🚨 हल्द्वानी की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की घटना बेहद दर्दनाक एवं शर्मनाक है।
इस जघन्य अपराध के आरोपी को #नोएडा पुलिस द्वारा #एनकाउंटर में #ढेर किए जाने की कार्रवाई की हम सराहना करते हैं।
मासूम के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में कानून का भय बना रहे और भविष्य में कोई अपराधी ऐसी दरिंदगी करने की हिम्मत न करे।
मासूम को श्रद्धांजलि।
न्याय के लिए हमारी आवाज़ हमेशा बुलंद रहेगी।
✊ जय हिंद 🇮🇳
@noidapolice@Uppolice@dgpup@myogiadityanath@CP_Noida@DCPCentralNoida
ग्राम पंचायत रझेड़ा, विकास खण्ड सिम्भावली, जनपद हापुड़ में मुख्य मार्ग के किनारे बनी नाली काफी समय से क्षतिग्रस्त है।
उचित जल निकासी न होने के कारण बारिश का पानी खेतों में जा रहा है, जिससे किसानों की फसल एवं भूमि प्रभावित हो रही है। तस्वीरें स्थिति स्पष्ट कर रही हैं।
इस संबंध में जनसुनवाई (IGRS) पर शिकायत दर्ज करा दी गई है।
संदर्भ संख्या: 40020426018566
जिला प्रशासन से अनुरोध है कि मौके का निरीक्षण कराकर नाली की मरम्मत/पुनर्निर्माण एवं स्थायी जल निकासी की व्यवस्था शीघ्र कराई जाए।
दीपक यादव
प्रदेश सचिव
भारतीय किसान यूनियन मंच
40020426018566
@DmHapur@CDO_HAPUR@dpro_hapur@uppanchayatiraj@UpRuralDev@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@Bkumanch
#Hapur #Simbhawali #Rajheda #जनसमस्या #किसान
⚡ 10 दिनों से बिजली बाधित—ग्रामीणों की परेशानी अब अनदेखी नहीं की जा सकती।
श्योराजपुर में विद्युत व्यवस्था ठप होने से भीषण गर्मी के बीच जनजीवन प्रभावित है। लगातार शिकायतों के बावजूद ठोस समाधान न मिलना गंभीर विषय है।
कल भारतीय किसान यूनियन मंच ग्रामीणों के हक़ और स्थायी समाधान के लिए NPCL कार्यालय पर मजबूती से आवाज़ उठाएगा। ✊🌾
संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि तत्काल संज्ञान लेकर विद्युत व्यवस्था सुचारू कराई जाए।
@NoidaPower@UPGovt@dmgbnagar@ChiefSecyUP
दीपक यादव
प्रदेश सचिव | भारतीय किसान यूनियन मंच
#किसानएकता #GreaterNoida #NPCL
🎉 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉
हमारे बड़े ही अजीज मित्र एवं भाई रविन्द्र जी, सर्फाबाद को प्रदेश मीडिया प्रभारी, भारतीय किसान यूनियन मंच बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन की आवाज़ को मजबूती से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
किसान एकता जिंदाबाद ✊
भारतीय किसान यूनियन मंच जिंदाबाद 🚩
इलाज के नाम पर आम लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। छोटी चिकित्सा सहायता के लिए भी यदि मनमाना शुल्क लिया जा रहा है, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य राहत देना है, परेशानी बढ़ाना नहीं। संबंधित अधिकारी प्रकरण का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें।
#जनहित #स्वास्थ्यसेवा #Noida
@Bkumanch3@Bkumanch2@Bkumanch
🌾 भारतीय किसान यूनियन मंच 🌾
📜 मनोनयन पत्र
भारतीय किसान यूनियन मंच के संगठन को मजबूत करने, किसानों की आवाज़ को बुलंद करने एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने के लिए सोनू यादव जी को
🇮🇳 प्रदेश संगठन मंत्री 🇮🇳
के पद पर मनोनीत किया जाता है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि सोनू यादव जी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
सोनू यादव जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 💐
🌾 किसान एकता जिंदाबाद!
🇮🇳 जय जवान, जय किसान!
भारतीय किसान यूनियन मंच
@Bkumanch05@manminderbhati@Bkumanch2@Bkumanch3@dpkbharat@ADCPNoida@noidapolice
आज की महत्वपूर्ण बैठक
आज भारतीय किसान यूनियन मंच में राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे।
संगठन की मजबूती, किसानों की समस्याओं एवं आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
एकता • संघर्ष • किसान हित
जय जवान जय किसान 🇮🇳🌾
@Bkumanch किसानों और ग्रामीणों के जल स्रोतों से जुड़ा यह गंभीर विषय है।
निष्पक्ष जांच हो, दूषित पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो।
किसानों के हक और सुरक्षित जल से कोई समझौता नहीं। ✊
क्या 1912 सिर्फ कॉल उठाने के लिए है या शिकायत दर्ज करने के लिए भी?
बार-बार संपर्क किया, पूरी कनेक्शन डिटेल दी, 11 मिनट तक कॉल पर बात हुई—फिर भी न Complaint No., न समाधान।
आधी रात बीत चुकी है, पूरा इलाका अंधेरे में और बच्चे-बुजुर्ग गर्मी से परेशान हैं।
अब कृपया आश्वासन नहीं—ACTION चाहिए। बिजली कब आएगी, जिम्मेदार अधिकारी जवाब दें।
@1912PVVNL@PVVNLHQ@MdPvvnl@DirTechPVVNL@UPPCLLKO@dm_ghaziabad@EMofficeUP@CMOfficeUP
देश के विद्यार्थियों की ओर से सरकार से 3 सीधे सवाल—
जवाब लाठी से नहीं, पारदर्शिता, संवाद और जवाबदेही से चाहिए। गरीब, किसान, मजदूर और सामान्य परिवारों के बच्चों का भविष्य दाँव पर है।
यदि परीक्षा व्यवस्था सुरक्षित है, तो हर पेपर लीक, हर गड़बड़ी, लाभ उठाने वाले लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों का पूरा हिसाब तारीख सहित देश के सामने क्यों नहीं रखा गया?
जवाब माँगने वाले छात्रों पर 24 घंटे में लाठी चल गई, लेकिन पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर उतनी तेजी से कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आंदोलनरत छात्रों से मंत्री पहले दिन संवाद क्यों नहीं कर सके? क्या सरकार पद देखकर संवाद करती है?
जब देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा की साख पर सवाल हों और छात्र सड़कों पर हों, तब जवाबदेही की वह परंपरा कहाँ है? इस्तीफा ही हर जवाब नहीं—लेकिन देश को ठोस जवाब तो चाहिए।
हम गरीब, किसान, मजदूर व सामान्य परिवारों के बच्चों के साथ खड़े हैं। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, दोषियों पर समयबद्ध कार्रवाई और छात्रों से तत्काल संवाद चाहिए।
यह राजनीति नहीं—देश के भविष्य और न्याय का प्रश्न है।
— दीपक यादव
प्रदेश सचिव, भारतीय किसान यूनियन (क्रांति)
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@dpradhanbjp@EduMinOfIndia@NTA_Exams
@Bkukraanti @Bkukranti0@MenpalYadav16
#NEET2026 #StudentJustice #JusticeForStudents #ExamTransparency
सार्वजनिक धन और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोपरि होनी चाहिए।
यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जी दस्तावेज़ों के उपयोग की शिकायत है, तो उसकी निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इससे व्यवस्था पर जनता का विश्वास और मजबूत होगा।
जनहित सर्वोपरि।
दीपक यादव
प्रदेश सचिव
भारतीय किसान यूनियन (क्रांति)
वो लड़ रहा है जंग, तेरे-मेरे हिस्से की।
प्रजातंत्र के हक़ पे पड़ते हुए घिस्से की।।
मरेंगे वो भी, जो हंसते उसके हालात पर।
होगी क़ायनात भी गवाह उस क़िस्से की॥
पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आज 17 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।
सरकार जुबां से लोकतंत्र और मंच से इंसाफ की बात करतीं हैं। वहीं हाकिम हुकूमत चलाने के लिए बर्बरता का लिबास ओढ़े है।
सोनम वांगचुक जी हम शर्मिन्दा है, क्योंकि संवेदनहीन सरकार को हमने चुना हैं।
यह दुर्भाग्य है हमारा और इस देश का कि हम ऐसे उच्च आदर्शों के धनी सामाजिक कार्यकर्ता को अपना एक दिन का समय नहीं दे सकतें।
सोनम वांगचुक जी आप छोड़ दीजिए भूख हड़ताल, आप जैसी शख्सियत की देश को बहुत ज्यादा जरूरत है।
देश के भविष्य के लिए अपनी जान दांव पर लगाने वाली इस महान शख्सियत को सैल्यूट।
अत्यंत आवश्यक ⚠️
सर्वोदय नगर, विजय नगर, गली नं. 17, गाज़ियाबाद में हमारे केवल 3 घरों की बिजली बंद है, जबकि आसपास की सभी गलियों और पूरे मोहल्ले में बिजली सामान्य रूप से आ रही है।
कई बार शिकायत करने और हेल्पलाइन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल तक नहीं लग रही है। घरों में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं, भीषण गर्मी के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है।
कृपया संबंधित अधिकारी तुरंत टीम भेजकर स्थानीय फॉल्ट की जांच कराएं और बिजली आपूर्ति बहाल कराएं।
फोटो संलग्न हैं।
@UPPCLLKO@PVVNLHQ@DmGhaziabad@ChiefSecyUP @Bkukraanti @rkbkukranti05
#Ghaziabad #VijayNagar #PowerCut #UPPCL
आज संगठन के लिए खुशी, सम्मान और नई ऊर्जा का दिन है। 💚🚜
हम सभी के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री ब्रह्म सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🎂💐
साथ ही हमारे आदरणीय बड़े भाई श्री विनोद यादव जी को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में युवा शक्ति नई सोच, नई ऊर्जा और मजबूत संगठन के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।
वरिष्ठों का मार्गदर्शन और युवाओं का जोश—यही संगठन की असली ताकत है। ✊🌾
दीपक यादव
प्रदेश सचिव
भारतीय किसान यूनियन (क्रांति)
@Bkukranti0