Rssb बोर्ड द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षा मे पद चाहे ज्यादा हो या कम कट-ऑफ 80% से 87% तक जा चुकी है अब 13% ही बाकि है हद हो गई ..!
● पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2023 पद = 6433
फाइनल कट-ऑफ 87.22% 💔
● पटवार भर्ती परीक्षा 2025 पद = 3705
फाइनल कट ऑफ 84.48% 🥹
● ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 पद = 850
Vdo फाइनल कट-ऑफ 84.69%
● कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 पद = 1100
2 गुणा कट-ऑफ 80%
● राजस्थान चतुर्थ श्रेणी पद = 53750
फाइनल कट-ऑफ 76.88%
● परिचालक भर्ती परीक्षा 2025 पद = 500
10 गुना कट ऑफ 82.50% 🥹
● वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2025 पद = 2756
3 गुणा कट ऑफ 72.07%💔
जूनियर अकाउंटेंट मे स्टूडेंट को 40% नम्बर लाने की उम्मीद नही थी लेकिन कट-ऑफ हाई गई।
वर्तमान मे काॅम्पिटीशन एग्जाम मे इतने नम्बर लाना आसान है क्या...वो भी ⅓ नेगेटिव मार्किंग के साथ...लेकिन कट-ऑफ 90% टच करने वाली है।
हर भर्ती मे 85% कट-ऑफ जा रही है तो ज्यादा पद का क्या औचित्य रहा कट-ऑफ तो वो ही जा रही है 🙄
Rssb मे कही अन्दर ही अन्दर खेल तो नही चल रहा।
दाल मे कुछ काला तो नही ?
Rssb मे कट-ऑफ हाई 87% जाने का कारण..?
सोचो- कोई भी भर्ती हो कितने भी पद हो पेपर जैसा भी चाहे आउट ऑफ़ सिलेबस हो चाहे कितने भी सवाल डिलीट हो कोई भी बड़ी विसंगति हो
लेकिन CUT ऑफ़ FIX ही जाती है अनुमानित 80%%%%%%%।
क्या कारण है
क्योकि NEET का इस बार पेपर सही हुआ तो CUt ऑफ और आस पास पास होने वाले उदाहरण आपके सामने है वरना पूरे में से पूरे अंक वाले दुनिया भर के मिलते और पैसे वालों के लड़के लड़की पास होते
RSSB का CUT OFF सिस्टम समझ से बाहर है और ये सवाल सभी के दिमाग में धीरे धीरे जगह बना रहा है
अभी तक पिछले OMR घोटाले के आरोपी भी बाहर ही घूम रहें है साहब और जी सब बाहर ही मजे कर रहे है ।।
🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔🤔
राजस्थान सरकार छात्रों के साथ न्याय करे
-12 वीं पास CET पात्रता परीक्षा के अंक भार निर्धारित करे ...
-राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा का सिलेब्स जारी करवाएं...
-कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में पोस्ट बढ़ाकर परीक्षा तिथि आगे की जाए...
-कृषि पर्यवेक्षक भर्ती रिजल्ट में एक परिवार से चयनित रिजल्ट की जांच करवाएं...
-राजस्थान हाईकोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की एग्जाम डेट जारी करे....
-प्रक्रियाधीन भर्तियों में वेटिंग नियम लागू करे जिसे से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 20 हजार विद्यार्थियों को फायदा मिल सके...
@RajCMO@BhajanlalBjp@alokrajRSSB@PoliceRajasthan
इस फर्जीवाड़े पर बोलने से लोगों के मुंह में दही क्यों जम जाता है डोटासरा ने जितना भ्रष्टाचार किया उतना तो शायद किसी ने भी नहीं किया
https://t.co/XHNlfFXv5m भर्ती 2021 पेपरलीक
2.अध्यापक भर्ती परीक्षा 2021,L1/L2 पेपरलीक
3.RAS Interview घोटाला
4.1st & 2nd Grade भर्ती 2022 घोटाला
यह सबसे गंदी व्यवस्था है इसको समाप्त किया जाना चाहिए पूर्व में मन की बात में आदरणीय प्रधानमंत्री जी भी बोल चुके है और केंद्र में केंद्र सरकार के ग्रुप 'बी' (गैर-राजपत्रित/Non-Gazetted), ग्रुप 'सी' (Group C), और ग्रुप 'डी' (Group D) के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया तो फिर राजस्थान में क्यों जारी है यह
यदि अभ्यर्थी की योग्यता का आकलन लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं से हो चुका है, तो चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए साक्षात्कार ख़त्म होने चाहिए
डॉ धीर सिंह धाभाई
#si #इंटरव्यू
राजस्थान सरकार द्वारा RPSC के कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर कर्नल केसरी सिंह राठौड़ की नियुक्ति युवाओं और प्रदेश की जनता के बीच गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
RPSC का अध्यक्ष पद एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवैधानिक पद है, जिससे लाखों विद्यार्थियों के सपने, उनका भविष्य और भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता जुड़ी होती है। ऐसे पद पर नियुक्त व्यक्ति की छवि पूर्णतः निष्पक्ष, गैर-राजनीतिक और सभी वर्गों के प्रति समान दृष्टिकोण रखने वाली होनी चाहिए।
हम किसी व्यक्ति या समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर राजनीतिक या समाज को विभाजित करने वाले बयानों से जुड़े केसरीसिंह जैसे व्यक्ति की संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर स्वाभाविक रूप से प्रश्न उठाएँगे व संवैधानिक पद की गरिमा व रक्षा करना हम सबका दायित्व है । सरकार को ऐसी नियुक्तियों से पहले इस पद की गरिमा, निष्पक्षता और युवाओं के विश्वास का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना, अपनी बात रखना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि इस नियुक्ति को लेकर युवाओं की चिंताओं का समाधान नहीं किया जाता है, तो आने वाले दिनों में जयपुर में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा !
हम सरकार से आग्रह करते हैं कि इस विषय पर पुनर्विचार करते हुए तत्काल प्रभाव से नये अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए तथा RPSC जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की विश्वसनीयता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।
@BhajanlalBjp@RajCMO
एक्सपर्ट कमेटी रिपोर्ट को बोर्ड वेबसाइट पर क्यों नही प्रकाशित करता है ??
जब @RPSC1 वेबसाइट पर डाल सकता है तो कर्मचारी चयन बोर्ड क्यो नही ?@alokrajRSSB क्या छात्रो का जानने का यह अधिकार नही है कि हमारा प्रश्न क्यों डिलीट किया या उतर बदला गया है, ऐसी कोनसी गोपनीयता है
Ramesh Ruyal
3rd ग्रेड अध्यापक भर्ती-2025 लेवल-1 कोर्ट में जाने के लिए आपको बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं सर जी 🙏🏻 आखिर आप भी यही चाहते थे।
किसी भर्ती परीक्षा में लगभग 10% सवालों का डिलीट और आंसर चेंज होना अभ्यर्थियों के लिए किसी भयंकर अभिशाप से कम नहीं है। 💔
आज लगभग 10-15 अंकों का उलटफेर होने से पूरी भर्ती से ही बाहर हो गए जबकि पॉइंट्स का फेर भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।
डिलीट क्वेश्चन और आंसर चेंज को लेकर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के लिए "गोपनीयता" नामक चोला पहने रखने के लिए धन्यवाद आलोक राज जी।
#REET @ramesh_ruyal@ShivlalLalsot07
हनुमान बेनीवाल जी की बात देर- सवेर सच हो ही जाती है ।
हनुमान जी ने 1 साल पहले ही बता दिया था कि शिवसिंह राठौड़ कितना बड़ा भ्रष्टाचारी है और आज SOG ने उसको पूछ ताछ के लिए बुला लिया है ।
RPSC ने राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। जिसमे केवल वही 3 लाख 83 हजार 097 अभ्यर्थी बैठ सकेंगे, जो पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे। #SI_भर्ती_21
“पानी के गिलास में दो-तीन बूंद जहर की गिरने पर उसे पानी से अलग नहीं कर सकते हैं। पूरा गिलास ही फेंकना पड़ता है। उसी तरह से इस भर्ती में सही-गलत की छंटनी वर्तमान परिस्थितियों में संभव नहीं है।”
- @सुप्रीम कोर्ट #SI_भर्ती_2021
कल शाम जयपुर आवास पर श्री दीपक मीणा व प्रदेश में पन्या सेपट के नाम से विख्यात हास्य कलाकार ने मुलाकात कर जयपुर पुलिस आयुक्तालय के झोटवाड़ा थाने में दर्ज उनके पुत्र गोदीप मीणा की हत्या से जुड़े प्रकरण संख्या 128/26 के संदर्भ में अवगत करवाया,जिस हास्य कलाकार ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विरोध में अपनी आवाज मुखर की,उसे आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार न्याय नहीं दे पा रही है |
मैंने पुलिस कमिश्नरेट के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके इस हत्याकांड में पीड़ित पक्ष की पूरी बात सुनकर शीघ्रता से निष्पक्ष अनुसंधान करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने की बात कही |
प्रदेश में संगीन अपराधों से जुड़े मामलों की मुख्यमंत्री स्तर तक गंभीरता से समीक्षा नहीं की जाती है और पीड़ितों को न्याय के लिए दर - दर भटकना पड़ता है |
@PoliceRajasthan@jaipur_police
OMR घोटाले का मास्टरमाइंड संजय माथुर को जमानत? राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के तत्कालीन टेक्निकल हेड संजय माथुर जिसने OMR शीट्स में छेड़छाड़ कर माइनस 6 अंक वाले को 259 नंबर दिलाए, 38 अभ्यर्थियों को 10-10 लाख लेकर नौकरी दिलाई वो अब जमानत पर बाहर!
ये वही माथुर है जिसने अपनी रिश्तेदार पूनम माथुर के अंक 63 से बढ़ाकर 185 किए
जांच कमेटी का हेड खुद बनकर घोटाले को दबाने की कोशिश की,2018-19 की भर्तियों में लाखों युवाओं का सपना चुराया
जमानत मिल गई तो क्या घोटाला खत्म हो गया?
जिन फर्जी उम्मीदवारों को नौकरी मिली, उनकी नियुक्ति कब रद्द होगी?
8 साल की भर्तियों की पूरी जांच CBI को क्यों नहीं सौंपी जा रही?
पैसे देकर नौकरी पाने वाले अभी भी सरकारी दफ्तरों में बैठे होंगे, और मेहनत करने वाले सड़कों पर?
ये जमानत भ्रष्टाचार को प्रोत्साहन है। जब बड़े घोटालेबाज आसानी से बाहर आ जाते हैं, तो आम युवा का भरोसा न्याय व्यवस्था पर से उठ जाता है।