गाँव ढाणी अहिरान (माँढ़ी हरिया) में श्री राधा कृष्ण मंदिर में जागरण और भंडारे में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर ग्रामवासियों से मिलकर बहुत ही अच्छा लगा और आप सब से मिले प्यार व आशीर्वाद के लिए दिल से आभारी हूँ।
भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
गोगा नवमी के पावन अवसर पर गाँव झोझू कलाँ में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जाने का एवं खिलाड़ियों को सम्मानित करने का अवसर मिला।
मुझे पूर्ण विश्वास है हमारे क्षेत्र के यही खिलाड़ी आने वाले समय में क्षेत्र का नाम देश और विदेशों तक र��शन करेंगे।
सामाजिक जागरूकता मुहिम के अंतर्गत श्री श्याम इंश्योरेंस बाढडा में समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों से मिल��े का अवसर मिला और सभी से विचार विमर्श कर जाना की क्षेत्र की बेहतरी के लिए और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों के लिए क्या किया जाना चाहिए।
शिक्षक वह ज्ञानपुंज है जिससे एक प्रगतिशील और जागरूक समाज का निर्माण होता है।
प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शत् शत् नमन् एवं आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#teachersday#शिक्षक_दिवस
सामाजिक जागरूकता ��ुहिम के तहत गाँव कांहड़ा में युवा साथियों के बीच जाने का अवसर मिला और शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में गाँव को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है उस पर विचार विमर्श हुआ।
आप सभी ग्रामवासियों से मिले सुझावों और मान सम्मान के लिए तहे दिल से धन्यवाद।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर झोझूकलां आश्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों से राखी बँधवाई व आशीर्वाद लिया और रक्षाबंधन के पावन पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर उनके विचार सुने।
आप सभी को रक्षाबंधन के पवन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
गाँव मन्दौला में बाबा बुज़न नाथ जी की याद में हो रहे है जागरण व भण्डारे में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और प्रसाद ग्रहण कर बाबा बुज़न ��ाथ का आशीर्वाद लिया।
सभी मन्दौला ग्रामवासियों से मिले मान सम्मान के लिए दिल से आभारी हूँ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हॉकी को गरिमामयी पहचान दिलाने वाले हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#NationalSportsDay#MajorDhyanChand
गौरवमयी क्षण !
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर दुनिया में भारत का नाम स्वर्ण स��� रोशन कर दिया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि की हार्दिक बधाई।
हम सभी को आप पर गर्व है।
जय हिंद!
जय हिंद
#NeerajChopra #WorldAthleticsChampionship2023
हमारे गाँव बलाली में अंडर 17 लड़कियों की ज़िला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ और इस अवसर पर मुझे भी हमारी बेटियों की हौसला अफजाई करने का मौक़ा मिला।
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपना सहयोग देने के लिए मैं सभी क्षेत्र वासियों का तहें दिल से धन्यवाद करता हूँ।
निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर की कडी में आज गांव श्यामकलान में सफलतापूर्वक शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़े बुजुर्गों से ���िलकर और उनका आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा
इसके साथ ही इस शिविर को सफल बनाने में गाँव के युवाओं ने जो सहयोग दिया उसके लिए आप सभी का तहे दिल से आभारी हूँ।
#चन्द्रयान-03 की ऐतिहासिक सफलता ने हमारे देश के वैज्ञानिकों की क्षमता का लोहा पूरे विश्व में मनवा दिया है और इसमें हमारी हरियाणा के बेटी का भी योगदान है
विश्व के सबसे जटिलतम मिशन में हरियाणा के चरखी दादरी ज़िले के बाढड़ा विधानसभा के गांव कलियाणा की बेटी कविता का भी योगदान रहा है
गांव हंसावास कलां में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में बच्चों की सहूलियत के लिए RO लगवाया और वॉटर कूलर ठीक करवाए।
इस दौरान स्कूल कर्मचारी और ग्रामवासियों ने जो मान-सम्मान दिया, उसके लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।
गांव में शिक्षा बेहतरी के लिए मैं निरंतर प्रयासरत रहूँगा।
विजय का क्षण🇮🇳
हमारे महान वैज्ञानिकों, तकनीशियनों और #ISRO के प्रत्येक व्यक्ति को बहुत-बहुत बधाई, जिनके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के कारण चंद्रमा के दक���षिणी ध्रुव पर #चंद्रयान3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बना।
#Chandrayaan3Landing #chandrayaan_3
#MoonMission