Making of #Loveall #11
11 अगस्त 23
पर्मीशन केंसल !
उस दिन तय शुदा शेड्यूल के मुताबिक़ हम दल-बल समेत निशातपुरा कोच फ़ेक्ट्री पहुँच गये , हमारे प्रोडक्शन इंचार्ज फ़ारूक़, साथ में कनिष्क एंट्री के पेपर वर्क की फ़ॉर्मेलिटी करने के लिए ऑफिस में चले गये , लेकिन जब कुछ लंबा वक्त बीतता दिखा तो थोड़ी चिंता हुई ! पता चला वहाँ के वरिष्ठतम अधिकारी ने शूट के लिए स्पष्ट मना कर दिया है !! ये कैसे हो सकता है , हमारे पास हेड ऑफिस जबलपुर से पर्मीशन है, हमने क़रीब क़रीब ४-५ बार यहाँ आकर तैयारी की है , हर बार यहाँ के इंचार्ज अधिकारी श्री पांडे और अरुण जी ने बड़ी सहृदयता हमारा सहयोग किया है , अब जब हम पूरी तैयारी से आयें है तो मना क्यों हो रहा है ??
मुख्य अधिकारी महोदय के अनुसार उन्हें लगा था शूट में ७-८ लोग १-२ केमरा वग़ैरह लेकर आयेंगे लेकिन जब उन्होंने २-३ वैनिटी वैन , लाइट के ट्रक और लगभग १०० लोगों का क्रू देखा तो एंट्री के फाइनल पेपर पर साइन करने से मना कर दिया, उन्हें समझाया भी गया कि फ़िल्म में इतनी बड़ी टीम होना आम बात है , लेकिन वो राज़ी नहीं हुए , सुबह 8 से शूट का शेड्यूल था हमें 11 बज चुके थे , बतौर प्रोडूसर मै ख़ुद उनसे मिलने गया, निवेदन किया कि ये शूट हमारे लिए बेहद ज़रूरी है और इस शेड्यूल को हम आगे पीछे भी नहीं कर सकते ! उन्होंने मुझे देखा और बोले - आपको पता है ये फ़िल्मी शूटिंग के चक्कर में यहाँ अगर हीरो हीरोइन देखने हज़ारों लोग टूट पड़े तो उन्हें सम्भालने की फ़ोर्स हमारे पास नहीं है , फिर किसकी ज़िम्मेदारी होगी ?
- सर बेफिक्र रहें अब वो समय नहीं है, हम पूरे भोपाल शहर में इतनी ही टीम के साथ शूट कर रहे हैं जब वहाँ कोई दिक़्क़त नहीं आयी तो यहाँ ऊँची ऊँची दीवारों से घिरे इस कैम्पस में कोई कैसे आ पाएगा, ख़ैर खूब अनुनय- विनय, जद्दो- जहद चलती रही, लगभग ३ बजे घर जाते जाते महोदय का दिल थोड़ा पसीजा और उन्होंने कड़ी शर्तों और निर्देशों के साथ हमारे क्रू को कोच फ़ेक्ट्री में प्रवेश करने दिया .
शाम तक ही शूट शुरू हो सका , शेड्यूल में थोड़ा बदलाव करना पड़ा किया , अगली रात के सीन को आज प्लान करना पड़ा , रात को ३ बजे तक शूटिंग चलती रही, और उस रात मुझे अपनी कहानी का सबसे क़ीमती दृश्य मिला , फ़िल्म का केंद्रीय दृश्य, वो सीन जिसके लिए Kay kay को बरसों याद किया जाएगा , वो सीन जिसमें स्वस्तिका मुखर्जी ने अद्भुत काम किया ! अहा आज मैं अपने ही काम पर मुग्ध हूँ !
पैकअप करते करते सुबह के ४ बज चुके थे, अगले दिन फिर सुबह ८ बजे से शूट का शेड्यूल तय था, होटल लौटते हुए मेरे मन में एक गहरी संतुष्टि का भाव तैर रहा था !
#LoveAllFilm #LoveAllMovie #LoveAllBadminton #LoveAllTrailer #LoveAll25August #KayKayMenon #SwastikaMukherjee #SudhanshuSharma #NewRelease #Bollywood #SportsFilm #SportsMovie
@sudhanshu7s@kaykaymenon02@paponmusic This song is my favourite… it has woven all the emotions and feelings in a way that it goes right into the heart and connect you with itself… beautiful lyrics and mesmerising voice #papon#loveall