरुआती रूझानों में BJP 138 सीटों से आए चल रही है। वहीं TMC 124 सीट लेते दिख रही है।
#WestBengal#BengalResults#BJP#TMC
जबलपुर बरगी डैम हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। हादसे का शिकार होन से पहले क्रूज में बैठे लोग बोटिंग का मजा लेते और सेल्फी खिंचते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में क्रूज नदीं में डूबता दिख रहा है।
#JabalpurAccident#jabalpur#Accident#madhyapradesh#Narmadariver
शनिवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 13 जवान मारे गए और 20 घायल हो गए। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान के गुट हाफिज गुल बहादुर ने ली है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की। पीएम ने सुभांशु से कुशल-मंगल पूछा और बधाई भी दी। शुभांशु ने इस मिशन में पीएम मोदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आपके बिना यह संभव नहीं था।
#shubhanshushukla#pmmodi#spacestation#naša
I had a wonderful conversation with Group Captain Shubhanshu Shukla as he shared his experiences from the International Space Station. Watch the special interaction! https://t.co/MoMR5ozRRA
पैरिस ओलंपिक के आठवें दिन मनु भाकर 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंची थीं और उनसे मेडल की उम्मीद , लेकिन वह चौथे स्थान पर रहीं। आर्चरी में भी भारत को मेडल की उम्मीद है। दीपिका कुमारी-भजन कौर महिला इंडीविजुअल राउंड में उतरेंगी. इस इवेंट के मेडल मैच आज होने हैं।
स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करके इतिहास रच दिया है। पहली बार किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीता है। भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में आए थे। स्वप्निल महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
पेरिस ओलंपिक के चौथे दिन मनु और सरबजोत ने भारत को दूसरा पदक दिला दिया है। दोनों ने आज मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह मनु का इस ओलंपिक में दूसरा पदक रहा। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य जीता था।