विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं और बधाई
आज के इस शुभ अवसर पर आदिवासी महापुरुषों को नमन और भाषा, जीवन-शैली, पर्यावरण से प्रेम और कलाओं को संरक्षित और संवर्धित करने का संकल्प हम सभी लें।
महामंत्री
हाड़ौती बैरवा समाज उत्थान समिति
कोटा
#विश्व_आदिवासी_दिवस
डांगावास (2015) मामले में यदि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की मौत हुई,तो जवाबदेह कौन है? राज्य सरकार से आग्रह है कि यदि कानूनी आधार हों,तो मेड़ता कोर्ट के फैसले के विरुद्ध राजस्थान हाई कोर्ट में अपील कर न्याय सुनिश्चित करे।
#Dangawas#Justice#Rajasthan#sc
राजास्थान नागौर डांगावास दलित नरसंहार कांड 2015 में सभी आरोपियों को आज मेड़ता कोर्ट ने बरी कर दिया।
आखिर 5 दलित रतनाराम मेघवाल पोकाराम मेघवाल
पंचाराम मेघवाल गणपत राम मेघवाल गणेशाराम मेघवाल की मौत का जिम्मेदार कौन है?
मै मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से मांग करता हूँ कि इस फैसले की तत्काल राजस्थान हाई कोर्ट में अपील की जाए।
#डांगावास_पीड़ितों_को_न्याय_दो
@arjunrammeghwal@bhanwarmegh@DrPremBairwa@TikaRamJullyINC
अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 94610 62705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए।
डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
पहले लोग सेवा करके सम्मान कमाते थे,अब कई बार सम्मान का आकलन महंगी गाड़ीयों और vip नंबर से होने लगा है।
समय बदला है, लेकिन उम्मीद है,हमारी सोच इतनी न बदले कि कर्म से अधिक चमक-दमक को महत्व देने लगें।
पद की असली पहचान बत्ती या नंबर नहीं,बल्कि जनता के बीच उसकी विश्वसनीयता & सेवा है।
बहुत बहुत बधाई। समय बदल गया है।
मैंने as a सेकेंड लेफ्टिनेंट यानि क्लास 1 राजपत्रित ऑफिसर के तौर पर 1983 में आर्मी ज्वाइन की।
सबसे पहले एक सूटकेस लिया, फिर फिलिप्स ट्रांजिस्टर, फिर धीरे धीरे साइकिल, फिर एक मोटरसाइकिल, फिर एक सेकंड हैंड फिएट कार, फिर 15 साल की सर्विस में नई कार।
महादेव से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख,शांति,उत्तम स्वास्थ्य,सद्बुद्धि और आध्यात्मिक प्रकाश प्रदान करें।
पवित्र #श्रावण मास के प्रथम #सोमवार की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ। 🙏
#महाकाल
कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेलों की 70 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के तिरंगे को विश्व मंच पर शान से लहरा दिया। यह जीत वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और अदम्य आत्मविश्वास का स्वर्णिम प्रतिफल है। अरुंधति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे हाड़ौती, राजस्थान और देश को गौरवान्वित किया है तथा नई पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों और पूरी टीम को भी इस स्वर्णिम सफलता के लिए हार्दिक अभिनंदन। अरुंधति की यह ऐतिहासिक सफलता हर बेटी और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
समस्त कोटा-बूंदी परिवार को अपनी इस बेटी पर गर्व है।
जय हिंद !
#CommonwealthGames
#Kota

गोदान, गबन और रंगभूमि जैसे कई दुनिया के प्रसिद्ध कथा उपन्यासों के रचयिता "उपन्यास सम्राट" लेखक मुंशी प्रेमचन्द जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन 🌹
#मुंशी#प्रेमचंद#साहित्य