भारत-इटली रक्षा संगम: शक्ति, सहयोग और रणनीति
भारत और इटली के बीच हुई उच्चस्तरीय चर्चा में रक्षा क्षेत्र की संयुक्त पहल, औद्योगिक साझेदारी और नीतिगत ढांचे की गहन समीक्षा हुई। दोनों देशों ने तय किया कि वे अपनी-अपनी रक्षा उद्योग क्षमता की पूरक ताकतों को जोड़कर सहयोग को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। यह संवाद केवल समझौता नहीं, बल्कि साझा संकल्प है नवाचार, सह-निर्माण और भरोसेमंद सप्लाई चेन के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी का। संदेश स्पष्ट है: जब रणनीति और विश्वास मिलते हैं, तब मित्रता शक्ति बन जाती है।
#IndiaItaly #DefencePartnership #StrategicAlliance #MilitaryCooperation #GlobalSecurity #IndiaStrong #DefenceIndustry #TechCollaboration
जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर केंद्र का सख़्त मंथन, आतंक के हर रास्ते पर नज़र
जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी निदेशक तपन डेका दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। पुलिस मुख्यालय में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में आतंकवाद विरोधी अभियानों, ड्रोन के ज़रिये घुसपैठ और पाकिस्तान स्थित हैंडलरों की साज़िशों पर विस्तार से चर्चा होगी। डोडा, किश्तवाड़, कठुआ और उधमपुर के पहाड़ी-वन क्षेत्रों में चल रहे अभियानों की समीक्षा के साथ घुसपैठ रोधी ग्रिड और एजेंसियों के समन्वय को और मज़बूत किया जाएगा।
#JammuKashmir #InternalSecurity #CounterTerrorism #DroneThreat #BorderSecurity #SeemaSanghosh #SeemaSanghoshPodcast #BaatBorderKi
सख़्त संदेश, निर्णायक कार्रवाई
भारतीय थलसेना प्रमुख General Upendra Dwivedi का स्पष्ट संदेश - पहलगाम आतंकी हमले के बाद शीर्ष स्तर पर निर्णायक जवाब का निर्णय लिया गया।
Operation Sindoor - 22 मिनट की निर्णायक शुरुआत, 88 घंटे की सटीक रणनीतिक कार्रवाई, 9 में से 7 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, इस ऑपरेशन ने गहराई तक प्रहार कर आतंकी ढांचे को तोड़ा और परमाणु धमकियों के मिथक को बेअसर किया।
राष्ट्र की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं।
Source - @ANI
#SeemaSanghosh #IndianArmy #NationFirst #DecisiveResponse
पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी ढांचा बेनकाब, सीमा पार प्रशिक्षण जारी
पाकिस्तान सीमा पार एक सुनियोजित और सक्रिय आतंकी ढांचे को लगातार संचालित कर रहा है। उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार, इस समय कम से कम आठ आतंकी प्रशिक्षण शिविर सक्रिय हैं, जहां किसी भी समय करीब 100 से 150 आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। यह नेटवर्क भर्ती, हथियार प्रशिक्षण और घुसपैठ की साज़िशों को अंजाम देने में लगा हुआ है। यह खुलासा एक बार फिर सीमा पार प्रायोजित आतंकवाद की सच्चाई को उजागर करता है और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी है।
#PakistanSponsoredTerrorism #TerrorCamps #CrossBorderTerror #NationalSecurity #IndianDefence #CounterTerrorism #SeemaSanghosh #SeemaSanghoshPodcast #BaatBorderKi
भारतीय थल सेना दिवस: शौर्य, संकल्प और संप्रभुता का प्रण
सदियों की वीर गाथा आज भी भारत की धड़कनों में गूंजती है। हिमालय की बर्फ़ीली चोटियाँ हों या थार की तपती रेत, पूर्वोत्तर के घने जंगल हों या सीमाओं की रात हर मोर्चे पर भारतीय थल सेना अडिग खड़ी है। यह सिर्फ़ वर्दी नहीं, यह बलिदान का व्रत है। यह सिर्फ़ हथियार नहीं, यह राष्ट्ररक्षा का संकल्प है। भारत माता की ओर उठी हर नज़र का जवाब देने को हमारी सेना हर क्षण तत्पर है। थल सेना दिवस पर वीरों को नमन।
#IndianArmyDay #BharatiyaThalSena #VeerRas #NationFirst #SaluteOurSoldiers
#SeemaSanghosh #SeemaSanghoshPodcast #BaatBorderKi
भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊँचाई! 🇮🇳🚀
हैदराबाद स्थित Defence Research & Development Laboratory (DRDL) ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
9 जनवरी 2026 को DRDL ने Actively Cooled Scramjet Full Scale Combustor का सफल, दीर्घकालिक ग्राउंड टेस्ट कर आत्मनिर्भर भारत की रक्षा क्षमता को और सशक्त किया।
सीमा से आकाश तक—भारत सुरक्षित हाथों में।
@DRDO_India
#Hypersonic #Scramjet #DRDL #DRDO #AtmanirbharBharat #MakeInIndia #NationalSecurity #सीमा_संघोष
लक्षद्वीप में जीवन रक्षा का अभियान: सेवा, समर्पण और संकल्प
लक्षद्वीप के कवरत्ती, अगत्ती और मिनिकॉय द्वीपों पर आयोजित जॉइंट सर्विसेज मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप ने मानवीय सेवा की नई मिसाल कायम की है। इस अभियान में 1,117 मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधा मिली। सैन्य डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी, मोतियाबिंद ऑपरेशन, अल्ट्रासाउंड, एंडोस्कोपी, इकोकार्डियोग्राफी और दंत उपचार जैसे महत्वपूर्ण उपचार किए। UT लक्षद्वीप प्रशासन के समन्वय से दी गई यह सेवा दिखाती है कि भारत की सेनाएँ सुरक्षा के साथ-साथ जीवन रक्षा का भी संकल्प निभा रही हैं।
#Lakshadweep #JointServices #MedicalCamp #SwasthBharat #HumanitarianMission #IndianArmedForces #SeemaSanghosh #SeemaSanghoshPodcast #BaatBorderKi
बुद्ध के कारण देश 1300 वर्षों तक गुलाम था।
बुद्ध के कारण राजाओं ने सेना खत्म कर दी। युद्ध करना छोड़ दिया जिससे मुगल और इसाई भारत पर कब्जा कर लिए,
देश युद्ध से सुरक्षित रहता है बुद्ध से नहीं।
जिओ पॉलिटिक्स बहुत तेजी से बदल रहा है। अमेरिकन डीप स्टेट कभी नहीं चाहते कि भारत में नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री हो जो बराबरी के स्तर पर समझौता करना चाहता है। अमेरिका चाहता है कि भारत में उसकी एक कठपुतली सरकार हो जो उसके इशारे पर नाचे। भारत के कुछ विरोधी नेता पहले से ही अमेरिकंस को भारत में हस्तक्षेप करने की मांग करते आ रहे हैं।
यह भारत के सॉवरेन्टी का सवाल है। ऐसे देश विरोधी नेताओं से दूरी बनाकर रखें जो भारत के इलेक्टरल प्रोसेस को डिटेल करना चाहता है। वे पहले से ही EVM, चुनाव आयोग और वोट चोरी जैसे घटिया मुद्दे को अमेरिकन दीप स्टेट के कहने पर उठाते आ रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में नौसेना की नई चौकी
भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नौसैनिक अड्डा स्थापित कर रही है, जिससे बंगाल की खाड़ी में भारत की समुद्री मौजूदगी और निगरानी क्षमता मज़बूत होगी। यह कदम पूर्वी समुद्री मार्गों की सुरक्षा, त्वरित तैनाती और रणनीतिक संतुलन को नई धार देगा। हल्दिया से नौसेना की पहुँच और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे पूर्वी सागर में भारत की चौकसी और सशक्त होगी।
#IndianNavy #Haldia #BayOfBengal #MaritimeSecurity #SeemaSanghosh #BaatBorderKi #SeemaSanghoshPodcast #BalSanskarKendra
कुपवाड़ा में बड़ी साज़िश नाकाम, एलओसी के पास आतंकी ठिकाना ध्वस्त
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में एलओसी के नज़दीक सोगाम–पुतशाही जंगल में सुरक्षाबलों ने आतंक की एक बड़ी साज़िश को समय रहते नाकाम कर दिया। खुफिया सूचना पर पुलिस, सेना की 47 व 08 राष्ट्रीय राइफल्स और सीएसएसबी की 31वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया। तलाशी में पिस्तौल, कारतूस, पाकिस्तानी व चीनी ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया। साफ़ संदेश—सीमा पर आतंक को कोई जगह नहीं।
#Kupwara #LOC #CounterTerror #IndianArmy #JammuKashmir #SeemaSanghosh #BaatBorderKi #SeemaSanghoshPodcast #BalSanskarKendra
मिशन सुदर्शन चक्र: ड्रोन ख़तरे के ख़िलाफ़ भारत की संयुक्त ढाल
भारत दुश्मन के ड्रोन ख़तरे से निपटने के लिए अब जॉइंट काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (CUAS) ग्रिड तैयार कर रहा है। मिशन सुदर्शन चक्र के तहत बन रही यह व्यवस्था तीनों सेनाओं के काउंटर-ड्रोन सिस्टम को एक साझा नेटवर्क में जोड़ेगी। यह ग्रिड IAF के IACCS से अलग, लेकिन जॉइंट एयर डिफेंस सेंटर्स के साथ समन्वय में काम करेगा। संदेश साफ़ है छोटे ड्रोन से लेकर यूएएस तक, हर हवाई साज़िश पर पैनी नज़र और त्वरित जवाब। यह भारत की एयर डिफेंस तैयारी में नई धार है।
#MissionSudarsanChakra #CUASGrid #CounterDrone #AirDefence #IndianArmy #IndianAirForce #IndianNavy #SeemaSanghosh #BaatBorderKi #SeemaSanghoshPodcast
केरी में ‘रेडियो संगम’: सीमाई गांवों की आवाज़ अब सीधे लोगों तक
राजौरी जिले के केरी गांव और आसपास के सीमाई क्षेत्रों में सामुदायिक रेडियो रेडियो संगम 88.8 एफएम शुरू हो गया है। यह स्टेशन ग्रामीण स्तर पर सूचना, संवाद और जनभागीदारी को मज़बूत करेगा। जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह जनता द्वारा, जनता के लिए और जनता का रेडियो है, जो स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और समस्याओं को उजागर करेगा। सीमाई और दूरदराज इलाकों में यह रेडियो सूचना का पुल, आवाज़ का मंच और विकास का साथी बनेगा।
#RadioSangam #Poonch #CommunityRadio #SeemaSanghosh #LocalVoices #InclusiveDevelopment #BorderVillage #IndiaFirst
जम्मू-कश्मीर पर भारत की संप्रभुता को अंतरराष्ट्रीय समर्थन
ब्रिटेन के वरिष्ठ सांसद बॉब ब्लैकमैन ने एक बार फिर साफ़ शब्दों में कहा है कि पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन उनका दशकों पुराना रुख है, जो किसी एक सरकार से नहीं, बल्कि न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा है। 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन ने उन्हें इस मुद्दे पर मुखर किया। उनका संदेश स्पष्ट है भारत का निर्णय सही था, संवैधानिक और मानवीय दृष्टि से भी।
#JammuKashmir #IndiaSovereignty #Article370 #GlobalVoiceForIndia #SeemaSanghosh
भदरवाह में बर्फ़, सेना के भरोसे पर्यटन और सुरक्षा
डोडा, जम्मू-कश्मीर में ताज़ी बर्फ़बारी के साथ ही भदरवाह के पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। बढ़ती आवाजाही के बीच प्रमुख पर्यटक इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सैलानी कह रहे हैं इस सुकून का पूरा श्रेय भारतीय सेना को जाता है। नए साल पर आने की अपील करते हुए पर्यटकों ने कहा कि सेना हर पर्यटक की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रख रही है। बर्फ़ से ढकी वादियों में जब भरोसा हो, तो सैर भी बेफिक्र होती है और यह भरोसा आज सेना दे रही है।
#Bhaderwah #Doda #Snowfall #IndianArmy #Tourism #SafeTravel #NewYearTravel #SeemaSanghosh