माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@rashtrapatibhvn
मंडावा विधायक एवं झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
NEET की पुनः आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए मैं सभी छात्रों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
मुझे आशा है कि आपकी कड़ी मेहनत, लगन और परिश्रम का फल आपको अवश्य मिलेगा।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें।
नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी का छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत करता हूँ।
प्रदेश में भाजपा की “डबल इंजन” सरकार होने के बावजूद यहाँ आदिवासी, दलित एवं वंचित वर्गों को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
आपने संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा के लिए जो महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं, उन्हें हर घर, गांव-ढाणी तक पहुंचाने के लिए प्रदेश संगठन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यहाँ आयोजित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में आपकी उपस्थिति, प्रेरणादायी विचार एवं संवाद हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर में आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ। मैं आशा करता हूँ कि प्रदेश के सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आपके मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सफल होंगे।
@INCIndia@INCChhattisgarh
कांग्रेस विचारधारा को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सशक्त करने एवं जनता की आवाज़ को मज़बूती से उठाने के संकल्प के साथ संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ।
संगठनात्मक गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से गांव और शहर में कांग्रेस अध्यक्ष @kharge जी, नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विचारों को आमजन तक पहुंचाना बहुत आवश्यक है।
मुझे विश्वास है कि इस प्रशिक्षण शिविर से सभी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन मिलेगा। जिस ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उसके सकारात्मक और दूरगामी परिणाम पार्टी को मिलेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष @DeepakBaijINC जी, नेता प्रतिपक्ष @DrCharandas जी, प्रशिक्षण प्रभारी @SachinAhimsa जी, वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित शिविर संचालकों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ।
📍अभनपुर, छत्तीसगढ़
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@bhupeshbaghel@TS_SinghDeo@SampathKumarINC@szarita@VijayJangidINC@INCChhattisgarh@INCIndia
राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर NSUI द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सम्मिलित होकर सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर इस शिविर के सफल आयोजन के लिए मैं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जी एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएँ देता हूँ।
📍दिल्ली
@RahulGandhi@nsui
राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित “Mega Job Fair” में शामिल हुआ और अभ्यर्थियों से मुलाकात की। यह अत्यंत सकारात्मक पहल है कि यूथ कांग्रेस के प्रयासों से 35,000 से अधिक युवाओं ने इस फेयर में आवेदन किया। भाजपा को इससे सबक लेना चाहिए कि बेरोजगारी कितनी चरम पर है।
युवाओं को सशक्त करने की जो पहल राहुल जी ने शुरू की है, उसे यूथ कांग्रेस आगे बढ़ा रही है। इसके लिए मैं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ और बधाई देता हूँ।
@RahulGandhi@IYC
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय पर मिलकर शुभकामनाएँ दीं।
समावेशी देश और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने के विज़न को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों और प्रतिबद्धता के लिए उन्हें निरंतर शक्ति मिलती रहे।
मैं उनके सुखद जीवन एवं राष्ट्र सेवा में सफलता की कामना करता हूँ।
📍दिल्ली
Wished LoP @RahulGandhi ji on his birthday. My best wishes to him as he continues to lead the vision for inclusive India.
Wishing him good health, happiness, and continued success in serving the nation.
📍AICC Office, Delhi
कोटा में राहुल गांधी जी की महारैली का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया गया था कि पेपर लीक, मूल्यांकन में अनियमितताएं और चयन प्रक्रिया में लगातार बदलाव जैसी समस्याओं के कारण छात्रों और युवाओं में निराशा तथा असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।
राहुल जी की सोच यह है कि — एक सकारात्मक और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे ताकि भविष्य में किसी भी युवा को अपने भविष्य और सपनों के साथ समझौता न करना पड़े।
नई पीढ़ी चाहती है कि उनका भविष्य सुरक्षित रहे, और यह तभी संभव है जब भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वास के साथ आयोजित की जाएं। कई मध्यमवर्गीय और वंचित परिवार हर वर्ष लाखों रुपये खर्च करके अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना पूरा करने का प्रयास करते हैं। वर्षों की मेहनत के बाद भी यदि युवाओं को अवसर प्राप्त नहीं होते है, तो उनके भीतर हताशा और निराशा पैदा होना स्वाभाविक है।
देश के लगभग 14–15 राज्यों में SI भर्ती प्रक्रिया से इंटरव्यू व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। जब देश के अनेक राज्यों में मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है, तो राजस्थान में अब तक इस व्यवस्था को समाप्त क्यों नहीं किया गया है?
राजस्थान सरकार को भी SI भर्ती में इंटरव्यू प्रणाली समाप्त कर केवल मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया लागू करनी चाहिए।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
किसानों के अधिकारों, छात्रशक्ति एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा का आपने जो महत्त्वपूर्ण दायित्व निभाया है, उसमें आपको निरंतर सफलता प्राप्त हो। देश और समाज की उन्नति एवं विकास में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आनेवाला वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियां और सफलता लेकर आए — इन्ही मंगलकामनाओं के साथ आपको पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री नीरज डांगी जी से मुलाकात की।
राजस्थान से पुनः राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सदन के पटल पर प्रदेश की जनता के हित की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।
@NeerajDangiINC
आज कोटा में Gen Z के साथ संवाद के दौरान @RahulGandhi जी ने शिक्षा व्यवस्था की जो तस्वीर आंकड़ों के जरिए पेश की, वो देश में युवाओं के लिए अवसरों और चुनौतियों को बयाँ करती है। चाहे बात अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के लिए लाखों रुपए कोचिंग और हॉस्टल पर खर्च करने की मजबूरी हो या उम्मीदवारों के मुक़ाबले अवसरों की अत्यंत कमी- अंत में भुगतना मध्यम वर्ग को ही पड़ता है।
ऐसे में आज राहुल गांधी जी ने युवाओं की पीड़ा को जो गूंज दी है, वो आने वाले समय में न केवल सरकार के कानों तक पहुंचेगी बल्कि मध्यम वर्ग के लिए शिक्षा व्यवस्था को आसान और सहज बनाने में भी एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगी।
#ChhatronKiGoonj
The first in the series of interaction that @RahulGandhi ji will have with students across the country, was insightful, progressive and compelling.
This dialogue strikes a new chord. A new approach and fresh ideas are needed to fulfill the needs, ambitions, and aspirations of the next generation.
#ChhatronKiGoonj
📍Kota