राज्यसभा सांसद व किसान ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी ने किसान ट्रस्ट को सर्वप्रथम अवार्ड के पुनः आयोजन पर बधाई दते हुए कहा कि दानिश सिद्दीकी फ्रीडम अवार्ड, फ्रीडम जैसे बेसिक कोर कॉन्स्टिट्यूशन वैल्यू को आगे रखने के लिए बनाया गया है।
#DSFA#DSFAward2023
#DanishSiddiquiFreedomAward
#KisanTrust
सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव जी ने दानिश सिद्दीकी जी को याद करने के साथ भूतपूर्व प्रधानमंत्री तथा किसान ट्रस्ट के संस्थापक श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी से जुड़ी यादों को साझा किया।
#DSFA#DSFAward2023#DanishSiddiquiFreedomAward#KisanTrust
जाने-माने इतिहासकार सैयद इरफ़ान हबीब साहब ने किसान ट्रस्ट को दानिश सिद्दीकी फ्रीडम अवार्ड के सफल दूसरे वर्ष के लिए बधाई देते हुए कहा कि 'मैं मानता हूँ पत्रकारिता के क्षेत्र में 1920 के दौर में महज 17 साल की उम्र में भगत सिंह ने जिस प्रकार का काम किया, आज के दौर में उन जैसे निर्भीक पत्रकारकारों व बदलाव के ध्वजवाहकों को ही सम्मानित करने की पहल किसान ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई है।'
#DSFA
#DSFAward2023
#DanishSiddiquiFreedomAward
#KisanTrust
किसान ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी भोला शंकर शर्मा जी ने दानिश सिद्दीकी जी को याद करते हुए कहा कि दानिश सिद्दीकी अपनी फोटो पत्रकारिता के जरिए लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति न केवल सतत् जागरूक रहे, अपितु अफगानिस्थान में तालिबानी सरकार की तमाम निरंकुशता को पूरी निर्भीकता से सामने लाते रहे।
#DSFA
#DSFAward2023
#DanishSiddiquiFreedomAward
#KisanTrust
राज्यसभा सांसद मनोज झा जी ने दानिश सिद्दीकी फ्रीडम अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने पर ख़ुशी जाहिर की और कहा कि किसान ट्रस्ट द्वारा जो कार्य समाज के लिए किए जा रहे हैं वो सराहनीय है।
#DSFA#DSFAward2023#DanishSiddiquiFreedomAward#KisanTrust
वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट प्रवीण जैन जी ने दानिश सिद्दीकी फ्रीडम अवार्ड को फोटो जर्नलिस्टों के लिए बड़ा सम्मान बताया और कहा की वीडियो जर्नलिज़्म के दौर में ये उनके लिए सम्मान की बात है।
#DSFA#DSFAward2023#DanishSiddiquiFreedomAward#KisanTrust
बहादुर पत्रकार अनन्या भारद्वाज ने मणिपुर हिंसा के दौरान रिपोर्टिंग के अनुभव को साझा करते हुए कहा- "ये सफलता मेरी नहीं पूरी टीम की है, सराहना के लिए किसान ट्रस्ट का आभार।"
#DSFA#DSFAward2023#DanishSiddiquiFreedomAward#KisanTrust
मशहूर फोटो जर्नलिस्ट अतुल लोके जी ने अवार्ड ग्रहण करने के वक्त दानिश सिद्दीकी जी के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा- 'वो मेरा अच्छा दोस्त था, मैं आज भी उसे अपने करीब मानता हूं।'
#DSFA#DSFAward2023#DanishSiddiquiFreedomAward#KisanTrust
"दानिश सिद्दिकी फ्रीडम अवार्ड की शुरुआत करने के लिए जो निडरता चौधरी जयन्त सिंह जी ने दिखाई, उसके लिए मैं उन्हें मुबारकबाद पेश करता हूं। यह एक बहुत बड़ी मिशाल है। दानिश बहुत ही निडर और जांबाज़ फोटो जर्नलिस्ट थे। हम आज भी दानिश के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। दानिश हमारे लिए आज भी जिंदा हैं। दानिश को आप जैसे लोग जिंदा रखे हुए हैं। ऐसे अवार्ड के जरिए दानिश हमेशा जिंदा रहेंगे। दानिश को हमेशा जिंदा रखने की इस पहल के लिए मैं किसान ट्रस्ट को बहुत बहुत शुक्रिया कहता हूं।"
- अख़्तर सिद्दीकी जी
दानिश सिद्दीकी के पिता
#DSFA
#DanishSiddiquiFreedomAward2023
#DSFAward2023
#KisanTrust
"इस देश का दुर्भाग्य है कि हम अपने हर महापुरुषों को किसी न किसी जाति के दरबे में बांध कर के मानते हैं, सरदार पटेल को लोग कुर्मी समाज का नेता बनाकर ही मानेंगे इस देश में, और यही चौधरी साहब के साथ भी हो रहा है।
जयन्त जी, आपने चौधरी साहब की इस विरासत को बचाने और बढ़ाने का कार्य किया है... ये हम सबके लिए अनुकरणीय है..."
-योगेंद्र यादव जी
सामजिक कार्यकर्ता
#DSFA
#DSFAward2023
#DanishSiddiquiFreedomAward
#kisantrust
@_YogendraYadav