अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की अनुशंसा पर श्री विनोद जाखड़ को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी क�� अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की अनुशंसा पर श्री विनोद जाखड़ को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
मोहन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा #शाजापुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते एवं श्री राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के बारे में शर्मनाक टिप्पणी की थी, आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष नरेश्वर सिंह प्रताप जी के नेतृत्व में उक्त सभा स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण कर विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व डॉ मनमोहन सिंह जी की जयंती पर शत शत नमन।
मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनकी कैबिनेट में कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में सहयोगी होने का मौका मिला।
उनकी विकास दृष्टि और जन सेवा की भावना सदैव भारतवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
कैलाश विजयवर्गीय ने जिस तरह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर घटिया टिप्पणी की है, उसने पूरे देश की संस्कृति को कलंकित किया है। यह बयान उस गंदी मानसिकता का सबूत है जिसके सहारे बीजेपी समाज को तोड़ने और महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रही है।
राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का रिश्ता एक सामान्य भारतीय परिवार की तरह सहज और भाई-बहन की पवित्र मर्यादा का प्रतीक है। लेकिन विजयवर्गीय जैसे नेता ��स रिश्ते पर कीचड़ उछालते हैं। यह सिर्फ़ कांग्रेस पर हमला नहीं, बल्कि हर भारतीय भाई-बहन के सम्मान को ललकारने की घटिया कोशिश है।
वोट चोरी ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ़-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।
चुनाव आयोग से हमारी मांग साफ़ है - पारदर्शिता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें।
आप भी हमारे साथ जुड़ कर इस मांग का समर्थन करें - https://t.co/1qXg5bUDuP पर जाएं
या 9650003420 पर मिस्ड कॉल दें।
ये लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की है।
यह लड़ाई पद प्रतिष्ठा की नहीं यह लड़ाई युवाओ के भविष्य की हे,यह सरकार के उन झूठे वादो के खिलाफ हे जिससे हमारा प्रदेश अंधकार की और जा रहा।।।
सभी युवा साथियों से निवेदन है युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया से जुड़ कर अपने भविष्य की लड़ाई जी-जान से लड़े।।।
#youthcongresselection
🚨 "नौकरी दो, जंजीरें नहीं" संसद घेराव
सड़क से संसद तक – युवाओं की गूंज! 🔥
देशभर के युवाओं ने आज दिल्ली की सड़कों पर इतिहास रच दिया – यह सिर्फ विरोध नहीं... इंकलाब की शुरुआत है!
केंद्र में बैठी युवा विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ न्याय की यह लड़ाई जारी रहेगी! 💪
#IYCSansadGherao
बीजेपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा "जनता को भिखारी" कहने के विरोध में आज शाजापुर जिले के अकोदिया में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में मंत्री पटेल का पुतला दहन कर माफ़ी मांगने की मांग की गई...
इस दौरान युवा कांग्रेस शाजापुर जिलाध्यक्ष जयंत रामवीर सिंह सिकरवार जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश्वरप्रताप सिंह जी, ब्लांक अध्यक्ष महेन्द्र मेवाड़ा जी सहित समस्त प्��कोष्ठ के पदाधिकारिगण उपस्थित रहें....
@Devendra. Bairagi.iyc Social Media State.
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @jitupatwari जी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के नई दिल्ली आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
देश को आर्थिक मजबूती की नई राह देने वाले डॉ. मनमोहन सिंह जी को कोटि कोटि नमन 🙏
📍 नई दिल्ली
अलविदा डॉ मनमोहन सिंह जी...
1991 में देश के वित्त मंत्री, 2004 से 2014 से लेकर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर आपने भारत के पंखों को जो उड़ान दी शायद उसकी बदौलत आज भारत पूरे विश्व में अपनी एक पहचान बना पाया।
आपका जाना सिर्फ कांग्रेस के लिए नही बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा सदमा है���
Rest in Peace 🙏🇮🇳
विश्व के महान अर्थशास्त्री, भारत के विकास को अदभुत गति देने वाले, पूर्व प्रधान��ंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके जैसे विजनरी नेता को खोना भारत के लिए अत्यंत दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। वाहेगुरु!!
#ManmohanSingh #श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। एक अर्थशास्त्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक, उनकी यात्रा सेवा, समर्पण और देशहित की मिसाल रही।
1991 के आर्थिक सुधारों से उन्होंने देश को नई दिशा दी और प्रधानमंत्री रहते हुए मनरेगा, शिक्षा का अधिकार और ऐतिहासिक परमाणु समझौते जैसे कदम उठाए। उनकी विनम्रता, ईमानदारी और निर्णय क्षमता ने करोड़ों भारतीयों का विश्वास जीता।
वे केवल नेता नहीं, बल्कि भारत की प्रगति के प्रतीक थे। उनकी यादें और योगदान सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏��
मनोज परमार के घर पर ED द्वारा जो रेड डाली गयी उसका पंचनामा। उसको इसलिए परेशान किया जा रहा था क्योंकि उसके बच्चों ने #BharatJodoYatra में @RahulGandhi को अपनी बचत से गुल्लक भेंट की थी। इन बच्चों का जो आज अनाथ हो गये हैं हम पूरा ख़याल रखेंगे। @INCIndia