थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के साथ थाना मुरसान में जनसमस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही टीम भेजकर कराया जाए तथा भूमि से संबंधित प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए।
@myogiadityanath@UPGovt@InfoDeptUP@CMOfficeUP@dm_hathras@Uppolice@hathraspolice
#थाना_समाधान_दिवस #हाथरस #जनसुनवाई #सुशासन #UPGovernment #Hathras #PublicGrievance #GoodGovernance
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जनपद में बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारम्भ जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं तथा बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने में सहयोग करें।
@UPGovt@myogioffice@CMOfficeUP@InfoDeptUP@dm_hathras
#hathras #बाल_श्रम_निषेध_दिवस #WorldDayAgainstChildLabour #StopChildLabour #EducationForAll
श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पंजीकरण, नवीनीकरण, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु श्रम बन्धु एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम, 1996 के अन्तर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।
@UPGovt@InfoDeptUP@CMOfficeUP@UPLabourDept@dm_hathras
#Hathras #LabourWelfare #ShramikKalyan #UPLabour #BuildingWorkers
जनपद में विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति को गति देने तथा सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने खराब रैंकिंग वाले विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागीय योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं की विभागवार समीक्षा की।
@UPGovt@CMOfficeUP@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@dm_hathras
#hathras
#CMDashboard #CMDashboardReview #GoodGovernance #DevelopmentWorks
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आज सायंकाल बागला संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
@UPGovt@InfoDeptUP@CMOfficeUP@myogioffice@dm_hathras
#Hathras #DistrictHospital #HealthServices #Healthcare #HospitalInspection #DistrictAdministration
115 वें विशाल लक्खी राजकीय श्री दाऊजी महाराज मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ बैठक कर मेले की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न सुझावों पर विस्तृत चर्चा की।
@UPGovt@CMOfficeUP@myogiadityanath@InfoDeptUP@dm_hathras
#GoodGovernance #श्रीदाऊजीमहाराजमेला
#Hathras #HathrasNews #DistrictAdministrationHathras
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक बुराई है, जिसके उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त करने का अधिकार है तथा बाल श्रम से मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
@UPGovt@myogioffice@CMOfficeUP@InfoDeptUP@dm_hathras
#hathras #बाल_श्रम_निषेध_दिवस #WorldDayAgainstChildLabour #StopChildLabour #EducationForAll
🚨 हाथरस में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर
जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विकास खंड स्तर पर रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद (PSSC) एवं SIS इंडिया लिमिटेड के सहयोग से सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
📍 रोजगार शिविर कार्यक्रम
▪️ 15-16 जून : मुरसान
▪️ 17-18 जून : सादाबाद
▪️ 19-20 जून : हसायन
▪️ 22-23 जून : सासनी
▪️ 24-25 जून : सिकंदराराऊ
▪️ 26-27 जून : सहपऊ
▪️ 01-02 जुलाई : हाथरस
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर अपने विकास खंड कार्यालय में पहुंचकर रोजगार शिविर में प्रतिभाग करें और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
@UPGovt@InfoDeptUP@CMOfficeUP@UPDESCO@dm_hathras
#Hathras #HathrasNews #RozgarMela #UPNews #UttarPradesh #EmploymentOpportunity
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के प्रथम दिवस की प्रथम पाली की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ बागला डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज हाथरस का निरीक्षण कर यथा स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का अवलोकन किया। इसके पश्चात् उन्होंने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया।
@myogioffice@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@Uppolice@dgpup@dm_hathras
#GoodGovernance #UPPoliceRecruitment2025 #PoliceConstableExam #TransparentExamination #ExamDay
आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद #हाथरस ने उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सतत प्रयास, जवाबदेही एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। जनहित सर्वोपरि रखते हुए शिकायतों के समयबद्ध समाधान का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@dm_hathras
#Hathras #jansunwai #IGRS #GoodGovernance
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ मध्यम दर्जे की आंधी (हवा की गति 40-60 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 70 किमी/घंटा या उससे अधिक) आने की बहुत संभावना के *ऑरेंज अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है।
*आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस और मथुरा*
जनपदवासियों से अपील है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों एवं खुले स्थानों से दूर रहें। आकाशीय बिजली एवं तेज आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क एवं सावधान रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
@UPGovt@CMOfficeUP@UPDM@IndiaMetDept@ndmaindia@rahat_up@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#UPWeatherAlert #HeatWave #ThunderstormAlert #RainAlert #WeatherUpdate #DisasterManagement #StaySafe #जनहित_में_जारी #हाथरस
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से उदय फाउंडेशन के सहयोग से एक अत्याधुनिक मोबाइल हेल्थ यूनिट वाहन को मा0 जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाह, मा0 सासंद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुडडू, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से उदय फाउंडेशन के सहयोग से एक अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध कराई गई है। इस यूनिट के साथ समन्वयक प्रीति कटियार, चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पुलकित बिस्ट, नर्सिंग स्टाफ आकांक्षा तथा सहायक कर्मचारी महेश की टीम तैनात की गई है, जिससे लोगों को उनके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट का मुख्य उद्देश्य जनपद के दूरस्थ, ग्रामीण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, आवश्यक जांच एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है।
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@dm_hathras
#Hathras #MobileHealthUnit #HealthcareForAll #PublicHealth #UdayFoundation