रायबरेली के परिवारीजन और मेरे प्यारे कार्यकर्ता साथियों,
आपने एक बार फिर हमें अपने स्नेह और आशीर्वाद से निहाल कर दिया है। रिश्तों का यह कर्ज़ हम कभी नहीं उतार पाएंगे, मगर हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम आपकी सेवा में कोई कसर न छोड़ें और इस रिश्ते को हमेशा के लिए निष्ठा से क़ायम रखें।
आज मुझे अपने यूपी की जनता पर सबसे ज़्यादा गर्व है, क्योंकि आपने अपनी जागरूकता और विवेक से सच्चाई को पहचाना। आपके विवेकवान निर्णय ने देश के संविधान और हमारे लोकतंत्र को बचा लिया है।
इस समय मुझे आपके साथ की जरूरत है, मैं मानता हूं मेरी ताकत कमजोर पड़ी है, लेकिन फिर भी जितनी बची है उसे इकट्ठा करके सड़कों पर संघर्ष करने के लिए भाजपा सरकार का जो जुल्म है उसका जवाब देने के लिए फिर सड़कों पर हूँ , जयपुर में जब से पढ़ता था तब से संघर्ष किया, कभी परवाह नहीं की सरकार कांग्रेस की है या बीजेपी की दोनों से जनता के हितों के लिए लड़ा, अब यूडी टैक्स के नाम पर जयपुर में इंस्पेक्टर राज आ गया है जबरन वसूली हो रही है यूडी टैक्स के गलत नोटिस दिए जा रहे हैं मकान दुकान सील की जा रही है दुकान फुटपाथ थड़ी गरीब को उजाड़ा जा रहा है मैं आपको विश्वास दे रहा हूं जैसे पृथ्वीराज नगर को बचाया, हाउस टैक्स राजधानी जयपुर से खत्म करवाया, युवाओं के हर आंदोलन में सफल रहे, अब मैं वचन देता हूं इस बार हम मुश्किल में फंसे हैं, जयपुर में विधानसभा चुनाव की हार का दर्द अभी मिटा नहीं है लेकिन इस बार यदि जयपुर से आपने मेरी मदद कर दी और मैं लोकसभा पहुंचा तो जयपुर से यूडी टैक्स पूरी तरह खत्म, बीजेपी सरकार के सामने ना ओल्ड पेंशन स्कीम खत्म होने देंगे ना फ्री बिजली खत्म होने देंगे ना इलाज बंद होने देंगे ना ही पेंशन बंद होने देंगे। आपसे मेरी विनती है इस बार मेरी आवाज मरी तो बचना मुश्किल होगा और यदि इस बार जीत गए तो भाजपा का जुल्म और मनमानी बंद हो जाएगी और हम हमारी जान देकर भी जनता के अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्ष करके काम करवा लेंगे।