आइए, आपको मिलवाते हैं , हमारे वीर कोयला योद्धाओं से, जो न सिर्फ धूप , गर्मी , बरसात में देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, बल्कि अपने अथक परिश्रम, समर्पण और जज्बे से अपने परिवार की खुशहाली तथा राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव भी रखते हैं।
सीसीएल परिवार अपने प्रत्येक श्रमिक की कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। सुरक्षित कार्यस्थल, साफ़ सुथरे कैंटीन, क्रेश सुविधा, स्कूल , बेहतर सामाजिक परिवेश और निरंतर जागरूकता के माध्यम से सीसीएल अपने हर कर्मवीर के साथ कदम से कदम मिलाकर उनके सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।
हमारे कोलकर्मी कार्य और परिवार दोनों के बीच संतुलन बनाते हुए ना सिर्फ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका बखूबी निभाते है , बल्कि परिवार में भी बड़े बुजुर्गों का ख़याल रखते हुए सभी सदस्यों को ख़ुशी के वातावरण में एकजुट बनाये रखते है क्योंकि परिवार ही ख़ुशी और सफलता की कुंजी है ।
ऐसे वीर सपूतों को हमारा नमन ..
सस्नेह,
सीसीएल परिवार
#CCL #CoalWarriors #SafetyFirst #ShramShakti #NationBuilding #WorkerWelfare #CoalIndia
@kishanreddybjp@satishdubeyy@CoalMinistry@CoalIndiaHQ@PMOIndia@JharkhandCMO@LabourMinistry