राजस्थान में धड़ल्ले से अवैध बाल वाहिनी संचालित है। कार्यवाही कुछ नहीं होती है।
@PoliceRajasthan को व्यापक रूप से अभियान चलाकर अवैध वाहिनीयों को जप्त करना चाहिए और जिस स्कूल द्वारा संचालित है, उनकी मान्यता समाप्त करने के लिए लिखा जाना चाहिए। @madandilawar जी आपको भी संज्ञान लेना चाहिए।
@RajPoliceHelp@RajCMO@BhajanlalBjp@RajGovOfficial
@sankhlasharad अब सख्त जरुरत है कि हम दो, हमारे दो। जो न माने उसे जेल भेज दो।
जमाखोरी, मिलावटखोरी, नकली, भ्रष्टाचार इन सब का मूल कारण जनसंख्या है।
इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बने।
@BJP4Rajasthan युवाओं के लिए युवा नीति बनाओ ताकि प्रशिक्षित युवा निजी क्षेत्र में भी सम्मान के साथ अपनी आजीविका कमा सके। इसके लिए ठोस नीति हो जिसका उल्लंघन करने पर सरकारी सहायता, सरकारी लीज, सरकारी मान्यता तुरंत प्रभाव से जाँच के बाद 1 महीने में वापस लेने का प्रावधान हो।
निजी कॉलेज माफियायों के द्वारा पढ़े लिखें युवाओं का खून चूसा जा रहा है और सब चुप है। नियम क़ानून कितने ही कठोर हो अगर नियम पालन करवाने में असमर्थ है तो सब बेकार है। कॉलेज वाले हर साल स्टाम्प देते है कि हमारे पास भौतिक संसाधन है, मानवीय संसाधन है किन्तु वास्तविकता में ये माफियाओ सिर्फ धन कमाने के अड्डे है।
लगे हाथ ही निजी विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यपान भी करवा लो। बता दो क़ानून नीति नियम क्या होते है?
मंत्री जी क़ानून कठोर हो सकते है पर उनका पालना करवाने के लिए भी दम होना चाहिए।
प्राइमरी में सिर्फ 10th 12th पास पढ़ा रहे है। न कोई बीएड, न ही bstc और न ही रीट वाले है। ये किस नियम से छूट पा रहे है।
कुछ भी करो पर निजी स्कूलों और कॉलेजो में कार्य करने वाले कर्मचाचारियों का PF कटवाना शुरू करो। जितने भी ईमानदार बनते फिरते है उनकी ईमानदारी पता चल जाएगी। इसके साथ ही समान कार्य समान वेतन हो न हो पर उच्च कुशल श्रमिक का वेतन दिलवाने का आदेश जारी कर दो। ये जो समिति बनाकर लिखते है कि हम समाज हित में न लाभ न हानि पर सेवा करेंगे। इनका दोगलापन भी सामने आ जायेगा। इससे एक फायदा ये होगा कि युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार काम मिलेगा।
@BhajanlalBjp जी लगे हाथ ही राजस्थान में भी रीट पेपर लीक केस को रिओपन कर जाँच निष्पक्ष करवा लेनी चाहिए।
रीट ही क्यों तमाम पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराकर छात्रों को पूर्ण न्याय देना चाहिए। @madandilawar जी आप भी कुछ विचार कर लो।
@RajGovOfficial जो शिक्षक समाज को बनाते है, उनकी शिक्षा ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई है।
@BhajanlalBjp जी कहाँ है भ्रष्टाचार पर लगाम।
@madandilawar जी ने कोटा में सही कहा था कि बीएड कॉलेज में डोनेशन चलता हैं।
देने वाला और लेने वाला दोनों दोषी है।
अब तो शिकायत हो रही हैं।
कुछ करो
माननीय @BhajanlalBjp जी राजस्थान में निजी के अलावा सरकारी भी है। आप निजी के ही आदेश क्यों निकालते है? गरीब मजदूर, किसान के बच्चे इन निजी वालों के भरोसे ही रहेंगे। इनको लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते है।
सरकारी महाविद्यालय है जो ITEP के लिए उपयुक्त भी है। संसाधन प्रयाप्त है।
जब हर प्रशिक्षण की डिग्री सरकारी कॉलेज के बाद प्राइवेट कॉलेज में सीटे दी जाती है तो सिर्फ बीएड को ही 100% प्राइवेट के भरोसे क्यों छोड़ा हुआ है। राजस्थान में बीएड का ऐसा गोरख धंधा है जिसमें सबका कमीशन सेट है। सबसे अधिक कमाई का जुगाड़ इसी में है फिर कहते है समाज सुधारो, नैतिकता लाओ कहाँ से आएगा ये सब जब शिक्षक ही भ्रष्टाचार से निर्मित हो रहे है।
जबकि सरकारी महाविद्यालय सम्पूर्ण संसाधनों को रखते है फिर भी उनमें सिर्फ अकेडमिक के अलावा कुछ नहीं है।
@BhajanlalBjp@ccerajasthan@DrKirodilalBJP@DrPremBairwa@madandilawar@RajGovOfficial@BJP4Rajasthan@rpbreakingnews@DainikBhaskar@NCTE_Official