धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश हेतु अवतरित भगवान परशुराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनके आदर्श और पराक्रम से हम सभी को धर्मपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिलती रहे।
#परशुरामजयंती#जयपरशुराम@yadavakhilesh@samajwadiparty
झूठ बोलनेवालों कि सबसे बड़ी पहचान ये होती है कि वो अपनी कमियों, अपनी ग़लतियों और अपनी असफलताओं के लिए किसी और को दोषी बताते हैं।
आज सत्ताधारियों द्वारा महाकुंभ को लेकर जो बयानबाज़ी मीडिया के सामने की गयी है, वो उनकी कमज़ोरी का प्रतीक है। भाजपा सरकार में लोगों के बीच अपने को ‘झूठ का कुलपति’ साबित करने की होड़ लगी है। इंजन और डिब्बों के बाद अब तो पहिये भी टकरा रहे हैं। ये बड़े-बड़े दावे तो करते हैं, पर वो दावे आख़िर में झूठ साबित होते हैं।
ये समझ नहीं आता है कि जो भी बात ये अंदाज़े से करते हैं वो नकारात्मक ही क्यों होती है, क्या इसका कारण ये है कि वो स्वयं नकारात्मक हैं या उनके कामों के परिणाम नकारात्मक निकलते हैं। झूठ बोलनेवाले याद रखें कि जुमलों की उम्र बहुत ज़्यादा नहीं होती है।
“जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”
परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हर वर्ग के लिए समान अधिकार और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया था। लेकिन वर्तमान सरकार लगातार इस सिद्धांत का उल्लंघन कर रही है। ताजा मामला जनपद बहराइच से सामने आया है, जहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 8 आयुष मेडिकल ऑफिसर पदों की भर्ती निकाली गई है।
दिशा-निर्देशों के अनुसार, इन 8 पदों में:
• 01 सीट सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए है।
• 01 सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए है।
• 06 सीटें अनारक्षित (UR) हैं।
लेकिन इनमें पिछड़े वर्ग (OBC) के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गई है।
यह भर्तियों में पिछड़े वर्ग के अधिकारों को पूरी तरह नजरअंदाज करने का एक स्पष्ट उदाहरण है। सवाल यह उठता है:
1. क्या पिछड़े वर्ग के युवा इन पदों के लिए योग्य नहीं हैं?
2. क्या सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को सत्ता की राजनीति में बलि चढ़ा दिया गया है?
भाजपाई पहले समाजवादी पार्टी की सरकार पर यह आरोप लगाते थे कि यादव और मुसलमान पिछड़ों का हक खा जाते हैं। लेकिन अब कौन बताए कि पिछड़ों का हक कौन खा रहा है? यह भेदभावपूर्ण नीति साबित करती है कि वर्तमान सरकार का सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं है।
भाजपाइयों का यह पाप महाकुंभ में डुबकी लगाने से भी नहीं धुलेगा। जनता इस अन्याय को भूलेगी नहीं और सही समय पर इसका जवाब देगी।
#पिछड़ोंकेहक
#सामाजिकन्याय
#भाजपाईदोगलापन
@yadavakhilesh@samajwadiparty@myogiadityanath@CMOfficeUP@brajeshpathakup@yasarshah_SP@DMBahraich@bstvlive@HindiKhabar@UPTakOfficial
उप्र के गोंडा मेडिकल कॉलेज में बीमार माँ के लिए स्ट्रेचर न मिला तो बेटे को उन्हें गोद में ‘जलमग्न अस्पताल’ के अंदर ले जाना पड़ा।
भाजपा सरकार कुशासन के उदाहरणों की पोथी है।
आग़ाज़–ए-इंक़लाब
समाजवादी लोहिया वाहिनी उ०प्र० के समस्त पदाधिकारीगण
दिनांक:– 5 अक्टूबर 2024
दिन:– शनिवार
समय:– 9 बजे पूर्वाह्न
स्थान:– गांधी प्रेक्षागृह कैसरबाग लखनऊ उत्तर प्रदेश
प्रिय साथियों
आग़ाज़-ए-इंक़लाब” कार्यक्रम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था दिन पर दिन जर्जर होते जा रही है बहराइच में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला।
जहां डॉक्टर लोग निजी प्रैक्टिस में व्यस्त है।
@myogiadityanath@brajeshpathakup@aajtak@bstvlive
आज हिंदी दिवस के अवसर पर @samajwadiparty के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय @yadavakhilesh जी ने विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति में समाजवादी विचारधारा के लेखन हेतु प्रदेश कार्यालय, लखनऊ के लोहिया सभागार में सम्मानित किया।
धन्यवाद एवं आभार 🙂🙏
सर नीरज फाइनल्स में क्वालीफाई कर गए
अच्छा? जैवलिन से मेरा पुराना नाता रहा है, व्हेन आई वाज़ लीविंग होम फ़ॉर देश सेवा, पड़ोसन काकी ने बा से कहा था मोढ़े को रोक लओ..
"जै विलीन" हो जइहैं तो वापस न अइहैं !😅
सब कहते थे कि ऐसा दबदबा है कैसरगंज में के हर प्रत्याशी या तो बिक जाएगा या टूट जाएगा।
ऐसा नहीं है कि कोशिश नहीं करी गई समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को दौलत से ख़रीदने की।
दो दिन तक लगातार करोड़ों रुपये और मनचाहे पद का ऑफर हुआ नामांकन ख़ारिज करने के लिए…
लेकिन प॰ भगत राम मिश्रा वो नेता है जो बिकेगा नहीं, झुकेगा नहीं, हारेगा नहीं।
कैसरगंज में ये हमारी पहली जीत है।
बिटिया का दसवीं का रिजल्ट आया,
96.16 % नंबर ला कर पास हुई, ज़िले में चौथी रैंक आयी लेकिन दुखी थी कि नंबर कम रह गये, टॉप नहीं कर पायी।
मैंने कहा बेटा, इतने में तो मेरे जैसे 3 पास हो जाते।
10’th और 12’th बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ।