When I do good, I feel good. When I do bad, I feel bad. That’s my religion.
💭क्षणिक Impromptu poet
✒️Writer
🗺️Traveller
⚕️Socialist
📚Teacher
🎤Motivator
लखनऊ अग्निकांड एक खौफनाक सच हैं कि कैसे मुनाफे, भ्रष्टाचार या थोड़ी सी बचत के लिए सुरक्षा मानकों को ताक पर रख दिया जाता है।
यह सिर्फ एक हादसा नहीं होता, बल्कि हमारी व्यवस्थागत कमियों और इंसानी स्वार्थ का सबसे डरावना चेहरा होता है।
विनम्र श्रद्धांजलि।
#LucknowFire#LucknowTragedy
अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, प्रखर राष्ट्रवादी श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर अपने बूथ संख्या 82 पर नीम के पौधे का रोपण किया.
कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर के जिला मंत्री श्री विनय पांडेय जी, नगर अध्यक्ष श्री गौरव श्रीवास्तव जी, महामंत्री सुनील राजभर जी, धीरेंद्र पाण्डेय जी, अमन तिवारी जी, नीरज राजभर जी, विक्रांत जी तथा कई कार्यकर्ताओं के साथ हमने आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों और आदर्शों को याद किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
हमारे संरक्षक पिता जी श्री राकेश पाण्डेय जी (वर्तमान विधायक जलालपुर) आज वृद्धाश्रम दहिरपुर में फल वितरण के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.
बीते कुछ दिनों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से उबरकर उन्होंने फिर सिद्ध किया है कि वे एक योद्धा हैं तथा यह उदाहरण स्थापित किया है कि अगर हमारे इरादे मजबूत हैं और हममें दृढ़ इच्छा शक्ति है, तो हम किसी भी बीमारी को हरा सकते हैं, किसी भी विकट परिस्थिति से उबर सकते हैं.
अस्वस्थ होने के कारण वे कहीं बाहर नहीं जा रहे हैं, चिकित्सकों का भी ऐसा ही निर्देश है, परंतु वृद्धाश्रम आकर उन्होंने अपने अटल इरादों और सेवा भाव का प्रमाण दिया है.
हम सब उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं और चाहते हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर जनता के बीच निरन्तर सेवारत हों.
हमारे संरक्षक पिता जी श्री राकेश पाण्डेय जी (वर्तमान विधायक जलालपुर) आज वृद्धाश्रम दहिरपुर में फल वितरण के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.
बीते कुछ दिनों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से उबरकर उन्होंने फिर सिद्ध किया है कि वे एक योद्धा हैं तथा यह उदाहरण स्थापित किया है कि अगर हमारे इरादे मजबूत हैं और हममें दृढ़ इच्छा शक्ति है, तो हम किसी भी बीमारी को हरा सकते हैं, किसी भी विकट परिस्थिति से उबर सकते हैं.
अस्वस्थ होने के कारण वे कहीं बाहर नहीं जा रहे हैं, चिकित्सकों का भी ऐसा ही निर्देश है, परंतु वृद्धाश्रम आकर उन्होंने अपने अटल इरादों और सेवा भाव का प्रमाण दिया है.
हम सब उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं और चाहते हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर जनता के बीच निरन्तर सेवारत हों.
बलिदानी शशांक तिवारी को सादर नमन…
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के सपूत 23 वर्षीय लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ने बिना अपनी जान की परवाह किए हुए अपने अग्निवीर साथी की जान बचायी, अपने को बलिदान कर दिया.
सिक्किम स्काउट्स के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी 22 मई को उत्तरी सिक्किम में एक रूट ओपनिंग गश्त का नेतृत्व कर रहे थे. एक लकड़ी के पुल से एक अग्निवीर साथी का पैर फिसल गया और वे नदी में गिर गये.
लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी बिना एक पल गंवाये नदी में कूद पड़े और अपने साथी को मौत के मुंह से बचा लिया. लेकिन इस प्रयास में वे अपनी जान न बचा सके.
अपने साहस और बलिदान से लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ने भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा का निर्वाह किया. वे हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे.
कल शाम को लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के घर पहुँच कर उनके पिता जंगबहादुर तिवारी जी और परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट किया.
वाराणसी में 128 साल के योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा के निधन की दुखद सूचना है. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए दुर्गाकुंड स्थित उनके आश्रम में रखा गया है. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार संभावित है.
तीन साल पहले उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. योग साधक स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ (प्रयागराज, नासिक, उज्जैन, हरिद्वार) में शामिल होते रहे थे. धर्म, योग, आध्यात्म एवं संस्कृति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा.
योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा को सादर नमन एवं श्रद्धांजलि 🙏💐
अम्बेडकरनगर: पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने पेश की मानवता की मिसाल ❤️🚑
🚨 सड़क हादसे में घायल 2 युवकों को किया अस्पताल पहुंचाया
🕒 काफी देर से सड़क पर तड़प रहे थे दोनों घायल युवक
🚗 क्षेत्र भ्रमण पर निकले पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने गाड़ी से पहुंचाया जिला अस्पताल
🎥 मदद करते रितेश पांडेय का वीडियो हुआ वायरल
📍 घटना स्थल: अहिरौली के मिझोड़ा तिवारीपुर मोड़ के पास
#RiteshPandey #Humanity #RoadAccident #AmbedkarNagar #HelpingHand #SocialWork #Inspiration #ViralVideo @mpriteshpandey
पूर्व सांसद रितेश पांडे ने आज मानवता के मिसाल पेश की क्षेत्र भ्रमण के दौरान ई-रिक्शा बाइक से हुई भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखे ने अपनी गाड़ी से अविलंब एंबुलेंस की प्रतीक्षा न करते हुए चिकित्सालय भेजा @mpriteshpandey@AmitShah@PMOIndia@ZeeNews#viralvideo
आज Conclave on Strengthening Democracy in India में "लैंगिक समानता के लिए नई सोच – पुरुषों की भूमिका एक सहयोगी के रूप में" इस विषय पर पैनल चर्चा का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। समानता और समावेशी भारत के निर्माण के लिए संवाद जरूरी है।
#strenghtheningdemocracy#accesspolity