#ENGvsIND - लगातार बारिश के कारण मैच रुका!
रात 12:23 बजे से हर 4 मिनट में एक ओवर कटना शुरू हो गया है। 5 ओवर के मैच का अंतिम समय (कट-ऑफ टाइम) रात 1:30 बजे है और 5 ओवर के इस मैच में इंग्लैंड को DLS नियम के तहत 64 रनों का लक्ष्य मिलेगा।
#INDvsENG#t20cricket#durham
सच बोलने से सब डर रहे है.इस देश के 5 हजार कथावाचक किन्नरों की भूमिका में खड़े है कोई कुछ नहीं बोल रहा है।
क्या हो गया है इन कथावाचकों को जो वेश्याओं की तरह कथा कहने से पहले सता साइट बांधते थे.क्यों नहीं बोल रहे है ?
डिबेट में बोले धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे
सुना जाना चाहिए @ashwinravi99 को!
क्रिकेट कि कम से कम बेसिक समझ तो होनी ही चाहिए! ये नहीं कि सोशल मीडिया कि हवा में हम भी बहते चलें!
न जाने कितने पूर्व खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने कई समय तक हर टूर पर टीम का साथ दिया लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला
लेकिन जब मिला तो गांगुली, द्रविड़, कुंबले, युवराज, ईशान किशन, रोहित शर्मा, जैसे सरीखे लीजेंड बनकर निकले..
इसलिए धैर्य रखें! समय पे जो होगा अच्छा होगा!
जिसके खेलने न खेलने पर आप इतना हो हल्ला कर रहे हैं, आपसे बेहतर तो उस खिलाड़ी का परिवार स्पोर्ट्स को समझता है।
और स्पोर्ट्स को जानने और जीने वाला व्यक्ति ऐसी तुच्छ बातें नहीं करेगा!
#VaibhavSooryavanshi #TeamIndia
श्रेयस अय्यर के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं खेलाया क्यूंकि टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा खेलने वालों को कैसे बाहर बैठाते?
तो भाई पहले तो ख़ुद को बाहर बैठा दो क्यूँकि तुम तो उस टीम में थे भी नहीं।
और अभिषेक शर्मा ने एक आधी फिफ्टी छोड़कर पूरे टूर्नामेंट में क्या कमल किया था जरा वो भी बता दो।
सीधा बोलो कि सब हड़क गए हैं वैभव की पॉपुलैरिटी से
चित्रा जी,
आपने बहुत मासूमियत से लिखा कि “इस महिला को मैंने ट्विटर पर ब्लॉक कर रखा है।” यह बात पढ़कर लगा कि लोकतंत्र में अब ब्लॉक बटन भी एक तरह का वैचारिक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स हो गया है, जिसे ठीक न लगे, उसे सीमा पार भेज दो!
लेकिन असली मज़ा तो आगे है।
आपने कहा कि वह आपको फॉलो करके आपकी खबरों के स्क्रीनशॉट लेती हैं, अपने अकाउंट पर चिपकाती हैं और आपको टारगेट करती हैं। रागिनी नायक कांग्रेस की प्रवक्ता हैं। उनका काम ही कांग्रेस के पक्ष में बल्लेबाज़ी करना है। वे कांग्रेस की जर्सी पहनकर मैदान में उतरती हैं, हाथ में बल्ला भी दिखता है और हेलमेट पर पार्टी का निशान भी। दर्शक जानते हैं कि यह बल्लेबाज़ निष्पक्ष अंपायर नहीं, टीम की खिलाड़ी है।
मुश्किल वहाँ शुरू होती है, चित्रा जी, जहाँ पत्रकारिता के कमेंट्री बॉक्स से वही शॉट लगने लगते हैं जो पार्टी के डगआउट से लगते हैं।
रागिनी कांग्रेस के लिए जो कर रही हैं, वह घोषित राजनीति है। आप भाजपा के लिए वैसा ही कुछ करती दिखें तो वह “पत्रकारिता” के नाम पर एक सुंदर-सा असंतुलन पैदा कर देता है। एक तरफ पार्टी प्रवक्ता है, दूसरी तरफ पत्रकार। दोनों की भाषा, दोनों का तेवर, दोनों का राजनीतिक निष्कर्ष लगभग एक जैसा हो जाए तो जनता बेचैन होकर पूछती है, मैच में कमेंटेटर कौन है और चीयरलीडर कौन?
रागिनी अगर मोदी सरकार, भाजपा या RSS पर हमला करती हैं तो दर्शक समझते हैं कि यह विपक्ष की पिच से निकली गेंद है। लेकिन जब कोई पत्रकार सत्ता के पक्ष में वही फुलटॉस खेलने लगे, जो प्रवक्ता खेलते हैं तो सवाल उठता है। पत्रकार का काम सत्ता से सवाल पूछना है, सत्ता के लिए सवालों को ब्लॉक करना नहीं।
और रही स्क्रीनशॉट वाली बात तो आजकल स्क्रीनशॉट भी लोकतंत्र का नया पंचनामा हैं। कभी वे सच खोलते हैं, कभी अधूरा सच बेचते हैं और कभी सिर्फ़ वैचारिक खीझ का फ्रेम बन जाते हैं। इसलिए हर स्क्रीनशॉट को अंतिम सत्य मानना भी ठीक नहीं, लेकिन हर आलोचना को “obsession” मान लेना भी पत्रकारिता की सेहत के लिए अच्छा नहीं।
चित्रा जी, सच में कहें तो रागिनी नायक विपक्ष की तरफ से ढोल बजा रही हैं। आप अगर सत्ता की तरफ से झांझ बजाएँगी तो फिर शोर तो होगा ही। फर्क बस इतना है—उनके गले में पार्टी का पट्टा है, आपके गले में पत्रकारिता का प्रेस कार्ड। जनता दोनों को देखकर यही कहती है—“वाह! एक ही धुन है, बस वाद्य अलग-अलग हैं!”
@NayakRagini
IPL टीम पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह और उनके पिता शैलेश सिंह (रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी/पूर्व स्पेशल डीजी) के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाने में सोमवार, 29 जून को एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। उन पर उनके घर के निजी कुक के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने और बंधक बनाने का आरोप है। इस मामले में उनके ड्राइवर को भी सह-आरोपी बनाया गया है।
शिकायतकर्ता कुक विपेंद्र सिंह तोमर, जो कि रीवा जिले का रहने वाला है, ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कई आरोप लगाए हैं।
विपेंद्र के अनुसार, उनको 25 जून को ₹15000 प्रति माह सैलरी, रहने-खाने की सुविधा और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने के आश्वासन पर भोपाल के मेंडोरी गांव स्थित बंगले में कुक के तौर पर लाया गया था।
काम शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर खाने के स्वाद और क्वालिटी को लेकर उनपर मानसिक दबाव बनाया गया और गाली-गलौज की गई।
कुक का आरोप है कि जब उसने वहां का माहौल देखकर काम छोड़ने की इच्छा जताई, तो शशांक सिंह और उनके पिता भड़क गए। उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। डर के मारे जब उसने खुद को कमरे में बंद किया, तो शशांक, उनके पिता और ड्राइवर ने दरवाजा खोलकर उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जबरन कुक के फोन से ₹1000 अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और इसे उसके रहने-खाने का खर्च बताया।
हालांकि शशांक सिंह ने इन आरोपों को नाकारा है।
कुक की शिकायत के बाद भोपाल पुलिस ने विपेंद्र का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। रातीबड़ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
#ShashankSingh #Cricketer #cricket
There are moments in sport that stay with you forever.
Every sacrifice, every setback, every practice session, every cheer from the stands- it all led to that unforgettable night.
Proud to have shared it with an incredible group of people and to have experienced it with millions of Indians around the world.
Thank you for making us feel your love before, during and long after that final. June 29, 2024. Celebrating you forever ♾️
अब समय आ गया है कि Indian Womens Cricket Team की कमान किसी और के हाथों में जानी चाहिए.. कम से कम T20 में तो ये होना ही चाहिए।
जब हम Mens Team में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा को हटा सकते हैं, t20 विश्व कप जीतने वाले सूर्या भाऊ पर एक्शन लिया जा सकता है तो क्यों नहीं हरमनप्रीत कौर पर।
भविष्य का हवाला देते हुए ही सही @BCCIWomen को अब कुछ निर्णायक फैसले लेने होंगे, जिसमे सबसे अहम तो फिलहाल यही है।
#HarmanpreetKaur #TeamIndia #BCCIWomens #ICCWomensT20WorldCup
Ireland से क्यों हारा India, उसके लिए इस रिपोर्ट को पढ़िए.. सिर्फ रीच के लिए बिना वैभव सूर्यवंशी का नाम लिए @behindthestumps सर ने एक ऐसा सार या निचोड़ यहाँ रख दिया है कि आप क्रिकेटिंग भाषा में सब हार के कारण जान सकते हैं..
सबसे अच्छी बात इस रिपोर्ट में आपको वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ या न खिलाओ वाली सोशल मीडिया कि डिबेट कि छाप भी नहीं दिखेगी..
क्रिकेट को जानने वाले, समझने वाले ही इस रिपोर्ट को पढ़ समझ सकते हैं..
रिपोर्ट पढ़कर आपको समझ आएगा कि लिखने वाले खुद क्रिकेट को आज भी अपने तन, मन, दिल और दिमाग में जीते होंगे,
और जिए भी क्यों न क्रिकेट तो मनीष सर का सर्वस्व रहा है... हमारे लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज से लेकर मीडिया जगत तक में भी ज़बरदस्त क्रिकेटिंग परफॉरमेंस दे रहे हैं।
#INDvsIRE #TeamIndia #BCCI
https://t.co/7RPBvVrBal
#OnThisDay 2️⃣ years ago
A victory etched in our memories forever 🏆
When the Rohit Sharma-led squad brought home a 2️⃣nd #T20WorldCup title for #TeamIndia 🥳
@VibhuBhola बिल्कुल! गंभीर ही पहले कोच हैं जिनके कार्यकाल में आप अब तक एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप जीत चुके हैं। हार के जिम्मेदार और जीत का सेहरा भी तो पहनाया जाना चाहिए न!
Indian Women's Cricket Team आज T20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद बाहर हो गई!
पूरे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को देखे तो लीग में 5 मैच खेले पहला पाकिस्तान को हराया, नीदरलैंड को हराया और बांग्लादेश को हराया.. साउथ अफ्रीका से हारे और अब ऑस्ट्रेलिया से हारकर बाहर हो गए..
मतलब जो आसान मैच थे उसको टीम इंडिया ने निकाल लिया लेकिन जैसे ही दो मुश्किल मैच पड़े टीम इंडिया हार गई और वो परफॉर्मेंस नहीं आई..
और ये तब हुआ जब साउथ अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में अब तक उतना अच्छा क्रिकेट नहीं खेला है लिए तो सोचिये जब SA W ने उतना अच्छा क्रिकेट न खेल के सेमीफइनल में जगह बना ली तो IND W ने कैसा परफॉर्म किया होगा!
#IndiaWomens #INDWvsAUSW #T20WomensWorldCup #HarmanpreetKaur #SmritiMandhana