राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏🇮🇳
उनके सत्य, अहिंसा और त्याग के आदर्श आज भी हमें एक बेहतर समाज एवं सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
वाराणसी में लोकसभा क्षेत्र की सोशल मीडिया कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री @TawdeVinod जी के साथ सहभागिता की।
कार्यशाला में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने तथा डिजिटल मंचों पर संगठन की सक्रियता और जनसंवाद को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।
इस दौरान श्री हर्ष चतुर्वेदी जी व काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सहित वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि तथा सोशल मीडिया के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#BJP #BJP4UP #Varanasi #SocialMediaWorkshop
लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी आदरणीय श्री @TawdeVinod जी की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में उपस्थित रहा।
बैठक में प्रदेश सह-प्रभारियों, सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ संगठनात्मक कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आगामी 7 अक्टूबर को वाराणसी में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से काशी सेवा यात्रा के भव्य समापन एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठक की।
#KashiSevaYatra#VadnagarToKashi#SevaSankalpAbhiyan
नई दिल्ली केंद्रीय भाजपा मुख्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अध्यक्षता में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को नई गति देने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्षजी का मार्गदर्शन हम सभी के लिए नई ऊर्जा, दिशा और संकल्प का आधार है।
#BJP #BharatiyaJanataParty #Delhi #BJP4India
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री @TawdeVinod जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के सभी सह-प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहा।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना, संगठन की भावी रणनीति एवं दायित्वों के प्रभावी निर्वहन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी द्वारा विभिन्न राज्यों के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी की अध्यक्षता में मेरठ में सम्पन्न हुई भाजपा पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक में सम्मिलित हुआ।
આદરણીય વડાપ્રધાન શ્રી @narendramodi જીએ પોતાના જીવનની દરેક ક્ષણ મા ભારતીની સેવા અને જન-જનના કલ્યાણ માટે સમર્પિત કરી છે.
રાષ્ટ્ર પ્રથમના ધ્યેય મંત્ર સાથે શરૂ થયેલી આ અવિરત યાત્રા આજે વિકસિત ભારતના સંકલ્પને સાકાર કરી રહી છે.
#SevaSankalpAbhiyan
क्रांति की पुण्यभूमि मेरठ में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पश्चिम क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के साथ उपस्थित रहा।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के ओजस्वी मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में नवचेतना का संचार करते हुए शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary जी एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री भोला सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सेवा, संकल्प और समर्पण के 25 वर्ष
आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को नई उड़ान देतीं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणादायी पंक्तियां।
#SevaSankalpAbhiyan
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने अहमदाबाद के विकास को नई दिशा दी।
साबरमती रिवरफ्रंट आज बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं का शानदार उदाहरण बनकर उभरा है।
नियोजित भूमि उपयोग से लेकर जल प्रबंधन, नालों के ट्रीटमेंट और हरित क्षेत्रों के विकास तक, यह परियोजना विकास के साथ विरासत के संरक्षण का प्रतीक है।
यही है मोदी जी का विकास का विजन — विरासत भी, विकास भी!
#SevaSankalpAbhiyan
महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के. विनोद को बहुत-बहुत बधाई।
टीम इंडिया के मेडल जीतने के अभियान की शानदार शुरुआत। हमारे चैंपियंस और पूरी टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएँ मिलने की शुभकामनाएँ!