प्रधानमंत्री श्री @narendramodi आज गुजरात के साणंद में CG Semi OSAT facility का उद्घाटन करेंगे, जो भारत के सेमीकंडक्टर मिशन में एक अहम पड़ाव है।
₹7,500 करोड़ से अधिक के निवेश से बने इस प्लांट में कमर्शियल चिप का प्रोडक्शन शुरू हो रहा है और इससे ग्लोबल सेमीकंडक्टर मार्केट में भारत की मौजूदगी मजबूत होगी।
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत यह प्रोजेक्ट इस पूरे इकोसिस्टम को सपोर्ट करेगा और हर साल 5 अरब तक चिप्स का प्रोडक्शन करेगा, जिससे भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और रोजगार के मौके पैदा होंगे।
देखिए, ये विस्तृत रिपोर्ट...⬇️
“काल स्वयं मुझसे डरा है,मैं काल से नहीं,
कालेपानी का कालकूट पीकर
काल से कराल स्तंभों को झकझोर कर,
मैं बार-बार लौट आया हूँ
और फिर भी मैं जीवित हूँ,
हारी मृत्यु है,मैं नहीं।”
माँ भारती के महान सपूत,ओजस्वी वक्ता,कुशल लेखक,स्वदेशी और समरसता के प्रबल समर्थक, क्रांतिकारियों के मुकुटमणि,स्वतंत्रता संग्राम में दो आजीवनकारावास की सजा पाने वाले स्वातन्त्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयन्ती पर कोटिशः नमन।
स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
स्वाधीनता संग्राम के निर्भीक सेनानी वीर सावरकर जी ने मातृभूमि की सेवा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। देश और विचारधारा के प्रति अटूट समर्पण कैसा होता है, उनके जीवन और लेखनी से इसकी सीख मिलती है। “हे मातृभूमि! तेरे बिना जीवन मृत्यु के समान है।” उनका यह कथन राष्ट्र के प्रति उनके अथाह प्रेम का प्रतिबिंब है।
अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों का पुरजोर विरोध कर देशवासियों को एक करने वाले सावरकर जी का जीवन युगों-युगों तक हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#47YearsOfNationFirst
6 अप्रैल… एक ऐसा ऐतिहासिक दिन, जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई, एक ऐसी पार्टी, जिसने भारतीय राजनीति की दिशा और दशा को नया आयाम दिया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए, श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी मजबूत नींव रखी।
वर्षों के कठिन परिश्रम, करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास के बल पर आज यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहा है।
47वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
#47YearsOfNationFirst
देश में LPG की किल्लत की बातें फैलाई जा रही हैं…
लेकिन सच्चाई क्या है?
जानने के लिए यह वीडियो जरूर देखें और जानें, असली स्थिति क्या है और क्यों घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की असीम शुभकामनाएं। तिल और गुड़ की मिठास से भरा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का यह दिव्य अवसर हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आए। सूर्यदेव सबका कल्याण करें।
राहुल गांधी को जब संसद में रहना चाहिए, तब वो विदेश चले जाते हैं और भारत विरोधी शक्तियों से मिलते हैं।
ये बताता है कि राहुल गांधी के DNA में भारत का विरोध है। क्योंकि सत्ता पाने की लालसा में वो ऐसी हरकतें आदतन करते हैं।
ये उनके कृत्य हैं, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ये भारत के साथ गद्दारी है।
- श्री @gauravbhatiabjp
पूरा वीडियो देखें: https://t.co/BK9plDiszl
अरावली पर्वत श्रृंखला के खनन के बारे में माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद माननीय केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री @byadavbjp ने इसकी सच्चाई बताई।
भाजपा सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है कि अरावली को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, अरावली पूर्णतः सुरक्षित और संरक्षित रहेगी ।
भाजपा सरकारें प्रकृति के साथ समझौता नहीं, प्रकृति का सेवा करने के लिए संकल्पित हैं।
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके समर्पण से संगठन और अधिक मजबूत होकर जन-सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। @BJP4Rajasthan#BJP4Rajasthan
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी निम्नानुसार घोषित की जाती है।
अयोध्या के पावन धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत भावविभोर करने वाला अनुभव रहा। शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ यह अनुष्ठान हमारे सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय का उद्घोष है। राम मंदिर का गौरवशाली ध्वज, विकसित भारत के नवजागरण की संस्थापना है। ये ध्वज नीति और न्याय का प्रतीक हो, ये ध्वज सुशासन से समृद्धि का पथ प्रदर्शक हो और ये ध्वज विकसित भारत की ऊर्जा बनकर इसी रूप में सदा आरोहित रहे.....भगवान श्री राम से यही कामना है। जय जय सियाराम।