राहुल माफ कर देते है ....
केजरीवाल के गिरफ्तार होते है राहुल गाँधी का ट्वीट आता है और कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में विरोध किया जाता है संदीप दीक्षित जैसे नेता को उनके घर भेजा जाता है जिनकी माँ का सबसे ज्यादा अपमान केजरीवाल ने किया था राहुल ऐसा कर पाते है क्योंकि राहुल देश को दल से बड़ा मानते है राहुल माफ कर देते है
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे घोर कांग्रेस विरोधी जब राहुल के साथ कदमताल करते नजर आते है तो हर सच्चे कांग्रेसी की सीने पर सांप लौट जाते है पर राहुल सारे विवाद भुलकर मुस्कराते हुए उनके साथ चलते है राहुल ऐसा कर पाते है क्योंकि राहुल देश को दल से बड़ा मानते है राहुल माफ कर देते है ...
यह राहुल ही है जो उन्हें सरे आम पप्पू कहने वाले सिद्धू जैसे अवसरवादी नेताओं को अपने बगल में बिठाकर उनकी तारीफ करते है अपनी माँ को गिरफ्तार की मांग करने वाले केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते है राहुल ऐसा कर पाते है क्योकि राहुल अपने अपमान से बड़ा देश का मान रखते है राहुल माफ कर देते है ...
आज हमें ऐसे नेता की जरूरत है जो देश के दुःख को अपने दुःख से बड़ा समझे,देश की खुशियों को अपनी खुशियों से बड़ा समझे, देश की जीत को अपनी हार से बड़ा समझे. राहुल यह सब कर पाते है क्योंकि वो गाँधी की राह पर चलते है राहुल माफ कर देते है ...
#डाटावाणी #घोरकलजुग #ArvindKejriwalArrested #RahulGandhi
वक़्त है बदलाव का ✊💪
भाजपा-जजपा का ये जोड़-तोड़ का ड्रामा जनता को एक बार फिर से बरगलाने का प्रयास है।
साढ़े चार साल तक हरियाणा की जनता की आँखों में धूल झोंकने के बाद यदि आप ये सोच रहे हैं कि जनता सब कुछ भूल जाएगी तो ये आपका भ्रम है, लेकिन निश्चिन्त रहिए आगामी चुनाव में ये भ्रम भी टूट जायेगा।
आगामी चुनाव में हरियाणा की जनता कांग्रेस सरकार का चुनाव करेगी, क्यूंकि कांग्रेस गरीब वर्ग, हमारा पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ रही है, ये लड़ाई न्याय की है, ये लड़ाई बेरोजगार युवाओं के हक की है।
संघर्ष जारी रहेगा...
न्याय का हक,
मिलने तक