राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची के साथ बंधक बनाकर 32 लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना अत्यंत भयावह और मानवता को शर्मसार करने वाली है।
पीड़िता के अनुसार, उसके साथ कभी तीन से चार और कभी इससे अधिक लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया।बार-बार होने वाले हमलों से जब भी उसे दर्द होता था, तो उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया जाता था। यह अपराध क्रूरता की सभी सीमाओं को पार करने वाला है।
इससे भी अधिक शर्मनाक और आक्रोशजनक बात यह है कि घटना के खुलासे के 15 दिन बाद भी इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, आखिर आधा महीना बीत जाने के बाद भी बाकी दरिंदे पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं?
हम @RajGovOfficial से मांग करते हैं कि 24 घंटे के भीतर फरार चल रहे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस पूरे मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और सरकार मजबूत पैरवी करते हुए दोष सिद्ध होने पर सभी आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाना सुनिश्चित करे। पीड़ित दलित परिवार को तत्काल सुरक्षा, न्याय और उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।
The Sri Ganganagar horror has shaken the nation. A 13-year-old girl has suffered unimaginable brutality. My blood boils.
Those responsible deserve the harshest punishment under the law. No mercy. No delay.
How many more innocent lives must be destroyed before we say, enough? My heart breaks for that little girl and her family.
#Jaisalmer- LDC ग्रेड -2 भर्ती परीक्षा में नकल कराने का मामला
जैसलमेर कोतवाली थाने में मामला हुआ दर्ज
महिला अभ्यार्थी को नकल करवाने का मामला आया था सामने, रविवार को दूसरी पारी में दोहराना स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल था सेंटर अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने DM को दिये जांच के आदेश, जिला कलेक्टर ने कमेटी का ग़ठन कर की जांच, जिला शिक्षा अधिकारी महेश बिस्सा ने कोतवाली थाने में कराया मामला दर्ज, अभ्यर्थी मनु कंवर, प्रधानाध्यापक उम्मेदसिंह, पदमसिंह ( रिलीवर ) समेत जालम सिंह अध्यापक, भीमसिंह वीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया डिटेल, एडिशनल एसपी रेवतदान चारण कर रहे हैं मामले की जांच
@shankardetha #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
राजस्थान की 13 वर्षीय मासूम बच्ची, जिसने 32 दरिंदों की हैवानियत झेली, आखिरकार 5 दिन तक ICU में जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद आज इस दुनिया को छोड़ गई।
यह केवल एक बच्ची की मौत नहीं, बल्कि इंसानियत की हार है।
अब यदि इस जघन्य अपराध के दोषियों को फांसी से कम सज़ा मिलती है, तो लोगों का न्याय व्यवस्था से भरोसा उठना स्वाभाविक होगा। ऐसे अपराधों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई भी दरिंदा कानून से बच निकलने की हिम्मत न कर सके।
मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दें और उसके परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।🥹🙏🥹@
यह जितने 32 से 32 हैं उनकी एक ही सजा है हत्या उनकी हत्या कर देनी चाहिए ताकि दोबारा कोई ऐसा जगन अपराध न करें
बेटी तुम्हारी आत्मा को शांति नहीं मिलेगा तुम्हारी आत्मा शांति तभी मिलेगा जब वह 32 इस दुनिया से छोड़कर चले जाएंगे
ओम शांति🙏🙏🙏🙏🙏😭😭😭😭😭😭
मित्र श्री गोविंद जी सारण, निदेशक श्री कृष्णा भूमि छात्रावास, बाड़मेर के बड़े भ्राता एवं प्रधानाचार्य श्री पदमाराम जी सारण के सुपुत्र इंजीनियर अरुण के विवाह समारोह में रामदेरिया (काश्मीर) स्थित उनके पैतृक निवास पर शामिल होकर नव वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।
नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना-कुचामन जिले की ग्राम पंचायत पीह के सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री अमरचंद जाजड़ा जी के भाई श्री देवकरण जी की अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏
बड़े भाई श्री देवकरण जी जाजड़ा के अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल भाई अमरचंद जी जाजड़ा एवं समस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।।
#RameshwarChhaba
सूत्रों के मुताबिक….इससे पहले CM भजनलाल शर्मा के रिफाइनरी निरीक्षण के दौरान हरीशचंद्र जसोल किसी तरह पीछे वाली बस में CM के काफिले में घुस गए थे लेकिन मंच पर CM के पीछे चढ़ रहे थे तो पुलिस ने हरीश को रोक दिया था लेकिन अब सवाल यह है कि PM मोदी के See ऑफ में कैसे पहुंच गए?
यानी कि मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को थी!
हरीशचंद्र फ़िलहाल 307 जैसी गंभीर धारा में जमानत पर है…और इसकी जानकारी पूरे क्षेत्र में है!
#Rajasthan
तस्वीर PM मोदी के पचपदरा से वापसी की बताई जा रही…यह AI है या ओरिजनल इसकी मैं पुष्टि नहीं करता !
तस्वीर में PM मोदी के साथ भजनलाल शर्मा…उच्च पुलिस अधिकारी…जिला कलेक्टर…जिला पुलिस अधीक्षक बालोतरा और बीजेपी राजस्थान कार्यसमिति सदस्य हरीशचंद्र जसोल है!
हरीश पर 307 (पुरानी धारा) का एक केस था पिछले दौरे में अप्रेल में उस समय वो जमानत पर बाहर चल रहे थे अब शायद बाइज्जत बरी हो गए होंगे इसीलिए PM मोदी से सीऑफ़ के दौरान अच्छी मुलाक़ात हुई।
#Rajasthan
बाड़मेर जिले के गुल्ले की बेरी के प्रमोद कुमार खिलेरी पुत्र श्री प्रकाश चंद्र खिलेरी का भारत के प्रतिष्ठित संस्थान (BARC) में वैज्ञानिक पद पर चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता हूं।
हम किसानों को बर्बाद करके अकूत पैसे कमाये है इन फैक्ट्री वालों ने इसलिए इतना बड़ा पेपर में एड दिया है।
ये साफ साफ लिख रहा है कि ZLD अव्यवहारिक है मतलब इनकी नीति इतनी मर चुकी हैं कि ये चाहते हैं कि जोजरी में इनके फैक्ट्री का केमिकल वाला जानलेवा प्रदूषित पानी ऐसे ही बहता रहे।
हमारे खेत बीस सालो से बंद पड़े है पर इन्होंने कभी कोई रहम नही किया लेकिन अब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इन पर जरा सी सख्ती दिखाई तो ये गिड़गिड़ा रहे है।
ये कह रहे है कि सरकार इनको सब्सिडी दे ओर इनके धंधे चालू करें।जबकि ये किसानों के लिए कभी नहीं सोचा।
मित्रों जोजरी नदी में जहर घोलकर इन राक्षसों ने हमें कैंसर दिया है हमारा सब कुछ छीन लिया है।इनके इस एड पर मेरी ये एक ट्वीट भारी पड़ना चाहिए इतना शेयर कीजिए आप लोग।
सरकार तो इन उद्योगपतियों के आगे हमेशा झुकती ही है पर अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है इसलिए ये कुछ कर नहीं पा रहे है।
ZLD अव्यवहारिक नहीं हैं बल्कि इनको चलाने में जोर आता है।जब कोई कुछ कहने वाला नहीं होता तो जहर खुलेआम जोजरी में छोड़ रहे थे अब वो आदत ये छोड़ना नहीं चाहते।नीति मरियोड़ा कुछ तो रहम कर लो रे कितनी हिंसा फैलाओगे।
जोजरी नदी की पूरी जैवविविधता को इन्होंने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है ओर कह रहे है कि पानी क्षारीय होने से ज़्यादा नुकसान नहीं करता।
माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi@BhajanlalBjp जी आपसे निवेदन हैं कि सरकार हम किसानों ने भी बनाई है इनके धंधे चले लेकिन हम क्यो भुगत रहे है।
थार की तीन नदियों जोजरी,लूणी ओर बांडी को इन्होंने पूरी तरह प्रदूषित कर मार दिया है।इन पर सख्ती करके किसानों को राहत दी जाए।
हमें माननीय सुप्रीम कोर्ट पर पूरा विश्वास हैं कि वो हमारे साथ न्याय करेंगे