📚 पुस्तकालय अधिवेशन — उदयपुर,अजमेर 📚
पुस्तकालय संघ द्वारा संभाग स्तर पर आयोजित अधिवेशन में सभी पुस्तकालयाध्यक्ष साथियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील।
आइए, एकजुट होकर पुस्तकालयों के विकास, समस्याओं और अधिकारों पर सार्थक चर्चा करें। 🤝
आपकी सहभागिता ही संगठन की शक्ति है।
#पुस्तकालय #पुस्तकालयाध्यक्ष #उदयपुर #अजमेर #पुस्तकालयअधिवेशन
आज पुस्तकालय अध्यक्षों और पुस्तकालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर निदेशालय के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी मांगो सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। @Rajlisa16@RAJLIB_Asso@rajlib_smiti
Happy Librarian Day.
12 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है।
डॉ. एसआर रंगनाथन, जिन्हें भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है, का जन्मदिन भारत में हर साल राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (1945-47) में एक विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष और पुस्तकालय विज्ञान के प्रोफेसर और दिल्ली विश्वविद्यालय (1947-55) में पुस्तकालय विज्ञान के प्रोफेसर थे।
वे 1944 से 1953 तक भारतीय पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष रहे।
1957 में उन्हें सूचना और प्रलेखन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (FID) का संमानित सदस्य चुना गया और उन्हें ग्रेट ब्रिटेन के पुस्तकालय संघ के कार्यकाल के लिए उपाध्यक्ष बनाया गया।
@followers@highlight पुस्तकालय संघ राजस्थान #kamalkanawaria #librarianday2026
@saten_08
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर होने चाहिए ।।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण अब और विलंबित नहीं होने चाहिए।
वर्षों से हजारों शिक्षक अपने परिवार से दूर रहकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन अब समय है कि उनकी वर्षों पुरानी स्थानांतरण की प्रतीक्षा भी समाप्त हो।
शिक्षक भी परिवार का हिस्सा हैं, उनकी भी जिम्मेदारियाँ और भावनाएँ हैं।
सरकार से विनम्र आग्रह है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र किए जाएँ, ताकि वे अपने घर-परिवार के साथ रहते हुए और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा का कार्य कर सकें।
"सम्मान शिक्षक का, समाधान स्थानांतरण का।"
अब इंतज़ार नहीं, स्थानांतरण का अधिकार चाहिए।
#Kamal_Kanawaria
*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा से वार्ता सम्पन्न*
*तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण और पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र निस्तारण का दिया आश्वासन*
जयपुर 05 अगस्त 2026,
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता प्रदेशाध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा के नेतृत्व मे मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा राजेश यादव के साथ संपन्न हुई।
संगठन के प्रदेश महामन्त्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर 2019-2020 से 2025-2026 तक क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का शीघ्र आवंटन, शिक्षकों से विभिन्न प्रकार की वसूलियों को रोके जाने और पे-प्रोटेक्शन दिए जाने,जी.पी.एफ./ एस.आई.ऋण एवं उपार्जित अवकाशों के नगद भुगतान के समय पर मिलने की व्यवस्था करने, शालादर्पण एवं अन्य पोर्टलों को गुणवत्तापूर्ण विकसित कर समस्त सूचना शाला दर्पण से लिए जाने, 33,000 संविदा शिक्षकों को प्रबोधकों की भांति नियमित किए जाने ,शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किए जाने, 31 दिसंबर के बाद नियुक्त शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति से सभी परिलाभ दिए जाने के लिए वेतन भुगतान हेतु विकल्प पत्र की बाध्यता में शिथिलता प्रदान करने के आदेश जारी करने, राजस्थान में सरकारी विद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु कंप्यूटर अनुदेशक कैडर के सुदृढ़ीकरण किए जाने तथा इनका कैडर संशोधन समिति का निर्णय लागू करने, शिक्षकों के सभी संवर्गों की पदोन्नति किए जाने, विशेष रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति जो 6 सत्रों से बकाया है , उच्चतम् न्यायालय में जल्दी सुनवाई का प्रार्थना पत्र देकर पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कराए जाने, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नियुक्त शिक्षकों को पुनर्स्थापना का विकल्प दिए जाने, शिक्षा विभाग में नए जिलों के गठन उपरांत शिक्षकों एवं कार्मिकों की वरिष्ठता यथावत रखे जाने, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी एक ही पारी में लगाए जाने एवं उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा के शिक्षकों को भी परीक्षा जैसे कार्य में सहयोग लिए जाने, समसा द्वारा दिए जाने वाली ग्रांट, प्रशिक्षण, पाठ्य पुस्तक खेलकूद सामग्री आदि का वार्षिक कैलेंडर जारी करने, शिक्षक कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने, संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने, एमडीएम योजना के अंतर्गत बाल गोपाल योजना में दूध पाउडर के स्थान पर पशुपालकों से दूध क्रय कर दिए जाने एवं मोटा अनाज से बने खाद्य पदार्थ दिए जाने, शिक्षा विभाग में पारदर्शी स्थानान्तरण नीति बनाए जाने, तृतीय वेतन श्रृंखला के शिक्षकों सहित शारीरिक शिक्षक,पुस्तकालय अध्यक्ष एवं प्रयोगशाला सहायकों के भी स्थानांतरण किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर वार्ता आयोजित की गई ।वार्ता में शासन की ओर से उपशासन सचिव मोनिका बराला एवं निदेशक संस्कृत शिक्षा विभाग प्रियंका जोधावत एवं सलाहकार शिक्षा बी.के.गुप्ता उपस्थित रहे।
संगठन की ओर से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत सिंह, अतिरिक्त महामंत्री बसन्त जिंदल एवं कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छावा उपस्थित रहे। वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
भवदीय
महेंद्र कुमार लखारा
प्रदेश महामंत्री
@BhajanlalBjp@Bhajanlalofc@madandilawar@rajeduofficial
प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के विभिन्न संवर्गों के स्थानांतरण किए जाना स्वागतयोग्य एवं सराहनीय कदम है। किंतु वर्ष 2018 के बाद से तृतीय श्रेणी शिक्षक एवं समकक्ष पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक तथा प्रयोगशाला सहायक के स्थानांतरण नहीं होने से इस संवर्ग के लाखों कार्मिक लंबे समय से प्रतीक्षा, निराशा और असुविधा का सामना कर रहे हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं समकक्ष कार्मिकों के स्थानांतरण शीघ्र प्रारंभ कर उन्हें राहत प्रदान करें। इससे न केवल कार्मिकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी और अधिक प्रभावी होगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO
#Letter_to_CM #3rdGradeTeacherTransfer #TeacherTransfer #RajasthanTeachers
#लैब_असिस्टेंट और #लाइब्रेरियन की निरस्त स्थानांतरण सूची को लेकर आज पुनः जयपुर में बीजेपी महामंत्री भूपेंद्र जी से शिष्टाचार भेट कर इसको जारी करने का निदेवन किया !!
#ट्रांसफर
आदरणीय Cm @BhajanlalBjp जी आपसे आग्रह है कि पुस्तकालयाध्यक्ष/लेब असिस्टेंट की ट्रांसफर सूचियां जारी करवाने की कृपा करें।
आदरणीय ये सँवर्ग बहुत छोटा है।
पूर्व सरकार में इनके लगातार ट्रांसफ़र किये गए थे।
हमें आपसे पूर्ण उम्मीद है कि आप इस वर्ग पर आशिर्वाद प्रदान करेंगे।
@RajCMO
#ट्रांसफर
*हमारे लाडले विधायक महोदय ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर
लाइब्रेरियन ग्रेड-3 और प्रयोगशाला सहायक ट्रांसफर सूची को बहाल करने बाबत मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखा*