Champions never sleep, eternal spirit keeps them alert and awake. You don't need to play every ball, but every ball needs your decision. In cricket- be fit,
Name is Kane, Harry Kane:
हैरी केन ने क्रोएशिया के खिलाफ दो गोल दाग कर वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल के गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है,ये निश्चित है इसी वर्ल्ड कप में वो लिनेकर से आगे निकल जाएंगे।
केन इस समय दुनिया के सबसे बड़े स्ट्राइकर हैं लेकिन क्या उस तरह लोकप्रिय हैं जितना होना चाहिए? कम से कम भारत में तो नहीं। क्यों भाई क्या कमी है? सबसे पहले तो प्रदर्शन के रिकार्ड देख लीजिए।
हैरी केन ने इस सीजन में जर्मन लीग ही नहीं पूरे योरोप में सबसे ज्यादा 61 गोल दागे हैं। इस सीजन में 4 तो हैट्रिक मारी है। केन इंग्लैंड के लिए इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं.
बायर्न म्यूनिख जाने से पहले, केन अपने पुराने क्लब टोटेनहम हॉटस्पर के लिए 280 गोल कर चुके थे जो क्लब का रिकॉर्ड है। केन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में 213 गोल किए हैं। वह एलन शियरर (260 गोल) के बाद प्रीमियर लीग के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, अगर जर्मन लीग में न चले गए होते तो अब तक ये रिकार्ड भी टूट चुका होता।
केन वर्ल्ड कप 2018 के गोल्डन बूट विनर हैं जब उन्होने इंग्लैंड को 28 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचाया था। उस वर्ल्ड कप में केन ने 6 मैच में 6 गोल मारे थे।
वर्ल्ड कप 2022 में प्लेमेकर की भूमिका में भी शानदार प्रदर्शन किया और 5 मैच में 5 (गोल+असिस्ट) किया और इंग्लैंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया था।
इतना वड़ा खिलाड़ी होने के बाद भी भारत में आपको हैरी केन के कितने फैन मिले है? केन शानदार स्कोरर के साथ बेहतरीन प्ले मेकर भी हैं, पैर से ही नहीं हेडर से गोल भी अद्भुत मारते हैं, पेनल्टी बहुत अच्छी लेते हैं, कप्तान हैं, शक्ल सूरत भी अच्छी है, और क्या करे आदमी? भारत में हैरी केन को ज्यादा लोकप्रिय होना चाहिए था।
इस वर्ल्ड कप में हैरी केन और इंग्लैंड पर नजर बनाए रखें।
#HarryKane
#England
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
किसानों के अधिकारों, छात्रशक्ति एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा का आपने जो महत्त्वपूर्ण दायित्व निभाया है, उसमें आपको निरंतर सफलता प्राप्त हो। देश और समाज की उन्नति एवं विकास में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आनेवाला वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियां और सफलता लेकर आए — इन्ही मंगलकामनाओं के साथ आपको पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अमेरिका राष्ट्रपति ट्रम्प का ताज़ा पोस्ट
“तेल बह रहा है, ईरान के पास कभी न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता (दुनिया सुरक्षित रहेगी!), स्टॉक मार्केट में तेज़ी है, नौकरियां रिकॉर्ड लेवल पर हैं, और कीमतें गिर रही हैं (अफ़ोर्डेबिलिटी!)। हमारा देश पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत, सुरक्षित और सम्मानित है। “आपका स्वागत है!” प्रेसिडेंट DJT”
पायलट ने पेपरलीक, शिक्षा व्यवस्था और एस.आई. भर्ती में इंटरव्यू प्रणाली पर सवाल उठाकर पारदर्शी व्यवस्था की मांग की
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि हाल ही में कोटा में नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी ने हजारों विद्यार्थियों के बीच जो बातें रखीं, उससे उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े गंभीर सवालों को देश के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि देश में प्रतियोगी परीक्षाओं, कोचिंग व्यवस्था और निजी संस्थानों का सबसे अधिक बोझ मध्यमवर्गीय और ग्रामीण परिवारों पर पड़ रहा है। लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद अधिकांश विद्यार्थियों को सफलता नहीं मिल पाती और उसके बाद उनके सामने रोजगार तथा भविष्य की अनिश्चितता खड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी, वर्षों तक कठिन परिश्रम और तपस्या करने के बाद परीक्षा देते हैं और फिर पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने, मूल्यांकन में गड़बड़ी तथा अन्य अनियमितताओं का सामना करते हैं, तो उनके मन में निराशा और अविश्वास पैदा होता है। कई मामलों में युवा मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।
श्री पायलट ने कहा कि पिछले वर्षों में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। परीक्षा होने के बाद प्रश्नों को हटाने, मूल्यांकन में पारदर्शिता की कमी और नई-नई प्रक्रियाओं से विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह भरोसा होना चाहिए कि जिस परीक्षा प्रणाली से वे गुजर रहे हैं, वह निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह है तथा यदि कोई अनियमितता होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा को लेकर श्री पायलट ने कहा कि देश के लगभग 14-15 राज्यों में एसआई भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि जितने कम इंटरव्यू होंगे, उतनी ही कम छेड़छाड़ और अनियमितताओं की संभावना रहेगी। जब देश के अनेक राज्यों में इंटरव्यू प्रणाली समाप्त कर केवल मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है, तो राजस्थान में अब तक इस व्यवस्था को समाप्त क्यों नहीं किया गया ? उन्होंने मांग की कि राजस्थान सरकार को भी एसआई भर्ती में इंटरव्यू प्रणाली समाप्त कर केवल मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया लागू करनी , ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं का विश्वास कायम रह सके। @SachinPilot
- - -
गुर्जर आरक्षण आंदोलन से पाँचना बांध विवाद तक, सचिन पायलट की राजनीति ने यह दिखाया है कि नेतृत्व केवल जातीय पहचान से नहीं, बल्कि नीति, संवाद और दूरदर्शिता से परिभाषित होता है। उनकी राजनीतिक परिपक्वता उन्हें परंपरागत जातीय राजनीति से ऊपर एक नीतिगत व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करती है।
गहलोत- पायलट के विवाद में सबसे अधिक भजनलाल को लाभ हो रहा है ना तो कोई सवाल और न कोई आन्दोलन, बिना विपक्ष जैसा सरकार चला पा रहे है इसलिए भाजपा नेता कुछ पायलट और कुछ गहलोत के पक्ष में खड़े होकर भी इस विवाद को स्थाई बनाए रखते है.