बाबा साहब,कभी न अस्त होने वाले सूर्य है, जिनके प्रकाश पुन्ज की आभा में आज भारत वर्ष विकसित, सुरक्षित और संरक्षित है और आगे भी रहेगा। आज 14 अप्रैल को बाबा साहब भारत रत्न डा० बी० आर० अम्बेडकर जी की 135वीं जयन्ती के सुअवसर पर मैं सपरिवार शत शत नमन एवं वन्दन करता हूँ। 🌼🌸🌺🙏#जयभीम
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि होलिका दहन समितियों व पीस कमेटियों की बैठकें अनिवार्य रूप से हों, अभद्�� गीत-संगीत पर रोक लगे तथा किसी भी वर्ग या समुदाय को आहत करने वाली गतिविधि न होने पाए। संवाद के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने होली पर आवागमन को देखते हुए अतिरिक्त बसें संचालित करने, केवल फिट बसों का संचालन करने तथा मनमाना किराया वसूलने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त पेयजल व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में होली, रमजान, ईद, नवरोज एवं बासंतिक नवरात्र सहित आगामी पर्व-त्योहारों तथा बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर ऐसी सख्ती हो जो नजीर बने। सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आज देश ‘‘संविधान दिवस‘‘ मना रहा है और इस खास मौके पर भारतीय संविधान के मूल निर्माता व बहुजन समाज के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी को मैं पूरे तहेदिल से शत्-शत् नमन करती हूँ और ���ाथ ही ये भी उम्मीद् करती हूँ कि केन्द्र व राज्य सरकारें “संविधान दिवस” मनाने के साथ-साथ संविधान के समतामूलक, मानवतावादी व कल्याणकारी उद्देश्यों पर ईमानदारी एंव निष्ठा से अमल करके जनता की अपेक्षाओं को जरूर पूरा करेंगी, यही समय की मांग है। जय भीम, जय भारत व जय संविधान
उपेक्षितों, वंचितों, शोषितों और दलितों के प्रखर स्वर एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सामाजिक न्याय के लिए आपके संघर्षों को सदैव स्मरण किया जाएगा।
बामसेफ,डी.एस-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम सहाब की 19वी पुण्यतिथि (09 अक्टूबर 2025) पर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
#जयभीम
नव चेतना की प्रतिमूर्ति, नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
समतामूलक, समरस और शिक्षित समाज के निर्माण हेतु समर्पित उनका जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है।