AICC सचिव, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस सह-प्रभारी व राजस्थान के किसान राजनीति का चमकता सितारा ओसिया की पूर्व विधायक सुश्री दिव्या मदेरणा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।@DivyaMaderna
पूर्व केबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ,किसान नेता स्व.श्री महिपाल जी मदेरणा साहब को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हु 🌹
@INCIndia@DivyaMaderna
राजस्थान की किसान राजनीति के सशक्त स्तंभ और जननेता, किसान केसरी स्व. श्री परसराम मदेरणा जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूँ
‘साहब’ को शत-शत नमन। 🙏
#parsrammderna@INCIndia@LeelaMaderna@DivyaMaderna
कश्मीर की महान रहस्यवादी दार्शनिक लल डेड की कुछ पंक्तियाँ पढ़ते हुए अचानक पिता बहुत याद आए।
उन्हें खोने के बाद न जाने कितने समय तक मैं उन्हें बाहर ढूँढती रही—पुरानी स्मृतियों में, परिचित जगहों में, उनकी कही हुई बातों में ,दुनिया के हर उस ज़र्रे में ।
शायद विरह में हम यही करते हैं। जिसे खो देते हैं, उन्हें बाहर तलाशते रहते हैं।
फिर एक लंबी वेदना से गुज़रते हुए धीरे-धीरे यह एहसास हुआ कि मैं उन्हें इतनी दूर, इतनी जगहों पर खोज रही थी, वे मेरे भीतर हैं—मेरे सोचने के ढंग में, मेरी आदतों में, मेरी स्मृतियों में, मेरी आवाज़ में, और शायद मेरे होने के उन हिस्सों में भी, जिन्हें मैं स्वयं नहीं पहचान पाती।
शायद इसीलिए लल डेड की ये पंक्तियाँ मेरे भीतर के उस ज़ख़्म तक पहुँचती हैं, जिसके लिए शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं।
वे मेरे दुःख को कम नहीं करतीं।
लेकिन वे उस कमी को देखने का एक दूसरा रास्ता देती हैं—कि अनुपस्थिति हमेशा चले जाना नहीं होती।
कभी-कभी जिसे हम बाहर खो देते हैं, वह हमारे भीतर और गहराई से बस जाते है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों, यही शुभेच्छाएं।
@GovindDotasra
आज श्रीनगर में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की।
बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति, ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मजबूत संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
Happy Birthday Darling Rubal 🎂❤️
मेरे लिए घर आने का मतलब ही है—आपसे मिलना। घर लौटने का इंतज़ार हो या घर पहुँचने की खुशी, उसके केंद्र में हमेशा आप ही रहती हैं।
आप हैं तो घर में रौनक है, अपनापन है और वह सुकून है जिसके लिए बार-बार घर लौटने का मन करता है। मेरी छोटी बहन होकर भी आप मेरी ज़िंदगी में कितनी बड़ी जगह रखती हैं, शायद यह शब्दों में कभी ठीक से कह ही नहीं पाऊँगी।
मेरी आँखों का तारा, मेरी सबसे प्यारी Rubal…❤️
आप मेरी ज़िंदगी की उन सबसे खूबसूरत खुशियों में से हैं, जिनके होने भर से सब कुछ पूरा-सा लगता है।
AICC के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान की किसान राजनीति का चमकता सितारा सुश्री दिव्या मदेरणा जी की छोटी बहन सुश्री रूबल मदेरणा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।🎂
@INCIndia@DivyaMaderna@LeelaMaderna
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड, नई दिल्ली में उनकी स्मृति को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उनकी सादगी, विद्वता, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
एक तरफ पुलिस-प्रशासन और सत्ताधारी विधायक, और दूसरी तरफ ड्राइविंग सीट पर पूरी शान से बैठीं मारवाड़ की शेरनी @DivyaMaderna इन सबके बीच इस एक महिला की बेखौफ हिम्मत बताती है कि संघर्ष किसे कहते हैं।
@Rajsthanikaka@TheKhatak@TheTejalMediaIN