पुष्कर मेले की सुबह का सुंदर नजारा 😍
फ़ोटोग्राफ़र हमेशा लाइट के साथ खेलते है।चंद क्षणों का ये खेल जब किसी फोटोग्राफर की नजर में आता है तो वो बेहतरीन तरीके से उसे दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है चाहे उसके पास कैमरा कैसा भी हो😍
सुबह के 5:30 बजे मेले में जा ही रहे थे कि से नजारा दिखाई दिया।एक खंभे पर प्रशासन ने लाइट लगा रखी है जिसको ऊंट के पीछे छुपा दिया गया है ओर आ रही रोशनी से सुंदर दृश्य दिखाई दे रहा है।एक परिवार जल्दी उठ गया है और अलाव जलाकर गुलाबी ठंड को भगाने का प्रयास कर रहा है।पीछे पहाड़ो में धुंध से सवेरा नीला हो गया है
मोबाइल कैमरे से ऐसी सुंदर तस्वीर लेना मेरे लिए बेहद खुशी का क्षण था।बाकी साथ वाले 600MM से ले रहे थे पर हमारे पास जो हो उससे भी बेहतरीन फोटो ली जा सकती है।हो सकता है उनको सिर्फ ऊंट के पीछे से आती लाइट में केवल ऊंट ही दिखाई दिया हो पर ये परिवार का अलाव जलाने वाला नजारा वाइड ये ही संभव होता।
पेड़ की छांव में बैठा हिरणों का झुंड 😍
जिनको रेगिस्तान बंजर लगता हो वो वहम निकाल दें यहां बड़े कैनोपी के जंगल नहीं हैं पर यहां की जैव विविधता बेहद सघन ओर खूबसूरत है।इसलिए सोलर प्लांट लगाने के लिए कोई ओर जगह का चयन कीजिए सरकार #खेजड़ी_बचाओ@RavindraBhati__@BhajanlalBjp
गत दिवस जयपुर के बजाज नगर में तेज बारिश के कारण जलभराव और स्ट्रीट लाइट पोल में करंट लगने से जालोर निवासी होनहार छात्र श्री विकास कुमार पुत्र श्री प्रेम प्रकाश जी विश्नोई की दुखद मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। यह घटना न केवल एक प्रतिभाशाली युवा के असामयिक निधन का करुण संदेश है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी गंभीर प्रमाण है।
मैं राजस्थान सरकार से मांग करता हूं कि दिवंगत आत्मा को उचित न्याय दिलाकर उनकी पुण्यात्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाए। इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
@RajCMO
सिस्टम बदलने का सपना देखकर गया था विकास पर सिस्टम हत्यारा निकला…
सांचौर के राजीव नगर निवासी छात्र विकास बिश्नोई जयपुर में RAS की तैयारी कर रहा था. उसका सपना था अफसर बनना. लेकिन जयपुर के मृत सिस्टम ने विकास को ही मार डाला. तेज बारिश के बीच सड़क किनारे से गुजर रहा था, स्ट्रीट लाइट के पोल से उतरे करंट ने विकास को चपेट में ले लिया. विकास की मौत हो गई. इस छात्र की मौत का आख़िरी कौन जिम्मेदार होगा?
प्रशासन की लापरवाही के कारण हमनें हमारा दोस्त खो दिया है ।कुंभकरण की नींद सो रही सरकार व उसका प्रशासन कब उठेगा ।इस लापरवाही के कारण आज फिर एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया ।
#justiceforvikasdara
जयपुर के बजाज नगर में जलभराव और खुले करंट की चपेट में आकर राजीवनगर ( सांचौर) निवासी विकास बिश्नोई का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और विचलित करने वाला है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति दें।
विकाश बिश्नोई (पूर,सांचोर ) का कल जयपुर में KV स्कूल, बजाज नगर के पास तेज़ पानी के बहाव और करंट लगने से दुखद निधन हो गया।
यह प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है।
आज रिधि-सिद्धि जयपुर में एकत्र होंकर
भाई विकाश बिश्नोई को श्रद्धांजलि अर्पित की
@BhajanlalBjp@RajCMO@BJP4Rajasthan
समाज की होनहार प्रतिभा, विकाश कुमार, पुत्र श्री प्रेम प्रकाश जी डारा,
निवासी राजीव नगर, पूर (जालोर),
का कल जयपुर में KV स्कूल, बजाज नगर के पास
तेज़ पानी के बहाव और करंट लगने से दुखद निधन हुआ।दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
विकास जयपुर में रहकर राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे थे।हाल ही में उन्होंने आरएएस की मुख्य परीक्षा दी थी।
परंतु ऐसी घटनाओं का ज़िम्मेदार कौन?
बरसात के मौसम में राजस्थान की राजधानी में इस प्रकार की घटना होना विद्युत विभाग व प्रशासन की घोर लापरवाही का परिणाम है।इसमामल् की गंभीरता से जाँच कर उचित कार्यवाही की जावे।
हम सरकार से #JusticeForVikashDara की माँग करते हैं। @RajCMO@BhajanlalBjp@JS_Bishnoi
RAS परीक्षा की तारीख को लेकर जो असमंजस है उस पर सरकार की चुप्पी और भीतर तालमेल की कमी का खामियाजा युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों की मांग के प्रति संवेदनहीनता दिखाई जा रही है और एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। भाजपा सरकार भर्ती परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य को लेकर असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार रवैया अपना रही है।
चूँकि पूर्व में घोषित परीक्षा की तिथि निकट है, इस मुद्दे पर स्पष्ट निर्णय लिया जाना चाहिए और धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से संवाद कर समाधान निकालना चाहिए।
राजस्थान का युवा वर्ग राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2024 की तैयारी में दिन-रात जुटा हुआ है। ये युवा न केवल अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश की सेवा और समाज के उत्थान के लिए अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी यह लगन और समर्पण राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। किंतु, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों ने इन अभ्यर्थियों के सामने ऐसी चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं, जिन्होंने उनकी तैयारी को प्रभावित किया है। परीक्षा तिथि आगे बढ़ाना कतई उचित नहीं होता है लेकिन वर्तमान में, RAS की पूर्ववर्ती भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। इस देरी के कारण अभ्यर्थियों के मन में अनिश्चितता और मानसिक दबाव बना हुआ है। साथ ही, हाल ही में भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के दौरान कई सरकारी कर्मचारी और अभ्यर्थी अपनी ड्यूटी में व्यस्त रहे। इस कठिन समय में उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। इन परिस्थितियों ने मेहनती और प्रतिबद्ध अभ्यर्थियों को भी अपनी पूरी क्षमता से तैयारी करने से वंचित कर दिया।
प्रदेश सरकार से सविनय निवेदन है कि राजस्थान के इन होनहार युवाओं की भावनाओं और उनकी जायज माँगों का सम्मान करते हुए RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाए। यह कदम न केवल अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी पूर्ण करने का उचित अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनके साथ न्याय सुनिश्चित करेगा।
@RajCMO
गर्मी इतनी तेज है बाहर खड़े नहीं रह सकते पर ये बच्चें सुबह से बैठे है। श्री @BhajanlalBjp जी आप गरीब घर से आये है अधिकारियों को छोड़ो आप खुद मामले को देखो और इनको राहत दिलवाओ।
#RAS_MAINS_स्थगित_करो#RASMAINSPOSTPONE
RAS मुख्य परीक्षा 2024 को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी द्वारा युवाओं को आश्वासन दिया जाता है और RPSC की और से अलग ही निर्देश जारी होते है। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश के युवाओं को गुमराह क्यों किया?
सरकार को प्रदेश के युवाओं के सामने आई इस असमंजस की स्थिति को दूर कर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
#RASMAINSPOSTPONE
प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए RAS परीक्षा उम्मीदों, सपनों एवं भविष्य का आधार है, जिन्हें युवा वर्षों की कड़ी मेहनत और संघर्ष से संजोते हैं।
फिर RAS-2024 की मेन्स परीक्षा को लेकर सरकार में अनिर्णय और असमंजस की स्थिति क्यों हैं? वो भी तब, जब परीक्षा में महज़ 4 दिन बचे हैं।
मेन्स परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर युवा वर्ग प्रदर्शनरत है, दोनों डिप्टी CM समेत 40 विधायक मुख्यमंत्री जी से आग्रह कर चुके हैं, सत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष परीक्षा स्थगित करने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई निर्णय नहीं होना सरकार की असक्षमता को दर्शाता है।
RAS मेन्स परीक्षा पूर्व में भी स्थगित हुई हैं, ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए युवाओं की आवाज़ सुननी चाहिए।
मेरा मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से आग्रह है कि इस मामले पर तुरंत संज्ञान लें एवं छात्रहित में अविलंब निर्णय कर प्रदर्शनरत युवाओं को राहत दें।
ऐसा लग रहा है कि राजस्थान सरकार युवाओं के भविष्य एवं भर्ती परीक्षाओं को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री एवं तमाम विधायकों ने RAS भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शनरत अभ्यर्थियों से कह दिया कि आपका काम हो जाएगा और उनकी भूख हड़ताल खत्म करवा दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बात के मायने होते हैं।
इस सब से अभ्यर्थियों में माहौल ऐसा बन गया कि परीक्षा की तारीख आगे बढ़ेगी जिसके कारण उन्होंने अपनी तैयारी उसी अनुरूप कर दी। परन्तु RPSC ने परीक्षा की तारीख आगे नहीं बढ़ाई है जिससे अभ्यर्थियों में कन्फ्यूजन की स्थिति है।
क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से बात किए बगैर ही ऐसा वादा कर दिया? क्या भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्रियों एवं मुख्यमंत्री के बीच इतनी संवादहीनता है कि हजारों युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए उनके वादे की कोई गंभीरता नहीं है? इतने जरूरी विषय पर उपमुख्यमंत्री केवल पत्र क्यों लिख रहे हैं जबकि उन्हें तो मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फैसला करवाना चाहिए।
भाजपा अपनी अंदरूनी राजनीति में चाहे कितनी भी उलझे परन्तु युवाओं के भविष्य के साथ ऐसी खिलवाड़ कैसे की जा सकती है? मुख्यमंत्री जी को इतनी गर्मी में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से बात कर जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए। @RajCMO