मराठी ना बोलने पर मुंबई लोकल ट्रेन में छात्र की पिटाई,
तनाव में कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी
भाषा के नाम पर हिंसा करने वालों पर सख़्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए,
भाषा सीखने या सिखाने के लिए हिंसा का सहारा लेना कहीं से सही नहीं माना जा सकता है😡
क्या हमारे देश भारत में हिन्दीं बोलना अपराध है? इसके कारण इस छात्र ने अपनी जान दे दी इस मुद्दे पर न सरकार संज्ञान लेगी और न ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय @Dev_Fadnavis
जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर का बड़ा बयान🚨
परिणाम के बाद मैने अपने लोगों को मधुबनी भेजा , 30% लोग उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी का सिंबल नहीं जानते उनको 1 लाख के ऊपर वोट आया।
मतलब प्रशांत किशोर भी अब मान रहे हैं की वोट चोरी हो रहा है।
जब सम्पूर्ण विपक्ष खास कर राहुल गांधी चीख चीख कर जब ये कह रहे थे की वोट चोरी हो रहा है।
जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कह रहे थे कि ईवीएम से जीत कर ईवीएम हटाने का काम करेंगे
जब आदित्य ठाकरे कह रहे थे कि इस देश में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो रहा ईवीएम में गड़बड़ी हो रही है
तब यही सब मज़ाक़ में ले रहे थे।
टूटेंगे सारे भ्रम धीरे धीरे
दिल्ली की हवा अब जहर बन ही चुकी है। सांस लेना सजा से कम नहीं है।
जो बच्चे स्वच्छ हवा के लिए निकले उन्हें दिल्ली पुलिस उठा रही है।
क्या इतना गिर चुके हैं हम कि अब साफ़ हवा माँगना भी जुर्म मान ले रहे है?
हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सिर्फ प्रदूषण नहीं, अन्याय भी सौंप रहे है ।
दिल से सैल्यूट भैया @Abhinav_Pan
पत्रकारिता की सच्ची परिभाषा धन्यवाद भैया@Abhinav_Pan
दिल से आपकी खबर राजस्थान के युवाओं द्वारा देखी जा रही है @TheNewspinch
जब सरकार प्रदूषण नहीं रोक पाती,
तो वो प्रदर्शन करने वालों को ही रोक लेती है।
नए भारत में ऐसा हो गया है
जो लोग साफ़ हवा माँगते हैं,
उन्हें ही गलत कहा जाता है..😡
फिल्मों में आम आदमी भ्रष्ट सिस्टम से लड़कर जीत जाता है — और हॉल तालियों से गूंज उठता है।
लेकिन असली ज़िंदगी में? यहाँ न्याय नहीं, सिर्फ़ खबरें मिलती हैं।
जब विधायक के घर से 150 करोड़ और 40 किलो सोना निकलता है, तो सवाल बनता है —
वोट विकास के लिए था या सट्टेबाज़ी के लिए? 💰
उम्र बढ़ रही है… सपने टूट रहे है....पेपर बार-बार लीक हो रहे हैं… और समाज रिश्तेदारो से ताने mil रहे है।
ये दर्द झेलने वाले सिर्फ़ SSC के बच्चे नहीं, बल्कि आज हर राज्य का युवा है चाहे वहां किसी की भी सरकार हो |
भारत में बेरोज़गारी 45 साल के चरम पर है।
जिस प्रधानमंत्री ने हर साल 2 करोड़ रोज़गार का वादा किया था, अब उस पर बात करना तक बंद हो गया है।
और जिन नौकरियों के लिए परीक्षा हो रही है, वो भी भ्रष्टाचार में डूबी है औऱ लीक होकर बर्बाद हो जा रही हैं।
कब तक सरकार अपनी नाकामी को नोटिसों और बहानों से ढकती रहेगी? @narendramodi
#PaperLeak #Unemployment #Youth
छात्रों को पहले तो #Exam लेने के लिए लड़ना पड़ता है, फिर Admit Card के लिए लड़ना पड़ता है, उसके बाद सही Exam Center और सही सवालों के लिए लड़ना पड़ता है। और अब तो हालात इतने बिगड़ गए हैं कि Remote/Login Cheating और #Paper Repeat जैसी धांधलियों के ख़िलाफ़ भी लड़ना पड़ रहा है। ये कैसी व्यवस्था है जहाँ मेहनती छात्र सालों की तैयारी करते हैं, घर-परिवार सब दाँव पर लगा देते हैं, लेकिन सिस्टम बार-बार उनका मज़ाक बनाता है? हर बार नुकसान सिर्फ़ छात्रों का होता है और फायदा सिर्फ़ धांधलेबाज़ों का। सबसे बड़ा दर्द ये है कि इन ग़लतियों को छुपाने के लिए #SSC ने Transparency तक ख़त्म कर दी है। ये सिर्फ़ एक परीक्षा का सवाल नहीं, लाखों युवाओं के भविष्य और उनके सपनों का सवाल है। आखिर कब तक छात्रों को संघर्ष करते-करते अपना करियर खोना पड़ेगा?
#ssc_chairman_jwab_do
#cji_help_us #SSC_Scam2025
राहुल जी, सिर्फ़ SSC Phase की नहीं, पिछले 7 वर्षों से लगभग हर परीक्षा का यही हाल है। पूरा परीक्षा तंत्र ही भ्रष्ट और अविश्वसनीय बन चुका है। रेलवे परीक्षा, SSC परीक्षा, शिक्षक भर्ती परीक्षा और सभी राज्यों की परीक्षाओं में हर जगह भारी अनियमितता और अन्याय देखने को मिल रहा है। अब समय आ गया है कि स्वच्छ भारत की तरह परीक्षा प्रणाली को भी स्वच्छ बनाया जाए। हम चाहते हैं कि आप न केवल लगातार इन मुद्दों पर आवाज़ उठाएं, बल्कि सरकार से इसका जवाब भी लें।