संवेदनशील पुलिसिंग की पहल
लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिसिंग का एक पहलू यह भी है कि आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार बेहतर हो । पुलिस के ध्येय वाक्य में भी आमजन में विश्वास को प्राथमिकता दी गई है । सिद्धांत में रखी गई इस प्राथमिकता को व्यवहार में उतारने की इस सुखद पहल निश्चित ही आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास बहाली करेगी ।
श्रीमान महानिदेशक पुलिस का आभार 🙏
@PoliceRajasthan@RajCMO
#झालावाड़#Jhalawar
दैनिक भास्कर में प्रकाशित यह खबर झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक श्री @AmitBudania9121 जी के 9 महीने के कार्यकाल पर सबका ध्यान आकर्षित कर रही है।
झालावाड़ पुलिस इस समय ने गुप्त सूचनाओ पर बड़ी कार्यवाही कर जनता में यह संदेश दिया है की अगर आपकी नजर में अपराध होता है और सूचना अगर पुलिस तक पहुचाती है तो उस पर कठोर कार्यवाही जरूरी होगी।
आप सभी से आग्रह है की अगर आपकी नजरों में कोई अपराध हो रहा है तो पुलिस को जरूर सूचना दे ।
अभी के वक्त झालावाड़ पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
@svoruganti1466@Rajeev_ips@cmo@8PMnoCM
#झालावाड़#Jhalawar
जब सब चुप थे… तब कानून बोला।
एक महिला की संधिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई…
लेकिन हैरानी की बात यह रही कि न पीहर पक्ष ने FIR दर्ज करवाई,
न ही ससुराल पक्ष ने इसे जरूरी समझा।
समाज खामोश रहा…
पर सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल ने पहल करते हुए FIR दर्ज करवाई और वहीं से शुरू हुआ सच तक पहुँचने का सफर।
शुरुआत में लोगों को लगा -
हर मामले की तरह यह भी दब जाएगा… फाइल बंद हो जाएगी…
लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री @Amitbudania9121 जी के नेतृत्व में झालावाड़ पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया।
लगातार अनुसंधान, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और सटीक दिशा में कार्य करते हुए करीब 3 महीने बाद इस मामले का पर्दाफाश कर दिया।
सच सामने आया -
जिसे हादसा बताया जा रहा था, वो हत्या थी…
और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि पति ही निकला।
यह घटना केवल एक अपराध नहीं,
बल्कि उन रिश्तों और उस सोच पर भी सवाल खड़ा करती है
जहाँ सच सामने होने के बावजूद
लोग चुप रहना ज्यादा आसान समझते हैं।
पुलिस प्रशासन को संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता दिखाने के लिए आभार 🙏
@svoruganti1466@Rajeev_ips@rajcmo@8PMnoCM@TheTribhuvan
#झालावाड़#Jhalawar
देव दर्शन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मिक ऊर्जा का स्रोत है।
मंदिरों के अंदर मौजूद भक्ति का वातावरण हमारे मन को शांति, स्थिरता प्रदान करता है।
ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जीवन में अपने काम के साथ मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी आवश्यक है।
#झालावाड़#Jhalawar
भारत विकास परिषद शाख़ा खानपुर के आगामी शत्र के लिए एक बार फिर से सचिव का दायित्व दिया गया।
नए सत्र में हम फिर से स्वामी विवेकानंद जी आदर्शों के माध्यम से शिक्षा , सेवा , संस्कार, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े अनेक कार्यो के लिए संकल्पित है।
आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकारी आवास पर उनसे सपरिवार मुलाक़ात की और मार्गदर्शन लिया।
आभार माननीय प्रधानमंत्री जी!
@narendramodi@PMOIndia
आज नई दिल्ली में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से सपरिवार आत्मीय मुलाक़ात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव प्रेरणादायी रहता है।
आभार मोदी जी!
महिला दिवस की शुभकामनाएं
झालावाड़ के अलग अलग हिस्सों में कंजर ढेरों को अपराध से निर्मुक्त करने का प्रयास लगातार जारी है । इन्ही कंजर ढेरों में उमराव बाई चन्दियाखेड़ी ढेरे में “पटेल “की भूमिका में सबसे सराहनीय कार्य किया है । इनके ढेरे में पिछले पाँच साल में अन्य ढेरों की तुलना में अपराध दो तिहाई कम हुए है । महिला शक्ति का इससे प्रबल उदाहरण कुछ नहीं हो सकता । यदि सभी पटेल इनकी भाँति कार्य करने लगे तो जल्द ही इन ढेरों से अपराध मिट जाएगा ।
उम्मीदों पर दुनिया क़ायम है, जब तक उमराव बाई जैसे अनपढ़ चुपचाप इन उम्मीदों को ज़िंदा रख सकते है तो समाज को तो यह उम्मीद रखी ही जानी चाहिए ।
आपके कार्य को सलाम ।
@MinistryWCD@unwomenindia@UNICEFIndia@PoliceRajasthan