अगर खिलाफ हैं होने दो जान थोड़ी है
ये सब धुआं है कोई आसमान थोड़ी है
लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में
यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है
जो आज साहिबे मसनद हैं कल नहीं होंगे
किराएदार हैं जाती मकान थोड़ी है
सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में
किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।
🤘
गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को पूरा एक महीना बीत गया है,अब कहीं जाके हल्का फुलका धंसा है।
इतने दिन बगैर किसी रुकावट के चलता रहा इसके लिए हम ठेकेदारों और अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं।
पुष्कर घाटी में फॉर्च्यूनर कार ने तेज रफ्तार में 5 लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें से 1 की मौत हो गई बाकी अस्पताल में भर्ती है।
फॉरच्यूनर खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी में खाटूश्याम मंदिर के सेवादार दिग्विजय सिंह चौहान और खूब शराब की बोतलें रखी हुई थी
#बड़ी_खबर
*शिक्षक हितों की अनवरत अनदेखी : शिक्षक आक्रोश होगा अब मुखर*
शिक्षा के मंदिरों में ज्ञान का दीप जलाने वाले शिक्षक आज स्वयं उपेक्षा, विसंगतियों और प्रशासनिक उदासीनता के अंधकार में खड़े हैं।
👉राजस्थान सेवा नियमों की अनदेखी कर शिक्षकों के अवकाश में कटौती,
👉तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया वर्षों से पीड़ा का पर्याय बनना,
👉तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले इनके लिए दूर की कोड़ी बनना,
👉संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण में अनिश्चितता
👉पदोन्नत कार्मिकों की अव्यवस्थित काउंसलिंग, नियमों की निरंतर अनदेखी, रिक्त पदों को उचित रूप से नहीं खोलना,
👉BCI कैडर सुधार,
👉गैर शैक्षणिक कार्य,
👉असंख्य ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स
और बच्चों को पढ़ाने के अलावा सारे काम शिक्षकों से करवाने जैसे अनगिनत मुद्दों ने शिक्षक समाज को गहरे आक्रोश से भर दिया है।
इन्हीं ज्वलंत समस्याओं को लेकर
✊ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा)
आज दोपहर करेगा प्रेस वार्ता।
📍 समय: आज दोपहर 12 बजे ।
📍स्थान : पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर।
सूत्रों के अनुसार, शिक्षक हितों की लगातार हो रही अनदेखी से क्षुब्ध महासंघ आज सरकार के विरुद्ध व्यापक आंदोलन की घोषणा भी कर सकता है।
यह केवल शिक्षकों की व्यथा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के भविष्य का प्रश्न है।
जब गुरु ही पीड़ित होगा, तो पीढ़ियों का निर्माण कैसे होगा?
🖋️*“शिक्षक की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, क्योंकि वही राष्ट्र के भविष्य की आवाज का निर्माणकर्ता है।”*
एक ट्रक चालक को ब्लैक स्कॉर्पियो सवारों ने ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिया। कुछ लोग उतरकर ड्राइवर को धमकाने लगे। तभी एक युवक ने पत्थर उठाकर ट्रक के फ्रंट शीशे पर दे मारा। शीशा टूटते ही ड्राइवर की दर्दभरी आवाज आई ,मेरी आंख फूट गई।
@bihar_police ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही करें।
यह भयावह घटनाक्रम कोटा में हुआ है
दवा ग़लत है और डॉक्टर संवेदनहीन
एक महिला की जान चली गई, पांच की जिंदगी दांव पर लग गई
जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
@GajendraKhimsar
बेहद शर्मनाक नोटिफिकेशन!
राजस्थान सरकार को चाहिए कि अब आईएएस-आईपीएस और आरएएस-आरपीएस अधिकारियों का चयन भी संविदा पर कर लेना चाहिए।
भगवान श्री कृष्ण जी से लेकर चाणक्य ने शिक्षक को राष्ट्र के लिए सबसे ऊपर माना है। एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। जब शिक्षक को सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तो वो विद्यार्थियों पर कैसे ध्यान देगा, जिसका स्वयं का भविष्य स्थाई नहीं, वो समाज को भविष्य की दिशा कैसे देगा, जो स्वयं सुरक्षित नहीं- स्वयं का निर्माण नहीं कर पाएगा, वो राष्ट्र का निर्माण कैसे करेगा?
समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग संविदा पर, और AC कमरों में बैठकर जनता पर हुकुम हांकने वाले अधिकारी परमानेंट, यह देश-प्रदेश के भविष्य को तबाह करने का पहला कदम है।
जो बीज गुलाम भारत में मैकॉले रोप गया था, वो वट-वृक्ष बन चुका है। प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री जी, उस वृक्ष को उखाड़िये, ना कि हमारे को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाले शिक्षकों का भविष्य अंधकार में करके देश का भविष्य खराब कीजिए!
देश में एक भी शिक्षक चिंतित है, तो समझो वो 100 बच्चों का जीवन असुरक्षित कर रहा है। उसे आर्थिक, मानसिक, शारीरिक, राजनीतिक और पारिवारिक चिंताओं से मुक्त करना राजधर्म है। यदि शिक्षक इन चिंताओं से घिरा रहेगा, तो वो कभी राष्ट्र हित में नहीं हो सकता! @BhajanlalBjp@narendramodi@dpradhanbjp@madandilawar
पांच दिन पहले यह प्रकरण आया था कि बारां के एक विद्यालय में सात शिक्षकों को प्रधानाचार्य ने APO कर दिया और विद्यालय में विद्यार्थियों के शिक्षण का संकट हो गया, इसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्परता दिखाते हुए संज्ञान लिया और सभी शिक्षकों को पुनः विद्यालय में पदस्थापित कर दिया लेकिन एक प्रधानाचार्य महोदय विभाग के कंट्रोल में नहीं आ रहे, जिन्होंने उन सभी शिक्षकों को विद्यालय में वापस कार्यग्रहण करने पर नोटिस थमा दिया और पुनः कार्यमुक्त कर दिया!!
अब यह बात तो विभाग ही बताएं कि आखिर
इस विद्यालय में विद्यार्थियों के शिक्षण में हो रही बाधा के लिए कौन ज़िम्मेदार है ? क्या एक प्रधानाचार्य महोदय विभाग से बड़े हो गए। जो अपने घर बैठकर आदेश निकाल रहें हैं और जो शिक्षक विद्यालय जा रहें हैं वो भी श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी बारां , श्रीमान संयुक्त निदेशक कोटा , श्रीमान निदेशक माध्यमिक शिक्षा के आदेश से उनको विद्यालय जाने पर कार्यमुक्त कर रहे हैं।
हो सकता है उनके लिए ईगो बड़ा हो लेकिन विद्यार्थियों के शिक्षण को बाधित करना गंभीर समस्या है।
@BhajanlalBjp@madandilawar@rajeduofficial@saten_08@svoruganti1466
बालोतरा पुलिस के मुताबिक…PM मोदी के मंच यानी कि D क्षेत्र में कार्यक्रम स्थगन के बाद अनाधिकृत प्रवेश के लिए जिम्मेदार SHO अचलाराम है और रिफाइनरी में हादसे की भ्रामक खबर फैलाने का जिम्मेदार विवेक श्रीवास्तव यानी कि मैं हूँ।
अचलाराम को सस्पेंड कर दिया है और विवेक श्रीवास्तव पर FIR कर दी है…पत्रकारिता में यह मुझ पर तीसरा मामला है इससे पहले फ़ोन टेप खुलासा किया तो FIR…जोधपुर में नाबालिग बच्चे के साथ ग़लत कृत्य की ख़बर की तो FIR और अब रिफाइनरी में हादसे की सभी सटीक ख़बरें की और जिम्मेदारों से सवाल किए तो FIR
#Rajasthan
तेलांगाना - 10 गोदाम, 3000 किलो synthetic dyes मिले tea powder, 1500 किलो expired tea powder
गुजरात- 400 KG नकली घी
नाम - "मंगलमूर्ति गाय का घी" , बनता था वेजिटेबल फैट और पामोलिन तेल से
उत्तर प्रदेश- 500 पेटी नकली फॉरच्यून रिफाइंड तेल
आखिर ये सब कब तक चलेगा? ये सब सीधा-सीधा नागरिकों को slow poison देने के बराबर है
कोई मिसाल वाली कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, इन कारखानों के मालिक लंबे वक्त के लिए जेल जा रहे हैं क्या ?
फ्रॉड से बनाई हुई इनकी पूरी संपत्ति क्यों नहीं जब्त होनी चाहिए?
राजस्थान के 7000 कंप्यूटर अनुदेशकों को उम्मीद ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि निदेशक महोदय श्री सीताराम जी जाट इस मामले में शीघ्र ही उचित निर्णय लेकर राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षा के एक स्वर्णिम युग की नींव रखेंगे 🙏🏻
#निदेशालय_मतलब_भरोसा@saten_08@PRESIDENTBKN2@rajeduofficial
One year since the Pahalgam massacre, 26 innocent people were murdered by Lashkar-e-Taiba terrorists sponsored from Pakistan. The victims were identified by their religion and killed. Terrorism that targets people for their faith is an attack on all of humanity. #Pahalgam
One year since the tragic💔loss of 26 innocent lives in the Pahalgam Terror Attack.
We remember. Israel 🇮🇱 stands with India 🇮🇳 in the fight against terror.
बेपटरी हुआ शिक्षा विभाग
प्रिंसिपल यथास्थान
वाइस प्रिंसिपल यथास्थान
अब 11हजार से ज्यादा व्याख्याता यथास्थान
स्कूलों में लंबे समय से दो दो प्रिंसिपल ,पांच पांच वाइस प्रिंसिपल और अब एक ही विषय के तीन तीन व्याख्याता ।
वही दूसरी तरफ कई स्कूल प्रिंसिपल और व्याख्याता विहीन ।
@rajeduofficial
कल राजस्थान प्रशासनिक सेवा का परिणाम आया,,,
इंटरव्यू में मिले मार्क्स इस प्रकार हैं
रैंक इंटरव्यू मार्क्स
भूपेंद्र सिंह -9 67
ऐश्वर्या कांवर-6 54
गोगा राम- 42 37
दिनेश - 7 37
दिनेश विश्नोई- 1 49
भूपेंद्र सिंह को टॉपर से भी 20 मार्क्स अधिक मिल रहे हैं अगर भूपेंद्र सिंह को भी गोगा राम और दिनेश की तरह इंटरव्यू में सिर्फ 37 मार्क्स मिले होते तो उसकी रैंक 150 से बाहर जाती!
इंटरव्यू सिस्टम अभिशाप है, अक्सर जातिवाद की बू आती है इससे ,,,,
केसरी जैसे जातिवादी जब सिस्टम में बैठे हों तो ये शक और गहरा जाता है!
इतनी मेहनत से तमाम केमिकल और पाम ऑयल डाल के 1 किलो से 15 किलो घी बनाते थे,
अच्छा खासा डेढ़ साल से सब बढ़िया चल रहा था लेकिन फ़ूड डिपार्टमेंट ने अपनी ऐसी तैसी करा ली।
बेचारों का 21 लाख का माल जब्त कर लिया।
📍सूरत
पूरे देश में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति बचा होगा जिसने कैंसर जैसी बीमारी को नजदीक से न देखा हो , क्या नेता क्या अभिनेता कोई इससे बचा नहीं है,
इसके अलावा तमाम ऐसे डिसऑर्डर्स हैं जिनसे लोग डेली बेसिस में जूझ रहे हैं, डॉक्टर्स से आप कारण पूछेंगे तो वो आपको लाइफस्टाइल बोल कर आगे बढ़ जायेंगे,
आज के समय में हर कोई व्यक्ति स्वयं के लिए सारे सामान नहीं बना सकते , सुबह दांतों की सफाई से लेकर रात में कुल्ला करके सोने तक हम फैक्टरीज द्वारा बनाई गई पैकेज्ड चीजों पर निर्भर हैं और हर चीज पर सरकार द्वारा निर्धारित टैक्स दे रहे हैं,
हम इस भरोसे पर चल रहे हैं कि इतना टैक्स देने के बाद सरकार द्वारा संचालित एजेंसियां अपना काम बखूबी कर रही हैं और हम सही चीज़ें कंज्यूम कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं , हम इस मामले में पूरी दुनिया से काफी पीछे हैं,
पूरे देश में मिलावट चरम पर है, जो भी चीजें हम सुबह से शाम तक इस्तेमाल करते हैं ,उनमें प्रिजर्वेटिव्स से लेकर खराब और खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल हो रहा है, कुछ ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को छोड़ दे तो हालत बहुत खराब है , ये काम धड़ल्ले से चल रहा है और रोज बढ़ रहा है ,
जहां दुनिया के कई देशों में एजेंसियां बहुत सजग होकर काम कर रही हैं, बेहतरीन से बेहतरीन गाइडलाइंस और पैरामीटर्स बना रही हैं और टेक्नोजिकली बहुत एडवांस्ड हैं,वहां FSSAI जैसी एजेंसियां केवल लाइसेंस देने में और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ,
आप और हम क्या बीमार होने का इंतजार कर रहे हैं?
इस मामले में हम सभी को मिलकर आवाज उठानी चाहिए , खुद बीमार होने का इंतजार न करें। @fssaiindia