#आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट लागू करने के निर्णय से व्यथित व लगातार फ़ोन करके अपडेट माँग रहे शिक्षक साथियों को अवगत कराना चाहता हूँ कि सुप्रीम कोर्ट में क़ानूनी कार्यवाही हेतु अधिवक्ताओं से हुई बातचीत के क्रम में शीघ्र अपना पक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी च�� रही है ।
आप सब भली भाँति जानते हैं कि इस समस्या के पीछे एनसीटीई के भ्रामक शपथ पत्र और २३ अगस्त २०१० के पैरा ४ को स्पष्ट न करना है ।
एनसीटीई को भारत सरकार के निर्देश के बाद ही इस समस्या का हल है
इसलिए भारत व्यापी आंदोलन हेतु अन्य राज्यों से लगातार वार्ता चल रही है ।शीघ्र ही दिल्ली कूच की तिथि घोषित की जाएगी ।
सभी साथी एक्स (X) पर सक्रिय रहें और अपने प्रदेश व अन्य राज्यों के साथियों को जागरूक करें ।
आपकी एकता ही आपको सफलता प्रदान करेगी ।आपका सदैव नारा रहा है कि
“हर जोर जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है “।देश के लाखों शिक्षकों की कोई जीविका छीन ले ।इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
#शिक्षक_एकता_जिन्��ाबाद
सरकारी स्कूल बंद करना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है।
50 से कम बच्चे होने पर स्कूल बंद करना अन्याय है।
👧🏻👦🏻 हर बच्चे को शिक्षा मिले – यही संविधान का वादा है।
सरकारी स्कूलों को बंद या मर्ज करना सिर्फ इमारतों को बंद करना नहीं है, यह हमारे बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने जैसा है।
50 से कम बच्चों के बहाने स्कूल बंद करना ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना है।
👧🏻👦🏻 हर बच्चा शिक्षित हो – यही संविधान का वादा है।