जहाँ से शुरू किए थे फिर वही आ के खड़े हो गए 😔🥺
"वर्दी का जुनून सीने में लिए बैठे थे,
पर सिस्टम की कमियों ने सपने को फिर तोड़ दिया।
रात की नींद और दिन का चैन गंवाकर जो मुकाम पाया था,
वो आज एक झटके में शून्य हो गया।
मेहनत करने वालों की परीक्षा सिर्फ पेपर हॉल में नहीं, बल्कि हर कदम पर ली जाती है। 🥀
#1799bihardarogamainscancellationwapaslo
#justiceformainsstudents
@officecmbihar@IPRDBihar@bihar_police@samrat4bjp
"रात-रात भर जागकर पढ़ना, किताबों के साथ सोना, अपनों से दूर रहकर उस खाकी वर्दी का सपना देखना... शायद आज सब बेमानी सा लग रहा है।
एक छात्र की ज़िंदगी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती, उसमें उसके माता-पिता की उम्मीदें, उसकी खुद की जवानी के कई साल और अनगिनत समझौते जुड़े होते हैं। परीक्षा रद्द होने की खबर ने सिर्फ एक पेपर को नहीं, बल्कि हज़ारों युवाओं के सपनों को झकझोर कर रख दिया है।😔😔🥺
मेहनत करने वालों के हिस्से हमेशा संघर्ष क्यों आता है? समझ नहीं आता कि खुशी मनाएं या इस टूटे हुए सिस्टम पर रोएं। पर हौसला अभी भी ज़िंदा है, क्योंकि हम छात्र है💔📚