हमारे पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान सच्चे कर्मवीर हैं, जो प्राणों की आहुति देकर भी कर्त्तव्य को सर्वोपरि रखते हैं। उनके सम्मान में आज पुलिस स्मृति दिवस पर 'प्रोजेक्ट कर्मवीर' की शुरुआत हो रही है, जिसके अंतर्गत शहीदों की वीरांगनाएँ और पूर्व कर्मी देशभर में 400 कॉमन सर्विस सेंटर संचालित करेंगे।
इन केंद्रों के माध्यम से वे पेंशन, बैंकिंग एवं नागरिक सेवाएँ उपलब्ध कराकर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकेंगे।