शराब की मॉडल शॉप खोलने वाली सरकार सरकारी स्कूलों को मर्ज करके कंपोजिट विद्यालय बना रही है। पिछले 10 वर्षों में देश के करीब 94,000 सरकारी स्कूल कम हो गए। सरकार ने स्कूलों को तो समेट दिया, लेकिन इसका खामियाजा गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है।
बिटिया विद्या जैसी करोड़ों बेटियों और करोड़ों बच्चों के भविष्य को भी अज्ञानता और गरीबी के अंधकार में मर्ज कर दिया।
विडंबना देखिए, शराब की बिक्री के लिए मॉडल शॉप और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूलों का विलय!
हमारा वादा है कि हम सरकारी स्कूलों को बंद या मर्ज करने के बजाय उन्हें मजबूत करेंगे। हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पर्याप्त शिक्षक और उसके घर के नजदीक स्कूल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिक्षा पर समझौता नहीं होगा, बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता होगा।
दिग्विजय सिंह जी, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर को ब्राह्मण कहलाने योग्य बताकर कौन-सी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे है
बाबा साहेब की विद्वता को भी जाति के चश्मे से देखने वालों, अपनी जातिवादी सोच का इलाज कराओ!
बाबा साहब मानवतावादी सोंच के प्रतीक हैं और अमर रहेंगे।
निर्माण कार्य में चल रही लापवाही के खिलाफ एवं CC ROAD का पैसा फर्जी तरीकें से निकाल जाने के बाद भी कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है जिला पंचायत सीईओ से विन्रम अनुरोध है कि निर्माण कार्य का निरीक्षण करें
@collchhatarpur @PROJSChhatar
बड़ी खबर 📍
अब जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भीम आर्मी की होने जा रहे एंट्री
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने बीजेपी और आरएसएस कों खुली चेतवानी दे डाली
@BhimArmyChief
वोट से लेंगे CM–PM,
आरक्षण से लेंगे SP–DM !
बहुजन समाज की भागीदारी केवल वोट देने तक सीमित नहीं, बल्कि सत्ता और प्रशासन में भी होनी चाहिए।
मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को नमन 💙
राज्य स्तरीय 'जन आक्रोश' प्रदर्शन!
निजी क्षेत्र में आरक्षण और एससीपी-टीएसपी अनुदानों के संरक्षण के लिए भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह जी के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन।
🗓 तारीख: 14-10-2026
⏰ समय: सुबह 10:00 बजे
📍 स्थान: कला भवन, सिटी बस स्टैंड के पास, सालगामे रोड, हसन
सभी साथी भारी संख्या में पहुँचें! ✊
#Karnataka #KarnatakaBhimArmy #Hassan #KarnatakaNews #JanAkrosh #VinayRatanSingh #BhimArmy #SCPTSP #Reservation
झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड में नौवीं कक्षा की आदिवासी नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की सामने आई खबरें अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक हैं। यह घटना समाज और कानून-व्यवस्था के समक्ष गंभीर सवाल खड़े करती है।
झारखंड सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित हो तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी सुनवाई कराकर दोष सिद्ध होने पर कठोरतम कानूनी सजा दिलाई जाए। पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा, उचित मुआवजा और न्याय मिले।
आदिवासी और बहुजन बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। न्याय में देरी नहीं, न्याय सुनिश्चित होना चाहिए।
@HemantSorenJMM@JharkhandPolice
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अधिसूचना रद्द! अब जनता अपनी आवाज़ कहाँ उठाएगी, यह भी सरकार तय करेगी,
वोट लेने के लिए जनता चाहिए, लेकिन जनता की आवाज़ सुनने के लिए जगह नहीं!
यही है अमृतकाल का लोकतंत्र!
@PMOIndia
जनपद बहराइच के थाना पयागपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पूर्व जिला संयोजक सुरेश पासवान एवं जिला सह-संयोजक बृजेश पासवान के विरुद्ध FIR संख्या 370/2026 में BNS की धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2) व 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले का दूसरा पक्ष समझना भी बेहद जरूरी है।
सुरेश पासवान के अनुसार, दीपक राव, आकाश गुप्ता, राहुल पाण्डे एवं अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर संगठन और सुरेश पासवान व बृजेश पासवान को बदनाम करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट/बैनर प्रसारित किए जा रहे थे। इसी संबंध में 08 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे पूछताछ करने पर विवाद हुआ और कथित रूप से गाली-गलौज व मारपीट की स्थिति बनी। इस मामले में सुरेश पासवान की ओर से थाना पयागपुर में मुकदमा संख्या 368/2026 दर्ज कराया गया था।
आरोप है कि इस शिकायत पर पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद 10 सितंबर 2026 को शाम करीब 5–6 बजे, जब सुरेश पासवान एवं बृजेश पासवान खुटेहना-गिलौला मार्ग पर जा रहे थे, तो गोबर मंदिर के पास दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। सुरेश पक्ष का आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसके बाद गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इसी दौरान वहां से गुजर रही कांवड़ यात्रा की भीड़ की मदद से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस चौकी ले जाने की बात भी सामने रखी गई है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और सुरेश पासवान की ओर से पहले ही शिकायत/मुकदमा दर्ज कराया गया था, तो बाद की कार्रवाई में केवल सुरेश पासवान और बृजेश पासवान को ही आरोपी बनाकर उनके परिवार को कथित रूप से परेशान क्यों किया जा रहा है?
यदि पहली शिकायत पर ही पुलिस ने समय रहते निष्पक्ष संज्ञान लेकर दोनों पक्षों को बुलाकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की होती, तो संभव है कि विवाद आगे नहीं बढ़ता।
हम मांग करते हैं कि—
🔹 FIR 368/2026 और FIR 370/2026 दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच हो।
🔹 घटनास्थल के CCTV, वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाए।
🔹 दोनों पक्षों के मेडिकल एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जाएं।
🔹 किसी राजनीतिक या बाहरी दबाव में एकतरफा कार्रवाई न हो।
🔹 यदि पुलिसकर्मियों द्वारा किसी पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार/उत्पीड़न किया गया है तो उसकी भी जांच हो।
कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। किसी संगठन के कार्यकर्ता होने के कारण किसी को फंसाया भी न जाए और किसी को संरक्षण भी न मिले।
यदि मामले में समय रहते निष्पक्ष जांच एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जनपद बहराइच लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
@Uppolice@bahraichpolice @IGDevipatan @CMOfficeUP
कौन है चंद्रशेखर? आज मा. बहन कुमारी मायावती जी बता दिया कि, चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बहुजनों का नेता है, जो सड़क से लेकर संसद तक लड़ता है 🔥🔥
धन्यवाद बहन @Mayawati जी💐
@BhimArmyChief
रामबाबू शुक्ला जो आदिम जाति, जनजाति कल्याण विभाग कार्यालय छतरपुर में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं। रुतबा और रुआब इतना है कि देश के महापुरुषों को जूते पहनकर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर रहे हैं। इस कृत्य की लोग घोर निंदा करते हैं। @collchhatarpur व्यक्ति को तत्काल पद मुक्त करे
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के हरैटी गांव में ग्राम प्रधान विवेक राठी के इकलौते पुत्र रोहन राठी की निर्मम हत्या का समाचार हृदय को झकझोर देने वाला है। एक माता-पिता से उनका इकलौता बेटा छिन जाना ऐसा असहनीय दुःख है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।
इस वीभत्स घटना से मन अत्यंत व्यथित और क्षुब्ध है। उत्तर प्रदेश सरकार से करबद्ध आग्रह है कि इस मामले को महज़ औपचारिक जाँच और टीम गठन तक सीमित न रखा जाए। दोषियों का शीघ्र पर्दाफाश हो, उन्हें गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
इस असीम दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति दिवंगत रोहन राठी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके माता-पिता एवं परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
सरकार से हमारी स्पष्ट और दृढ़ अपील है—रोहन राठी के परिवार को केवल आश्वासन नहीं, न्याय चाहिए। हत्यारों का तत्काल पर्दाफाश हो, निष्पक्ष जाँच हो और दोषियों को कानून के अनुसार कठोरतम दंड मिले। इस पीड़ित परिवार की पुकार अनसुनी न हो। न्याय में विलंब, पीड़ा को और गहरा करता है।
रोहन राठी को न्याय मिले। न्याय अवश्य मिले।
@dgpup@myogiadityanath
बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी की 20वीं निर्वाण पुण्यतिथि पर राज्य स्तरीय संगठन विस्तार संकल्प सभा।
📅 9 अक्टूबर 2026 | ⏰ प्रातः 11 बजे
📍 जयंती मैदान, तुलसी नगर, भोपाल
मुख्य अतिथि: मा. @VinayRatanSingh जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, @BhimArmyMpChief
बुंदेलखंड के छतरपुर के ग्राम चौका की घटना बताई जा रही है दलित (अहिरवार) बच्चों से पैर पराए फिर बेरहमी से पीटा, जिला प्रशासन तत्काल कार्रवाई करें बहुत जल्दी पीड़ित से मुलाकात करने पहुंचेगे
@SpChhatarpur
मध्यप्रदेश शिक्षक टीईटी परीक्षा के खिलाफ छतरपुर में जो प्रदर्शन चल रहा है उसका भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं
टीईटी परीक्षा रद्द करें
@CMMadhyaPradesh
मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची थी। इसी दौरान हल्का पटवारी नीलेश नामदेव को एक छोटा बरसाती नाला पार करना था।
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीड़ितों को मिलने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिलने वाली आर्थिक मदद बहुत कम है और इसे बढ़ाकर ₹30 लाख किया जाना चाहिए।
@NCSC_GoI
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मृत्यु और करीब 35 लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर बेहद दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।