दीप्ति के नाम अब 145 टी20 इंटरनेशनल में 166 विकेट हैं. उन्होंने थाईलैंड की स्पिनर तिपात्चा पुतहावोंग का रिकॉर्ड तोड़ा जिनके नाम 165 विकेट थे. 28 साल की इस ऑफ स्पिनर ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर पांच विकेट लिए. यह वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी भारतीय महिला गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इसके साथ ही वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं.
#DeeptiSharma #T20I #History #WicketTaker | #ZeeNews