सातवें वेतनमान के लिए संघर्ष का यह काफिला अब रूकने वाला नहीं।अब पूरे बिहार के शिक्षक एकजुटता के साथ इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे।
#BiharSchoolTeachersNeed7thPay
वो राजनीति करेंगे,
तुम्हें टुकड़ों-टुकड़ों में बाँटने की कोशिश करेंगे…
कभी लालच देंगे, कभी डराएँगे,
कभी तुम्हें झुकाने की कोशिश करेंगे।
तुम मत बँटना…
तुम मत झुकना…
बस एक पल अपने साथियों को याद करना,
उनके संघर्��� को याद करना,
उनके परिवार की उम्मीदों को याद करना।
क्योंकि आज नज़रें तुम पर हैं,
तुम्हारे एक फैसले पर
किसी के आज और आने वाले कल का सवाल है।
याद रखना—
अकेले शायद रास्ता मुश्किल हो,
लेकिन साथ चलोगे तो मंज़िल भी अपनी होगी।
न ट��टेंगे, न बिखरेंगे, न झुकेंगे…
एक साथ रहेंगे,
मिलकर लड़ेंगे,
और मिलकर जीतेंगे। ✊
एक मांग - वेतनमान !!
#BiharTeachersNeed7thPay
हाथों में हुनर और दिल में ज्ञान का भंडार रखते हैं,आप ही हैं जो बच्चों में अच्छे संस्कार भरते हैं।सृजन और शिल्प के इस पावन पर्व पर,बिहार के गुरुजनों का हम तहे दिल से सत्कार करते हैं।विश्वकर्मा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं! @Anish97098@psthakur96@Team_BRVAS@BiharEducation_@bihar
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ(BRVAS )मुजफ्फरपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश कोषाध्यक्ष (सह तिरहुत प्रभारी)
रवि सिंह के नेतृत्व में माननीय बरूराज विधायक (96) अरुण कुमार सिंह जी से मुलाकात कर बिहार के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग(7th pay )के अनुरूप वेतनमान (Pay Level-6 से Level-9) प्रदान किए जाने की मांग को प्रमुखता से रखा।
महोदय ने शिक्षक प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा शिक्षकों की मांग को उचित मंच पर रखने एवं मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
संघ ने कहा सातवां वेतनमान बिहार के शिक्षकों का सबसे बड़ा मुद्दा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा , जिला महासचि�� कृष्णा भारती पासवान, जिला संयोजक रितुराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार, जिला मुख्य प्रवक्ता विशाल राणा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुन्ना कुमार सहित संघ के अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। @Anish97098 @imravisawarn @psthakur96
रवि सिंह
प्रदेश कोषाध्यक्ष।
@Bihartet19 @ShikshaBihar @btetctet @STET_QUALIFIED
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ(BRVAS )मुजफ्फरपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश कोषाध्यक्ष (सह तिरहुत प्रभारी) रवि सिंह के नेतृत्व में कुढ़नी विधायक सह बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री जी से मुलाकात कर बिहार के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग(7th pay )के अनुरूप वेतनमान (Pay Level-6 से Level-9) प्रदान किए जाने की मांग को प्रमुखता से रखा।
मंत्री महोदय ने शिक्षक प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा शिक्षकों की मांग को उचित मंच पर रखने एवं सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
मंत्री जी ने संगठन के जिला इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश जी,जिला महासचिव कृष्ण भारती जी सहित पूरी कमेटी को शुभकामनाएं भी दी।
संघ ने कहा कि शिक्षक संघर्�� नहीं, समाधान चाहते हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा , जिला महासचिव कृष्णा भारती पासवान, जिला संयोजक रितुराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित रंजन, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार, जिला मुख्य प्रवक्ता विशाल राणा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुन्ना कुमार सहित संघ के अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रवि सिंह
प्रदेश कोषाध्यक्ष @imravisawarn
@Anish97098 @Bihartet19 @psthakur96 @btetctet
सातवें वेतनमान को लेकर अब वक्त है जमीनी स्तर पर कार्य करने का । सभी शिक्षक साथी एकजुटता बनाए रखिए । 30 अगस्त के ट्विटर कैंपेन में हुए ग्लोबल ट्रेडिंग का असर रहा की आज हर कोई आपके मुद्दे पर बात कर रहा है अब इस मुद्दे पर जीत जमीनी स्तर के प्रयास से ही मिलेगा ।
🔥 अभियान जारी है… संघर्ष जारी है…
इसी क्रम में 183-कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र, पटना के माननीय विधायक श्री संजय कुमार जी को शिक्षकों के 7वें वेतन आयोग के अनुरूप उचित Pay Level एवं पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
@Team_BRVAS#bpsc