CM हेल्पलाइन जनता की शिकायतें सुनने के लिए बनी थी या पुलिस विभाग का चेहरा चमकाने के लिए?
मऊगंज में सिर्फ 21 मोबाइल नंबरों से 233 शिकायतें
एक ही नाम से अलग-अलग शिकायतें
एक ही दिन शिकायत और एक ही दिन सभी शिकायतों का निराकरण
जिस युवक की 20 साल की बेटी के लापता होने का दावा किया गया, उसकी शादी ही नहीं हुई
सीएम हेल्पलाइन को फर्जी शिकायतों की फैक्ट्री बना देने पर @aajtak के प्राइम टाइम शो #Khabardar में देखें मेरी #Exclusive रिपोर्ट @nripendra1784
नंबर गेम कैसे चलेगा? महिला संशोधन विधेयक और परिसीमन बल जब गिरा था तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भले ही आज संख्याबल नहीं हो लेकिन प्रयास जारी रहेगा।तो क्या मौजूदा जोड़तोड़ आने वाले मॉनसून सत्र में २/३ की तैयारी है?
देखिए ये रिपोर्ट 👇
उधार की पार्टी से सियासत कैश हो गई!
NCPI का दफ़्तर जिस पते पर दर्ज है उस गेट पर पार्टी के फाउंडर पति पत्नी का बायोडेटा देख लेंगे तो दिमाग़ हिल जाएगा.
NCPI जो कहती थी पार्टी बदलने वालें को छोड़ दें उसी की पार्टी में 20 दल बदलू चले गए.
एक रात में NCPI nda की दूसरी और सांसद के नंबर में देश की पांचवीं बड़ी पार्टी बन गई.
मानो पार्टी ना हो पंचर बनाने की दुकान हो.
जहां लिखा हो कि यहां तसल्लीबख्श तरीक़े से लीक हुए सांसद को पार्टी दी जाती है.
50 फीट गहरी खाई, 43°C की तपिश और पानी के लिए जानलेवा इंतज़ार
धार के उटावा गांव में महिलाएं आज भी चट्टानों की दरारों से रिसती बूंदों को इकट्ठा कर प्यास बुझा रही हैं. कागज़ों में ‘हर घर जल’ पहुंच चुका है, लेकिन हकीकत में हर बूंद के लिए महिलाओं मो रोज़ मौत से मुकाबला करना पड़ रहा है. सरकारी दावों और ज़मीनी सच की दूरी 50 फीट गहरी खाई से कहीं ज़्यादा है हर घर जल पहुंच चुका है, तो फिर ये महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर धरती की दरारों से रिसती बूंदों का इंतजार क्यों कर रही हैं?
देखें @aajtak के प्राइम टाइम शो #Khabardar में मेरी #Exclusive रिपोर्ट @nripendra1784
बीजेपी की बंगाल विजय से उपजी गर्मी ने ऐसा राजनीतिक क्लाइमेट चेंज किया है कि
लगातार दीदी के मजबूत ग्लेशियर पिघले जा रहे है.
सयानी घोष भी भूपेंद्र यादव के घर मुलाक़ात करने पहुँच चुकी हैं.
ममता बनर्जी की पार्टी का पूरा ‘पर्यावरण’ भूपेन्द्र यादव के घर पर मीटिंग दर मीटिंग के बाद बिगड़ता जा रहा है.
अधिमास में जब शुभ कार्य वर्जित होता है. Tmc के 60 विधायक, 19 लोकसभा सांसद, 2 राज्यसभा सांसद
बीजेपी के लिए अब तक शुभ-लाभ करा चुके हैं.
#bengal
आजतक की खबर का हुआ बड़ा असर
कल शाम आजतक ने झाबुआ के खेड़ा गाँव की प्यास और हकीकत देश के सामने रखी
आज सुबह प्रशासन जागा और गाँव में नया बोरवेल लगाने का काम शुरू हो गया
आजतक करता है खबरदार, तो जागती है सरकार
#AajTak#GroundReport#Jhabua#Impact@nripendra1784
ये एक Clipped video है। सरकार पानी मुहैय्या कराने में विफल हो सकती है लेकिन यह कहना कि गर्मियों में कड़ी धूप के कारण evaporation से भी पानी की कमी होती है यह कोई हास्यास्पद बात नहीं है, यह भी जल संकट से जुड़ी एक सच्चाई है।
इस Clipped video के आधार पर सीएम के बयान का मज़ाक नहीं उड़ाया जा सकता। सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए।
#WaterProblem