जनपद कन्नौज में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक 09वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया जा रहा है‚ जिसके क्रम में आज दिनांक 16-09-2026 को विशेष आयोजन के रूप में आँगनबाड़ी केन्द्र डुडवा बुजुर्ग, कागजियाना, सकतपुर, डम्मरपुर, बिचपुरिया, खड़नी एवं रामपुर मझिला में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा समुचित खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
#aganwadi
जनपद में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत गैर-सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के छात्र-छात्राओं की फीस प्रतिपूर्ति हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 148 विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु धनराशि रूपये 80‚29‚800.00 स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के माता-पिता के खातों में पाठ्यपुस्तक, अभ्यास पुस्तिका, स्टेशनरी किट एवं दो सेट यूनिफॉर्म हेतु ₹5000 की धनराशि की दर से कुल रूपये 72‚35‚000.00 की धनराशि हस्तांतरित की गई है।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@basicshiksha_up
आज दिनांक 10-09-2026 को 09वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन जनपद में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न पोषण जागरूकता एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाद्य पदार्थों से तैयार विविध व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।आंगनबाड़ी केंद्र भटपुरी, निरौली, जलालाबाद-2, सरायमीरा एवं नगला मचल सहित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय खाद्य सामग्री से तैयार पौष्टिक एवं संतुलित व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
#आंगनवाड़ी
#कन्नौज
🌸 **रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ** 🌸
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आत्मीयता को मजबूत करने वाले *पर्व के साथ-साथ* सम्पूर्ण समाज में अपनत्व, सद्भाव, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं का संचार करने का संदेश भी देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम परस्पर प्रेम, सहयोग और विश्वास को मजबूत करते हुए ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ *हर रिश्ता आत्मीयता, सम्मान और विश्वास से जुड़ा हो।*
आप सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। 🙏🌺
.
.
#dmkannauj
आज फिर से सचिव जी को याद दिलाने आए और अपने हक के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे इन्साफ चाहिए इतनी देरी क्यो@upsssc जबाव दे? 3200 लोगों का रिजल्ट नहीं दे पा रहे है तो upsssc चार साल से क्या कर रहा है? इधर हजारों वेकैंसी का रिजल्ट एक साल में पूरा करा देते है ?@myogioffice@dr_hariom_ias