ये तो बेहद संगीन है!!!🤔
मेरठ में नक़ली पुलिस चौकी बनाकर नक़ली पुलिस अफसर बन लोगों को हिरासत में लेने, मुठभेड़ व जेल भेजने की धमकी देकर वसूली करने वाले राहुल पाल को गिरफ़्तार किया गया है।
अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ब्रह्मपुरी में तैनात रही सीओ सौम्या अस्थाना राहुल संग केक काटती दिखाई दे रही हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि यही वो सीओ हैं जिन्होंने अपने सर्किल में ‘असली पत्रकारों’ के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की कोशिश की थी पर अब ‘नक़ली पुलिस’ वाले के संग इनकी वीडियो वायरल है, ये असली है या नक़ली वीडियो ये भी सवाल है!!
सवाल ये भी उठता है कि नक़ली पुलिसकर्मियों के पास से मिले वाकी टाकी, चार्जर, बीट बुक और मोहर कहां से आए और किसने इसे बनाया? किसने संरक्षण दिया?@CMOfficeUP@Rajeevkrishna69@homeupgov कृपया इस प्रकरण का संज्ञान लेकर न्यायोचित कार्रवाई करें
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) की एक बैठक आज न्यास के अध्यक्ष पूज्य नृत्य गोपाल दास जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के पश्चात जारी वक्तव्य
A meeting of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) was held today under the chairmanship of the Trust’s President, Pujya Nritya Gopal Dasji Maharaj. The following statement was issued after the meeting.
GOAL 2026..
FIFA वर्ल्ड कप इस बार ZEE पर दिखेगा,
फुटबॉल वर्ल्ड कप की कवरेज UNITE8 SPORTS पर,
फुटबॉल वर्ल्ड की LIVE स्ट्रीमिंग ZEE5 App पर,
देखिए फुटबॉल वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी कवरेज Zee News पर
#ZeeNews#FIFAWorldCup2026#FIFA@kapil_vashisht
Tomorrow is the last date for filling & Submission of CTET Form 2026 .But there is some issue in submitting the form,shows uploading while submit it.plz resolve the issue @dpradhanbjp#ctetexam@EduMinOfIndia
भयावह!
फतेहपुर जिले का एक वीडियो वायरल है। जिसमें आपराधिक तत्व लाठी-डंडों से अभिमन्यु उर्फ कुन्नू यादव को पीटते दिख रहे हैं। उसके मां और पिता उसे बचाने की गुहार करते रहे-गिड़गिड़ाते रहे , पर हमलावर नहीं पसीजे उल्टे उन बुजुर्गों को भी पीटा। अभिमन्यु हिस्ट्रीशीटर था उसकी पिटाई के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर कमलेश यादव से अभिमन्यु का वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। इस बार मौका पाकर कमलेश यादव ने गुर्गों सहित अभिमन्यु यादव को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
Disclaimer: वायरल वीडियो में हिंसक दृश्य हैं!
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पावन अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री माता अमृतानंदमयी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दिव्य मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने रामलला मंदिर में दर्शन और आरती की तथा प्रभु रामलला से सबकी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मेरठ पुलिस इन सीओ के बचाव में भले ही कोई तर्क गढ़ रही हो पर इनके निर्देशों की भाषा में सभी पत्रकारों को शामिल किया गया था, एक लोकतांत्रिक देश में किसी पुलिस अफसर द्वारा इस तानाशाही शैली में दिए गए निर्देश अवांछनीय-निंदनीय हैं!!!
दरअसल, ब्रह्मपुरी की सीओ सौम्या अस्थाना का एक 29 सेकंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वे मातहतों को निर्देश देती सुनाई देती हैं कि अगर कोई पत्रकार थाने के अंदर वीडियोग्राफी करता है, तो उस पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए। चहुंओर से रिझाने के सुर गूँजने के बाद मेरठ पुलिस को स्पष्टीकरण देना पड़ा है कि ये आदेश पोर्टल वालों के लिए दिए गए थे। हालाँकि की सीओ की भाषाशैली और पुलिस के स्पष्टीकरण में सामंजस्य नहीं दिखता।
मुझे लगता है कि मेडिकल इंश्योरेंस , बड़े इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारियों और बड़े निजी अस्पतालों के बीच सांठ गांठ का जबरदस्त धंधा है जिसमें आम आदमी फंस चुका है .. एक बार लोग ये तय कर लें कि जेब में जितना पैसा है उतने का ही इलाज कराएंगे तो बड़े अस्पताल भरभरा कर ढह जाएंगे .. लूट मची है लूट .. और सुनवाई कहीं नहीं
आवश्यक सूचना
लखनऊ की अनुपमा बाजपेई एक निजी स्कूल में केयरटेकर का काम करती हैं, सिंगल पैरेंट हैं। दुर्भाग्य से इनके इकलौते बेटे नैतिक का एक्सीडेंट हो गया, वह पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में एडमिट है। वेंटीलेटर पर है। इस परिवार की आर्थिक दशा बेहद कमजोर है। कई जगह से मदद की गुजारिश की गई है। पर अब तक कोई ठोस मदद नहीं हो सकी है। @gautam_adani जी आपसे अनुरोध है कि इस ज़रूरतमंद परिवार की आर्थिक मदद करने की कृपा करें ताकि नैतिक का इलाज जारी रह सके। 🙏
@PMOIndia@CMOfficeUP@UPGovt@brajeshpathakup
बेहद चौंकाने वाला ये वायरल वीडियो ललितपुर का है! इसे गौर से देखिए फिर इस मामले को समझिए!
ललितपुर जिले में गिरार इलाके के डगडगी गौशाला में कवरेज के लिए स्थानीय पत्रकार देवेंद्र कौशिक गए थे। उन्हें घेरकर मारपीटा गई। कई नकाबपोश हमलावरों ने डंडों से पीटा। हालत गंभीर होने पर पत्रकार व उसके सहयोगी को मेडिकल कालेज रेफर किया गया।
पर इस मामले में पंचायत सचिव इन्द्रेश गौतम ने उल्टे देवेंद्र कौशिक, मनोज कुशवाहा, अरविंद मिश्रा के खिलाफ ही एससी-एसटी व जबरन धन उगाही का मुकदमा लिखवा दिया।
गंभीर आरोप है कि गोशाला की देखरेख का ज़िम्मा सँभालने वाले दबंग गाँव की गरीब दलित महिलाओ को नौकरी पर रखते है, अपने विरोधियों या शिकायतकर्ता पर इनके जरिए छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और SC–ST एक्ट का मुकदमा लिखवाकर पेशबंदी कर लेते हैं!
@CMOfficeUP@UPGovt@homeupgov@Rajeevkrishna69 कृपया संज्ञान लेकर उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाकर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें
Shocking visuals shared by a source — allegedly from Delhi’s Soho Club.
Video shows possible drug use inside.Despite strict laws, the club reportedly continues operations unchecked.
@DelhiPolice@LtGovDelhi@CPDelhi