राजस्थान के दहलोद (टोंक) से बेहद शर्मनाक तस्वीर!
क्या हमारे बच्चों को शिक्षा पाने के लिए हर दिन अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ेगी?
दहलोद (टोंक) में स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए नाले से होकर गुजरना पड़ता है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि ग्रामीणों के अनुसार सरकारी रास्ते पर कथित रूप से दबंगों ने कब्जा कर उसे खेत में बदल दिया है, जिसके कारण बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यदि यह सच है, तो यह केवल अतिक्रमण का मामला नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा के अधिकार और प्रशासनिक जवाबदेही का भी प्रश्न है।
जिला प्रशासन से आग्रह है कि मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर सरकारी रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा बच्चों के लिए सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कृपया इस मामले पर तुरंत संज्ञान लें।
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@rajeduofficial@EduMinOfIndia@madandilawar@DCDMTonk@TonkPolice_@HC_meenaMP@SachinPilot
#Tonk #DeoliUniara #Rajasthan #SchoolSafety #RightToEducation #ChildSafety #SaveOurChildren #RemoveEncroachment
सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण होने की वजह से विद्यार्थियों को नाले के अंदर से स्कूल जाना पड़ रहा है, मैं श्री @madandilawar निवेदन करना चाहता हूं कि सरकारी रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने की कृपा करे ताकि भविष्य में विद्यार्थियों के साथ अनहोनी घटना ना हो!
#शिक्षा#राजस्थान
पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया.....
ग्राम पंचायत दहलोद, तह. निवाई (टोंक)
हालांकि बारिश के दिनों में राजस्थान के बहुत से गांवों की यही हालात रहती है,
क्या इन हालातों पर भी कभी शिक्षा मंत्री और सरकार की नजरें जाएगी..??
@BhajanlalBjp@madandilawar