राजस्थान में पंचायतीराज का यह चुनाव केवल सत्ता में हिस्सेदारी का नहीं, सदियों से उपेक्षित आवाज़ों को प्रतिनिधित्व देने का सवाल है । ज़रा उस किसान के बारे में सोचिए, जिसने पूरी उम्र खेतों में पसीना बहाया, लेकिन राजनीति में कभी उसकी हिस्सेदारी नहीं रही …. उस नौजवान के बारे में सोचिए, जिसके भीतर नेतृत्व करने की क्षमता तो थी, मगर साधारण परिवार में जन्म लेने के कारण उसे कभी अवसर नहीं मिला …. उस दलित, पिछड़े और वंचित व्यक्ति के बारे में सोचिए, जिसने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना मत तो दिया, लेकिन निर्णय लेने वाली कुर्सियों तक पहुँचने का उसका सपना अधूरा रह गया !
लोकतंत्र का अर्थ क्या केवल किसी को सत्ता तक पहुँचाना है, या सत्ता में उस अंतिम व्यक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है, जिसके नाम पर राजनीति होती रही है ?
इस पंचायती राज चुनाव में RLP का उद्देश्य केवल अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारना नहीं बल्कि किसान, नौजवान, दलित, पिछड़े, शोषित और गाँव-ढाणी के साधारण परिवारों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व का अवसर देना भी है इसी विचार और विचारधारा के अनुसार RLP ने सामान्य सीटों पर भी दलित और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को अवसर दिया है क्योंकि सामाजिक न्याय केवल भाषणों में समानता की बात करने से नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली संस्थाओं में वंचित समाज की वास्तविक भागीदारी से सार्थक होता है !
राजनीति में किसी गरीब का बेटा केवल झंडा उठाने के लिए नहीं बल्कि नेतृत्व करने के लिए भी आगे आ सके। किसी किसान की बेटी केवल किसी सभा की भीड़ का हिस्सा नहीं बल्कि उस सभा को संबोधित करने वाली जनप्रतिनिधि भी बन सके यही राजनीतिक भागीदारी का वास्तविक अर्थ है।
जिस लोकतंत्र को मजबूत करने में गरीब का पसीना लगा हो, उस लोकतंत्र की सत्ता में गरीब की हिस्सेदारी भी होनी चाहिए ।
पंचायत समिति और जिला परिषद के इस चुनाव में प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और राजनीतिक जवाबदेही के प्रश्नों को केंद्र में रखना जरूरी है क्योंकि व्यवस्था में बदलाव केवल कुर्सियों पर बैठे चेहरों के बदलने से नहीं आता। बदलाव तब आता है, जब उन कुर्सियों तक उन लोगों की पहुँच बनती है, जिन्हें लंबे समय तक निर्णय लेने की प्रक्रिया से दूर रखा गया ।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और राजनीतिक भागीदारी का संकल्प लेकर मैदान में उतरी है ।
@hanumanbeniwal
@GajendraKhimsar@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan मंत्री महोदय @GajendraKhimsar जी इतनी आबादी होने के बाद भी एक उप स्वास्थ केन्द्र है जंहा पर चिकित्सा सेवा ना के बराबर है! आम नागरिक को स्वास्थ्य सुधार की चिकित्सा सेवा के लिए 18 km दूर नोखा जाना पड़ता है ! 1 (2)
@GajendraKhimsar@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan मंत्री महोदय @GajendraKhimsar जी आप चिकित्सा तंत्र को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पबद्ध हो और दूसरी ओर नोखा तहसील में हमारा भामटसर गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सारे नियम पूरे कर रहा हो फिर भी आज हम ग्रामवासी चिकित्सा सेवा में बहुत पिछे है आज भी एक उपस्वास्थ्य केन्द्र है 1 (1)
@ashokgehlot51
जी आपसे मांग है की हमारा गांव भामटसर आबादी में बड़ा गांव है ! दस हजार से अधिक आबादी वाले गांव में केवल उप स्वास्थ्य केन्द्र है ! उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मोत करने की कृपा करें !
@_lokeshsharma
सम्पूर्ण प्रदेश के आम जन की भावना हे कि "वीर तेजाजी मंदिर खरनाल" को एक भव्य पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किया जाए ओर तेजाजी की महिमा को पर्यटन विभाग में प्रमुखता से दिखाया जाए। @vishvendrabtp
#पर्यटन_स्थल_तेजाणा_खरनाल#VeerTejakiTemple
@hanumanbeniwal@narendramodi@AmitShah@HMOIndia@PMOIndia@RLPINDIAorg देश जब आजाद हुआ तब जम्मू-कश्मीर में जो हालत बने और वर्षो तक कुछ लोगो की कमियों की वजह से एक परिवार विशेष के कारण देश को आंतक का दंश झेलना पड़ा,आज महादेव की कृपा से एक बड़ा निर्णय हमारे प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी ने लिया ,अब आंतक का अंत निश्चित है !