हिमाचल प्रदेश को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार ने 42 उद्योगों के लिए लगभग 5,877 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सशक्त होगी...
शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए...
आज ग्राम पंचायत बलोग के नवनिर्वाचित प्रधान श्री मनोहर सिंह, उप-प्रधान श्री मोहित ठाकुर, नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों तथा स्थानीय निवासियों ने सचिवालय स्थित मेरे कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी जीत एवं नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा की भावना के साथ समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा ग्राम पंचायत बालोग के समग्र विकास, जनकल्याण और क्षेत्र की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
#HimachalPradesh #Shimla #Kasumpti
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री राकेश कालिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
परमपिता परमात्मा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
...आज, जब प्रदेश उन कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रहा है, तब हमने इसे वापस लेने का निर्णय लिया है। हालाँकि, एक व्यक्तिगत संकल्प के रूप में, बतौर मुख्यमंत्री, मेरी सैलरी में कटौती पूर्ववत जारी रहेगी...
सतत विकास की नींव जल संरक्षण है। भू-गर्भीय जल स्तर का लगातार गिरना आज की एक गंभीर वैश्विक चुनौती है। हमारे हिमाचल प्रदेश में जल स्रोत सामाजिक और आर्थिक जीवन की धुरी हैं, इसलिए जल संरक्षण की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है...
हिमाचल प्रदेश को आर्थिक चुनौतियों से उबारने के लिए हमने एक सामूहिक निर्णय लिया था। इसमें मैंने स्वयं 50%, माननीय मंत्रियों का 30% तथा माननीय विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों का 20% वेतन कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था...
किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
लोकसेवा के प्रति उनकी निष्ठा और जनसरोकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
शिमला में सुजानपुर नगर परिषद के नवनियुक्त पार्षद मुनीश गुप्ता एवं पार्षद वीना धीमान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की...
कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का लोकार्पण
हिमाचल की अनुपम प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित रखते हुए सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का लोकार्पण किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करेगी। आने वाले समय में क्षेत्र में ऐसी और ईको-टूरिज्म परियोजनाओं को विकसित कर पर्यटन तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति दी जाएगी।
#RespectTheHills #Travel #EcoTourism #HimachalPradesh #HPGovt
कांगड़ा जिला निवासी एवं सरकाघाट बास्केटबॉल कन्या छात्रावास की छात्रा काव्या शर्मा को वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं...
...उन्होंने कहा कि 6 नवंबर 2024 को आतंकवादियों के विरुद्ध चलाए गए संयुक्त अभियान में सूरज पराशर ने अदम्य साहस, अद्वितीय सूझबूझ और रण कौशल का परिचय दिया। इतना ही नहीं, सूरज ने निर्भीक होकर अपने साथी को समय पर सचेत किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों आतंकवादियों का अंत सुनिश्चित हुआ...
ऊना जिला के निवासी एवं भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज पराशर को उनके अद्वितीय साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं...
नेत्रदान मानवता का वह सर्वोच्च और पवित्र दान है, जिसमें व्यक्ति अपने जीवन के बाद भी किसी अन्य के जीवन में प्रकाश का कारण बनता है। नेत्रों के बिना सृष्टि का सौंदर्य अधूरा है...
मशोबरा में प्रदेश का पहला सरकारी पुनर्वास केंद्र शुरू किया गया है। यह केंद्र चिट्टे की गिरफ्त में आई महिलाओं को उपचार, परामर्श और पुनर्वास के माध्यम से आत्मसम्मान के साथ नई शुरुआत का अवसर प्रदान करेगा...
शिमला जिले के जुब्बल के जखोड़ गांव निवासी एवं भारतीय वायु सेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट आर्षवीर सिंह ठाकुर को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किए जाने पर...
...क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश निर्माण एवं विध्वंस मलबे के प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण में नॉर्वे की विशेषज्ञता तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाएगा...