स्मार्ट मीटर को लेकर अफवाहों से बचें। सही जानकारी अपनाएं, जागरूक उपभोक्ता बनें।
स्मार्ट मीटर और 'मोर बिजली' ऐप के जरिए अपनी बिजली खपत को बेहतर ढंग से समझें। सही जानकारी के साथ बिजली का प्रबंधन करें और वास्तविक खपत के अनुसार पारदर्शी बिलिंग का लाभ उठाएं।
स्मार्ट मीटर को लेकर अफवाहों से बचें। सही जानकारी अपनाएं, जागरूक उपभोक्ता बनें।
स्मार्ट मीटर और 'मोर बिजली' ऐप के जरिए अपनी बिजली खपत को बेहतर ढंग से समझें। सही जानकारी के साथ बिजली का प्रबंधन करें और वास्तविक खपत के अनुसार पारदर्शी बिलिंग का लाभ उठाएं।
स्मार्ट मीटर नहीं, आपकी खपत तय करती है आपका बिल
बिजली का बढ़ा हुआ बिल स्मार्ट मीटर नहीं, बढ़ी हुई खपत का परिणाम है। स्मार्ट मीटर बिजली की खपत को सटीक रूप से दर्ज करता है। गर्मी के मौसम में एसी, कूलर और अन्य उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली खपत बढ़ती है, जिससे बिल भी अधिक आ सकता है।
पारदर्शी और विश्वसनीय बिलिंग
स्मार्ट मीटर के साथ बिजली बिलिंग अब और अधिक पारदर्शी, सटीक और विश्वसनीय। सटीक रीडिंग के साथ बिल में त्रुटि की संभावना कम होती है और उपभोक्ता अपनी बिजली खपत का रिकॉर्ड स्वयं कभी भी देख सकते हैं।
'मोर बिजली' ऐप के माध्यम से अब हर दिन अपनी बिजली खपत, महीने का अनुमानित बिल और पिछले महीनों की तुलना की जानकारी आपके मोबाइल पर उपलब्ध।
स्मार्ट मीटर परियोजना से बिजली बिलिंग होगी अधिक पारदर्शी । साथ ही बिजली की बचत, अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण और वितरण व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
@vishnudsai@DurgDist
#MorBijli #SmartMeter #DigitalChhattisgarh #GoodGovernance #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #BijliSeva #SmartEnergy #TransparentGovernance #Sushasansarkar
आज हमारे देश के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री आदिवासियों के विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना और पी.एम. जनमन योजना चला रहे हैं। पी.एम. जनमन योजना, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाते हैं, जो विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग हैं। हमारे छत्तीसगढ़ में भी कोरवा, बिरहोर, कमार और बैगा तथा नारायणपुर में अबूझमाड़िया हैं। आप लोगों ने कभी भी उन लोगों की तरफ देखा था? कभी उनके विकास की चिंता की थी?
-विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर उद्बोधन
📍छत्तीसगढ़ विधानसभा
@narendramodi
मैं तो कहता हूँ कि अगर असत्य बोलने और भ्रष्टाचार करने में पीएच.डी. होती तो सामने बैठे लोग उसमें बहुत विशेषज्ञ हो जाते।
-विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर उद्बोधन
📍छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार थी और छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास बीजेपी सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी ने किया। उसके बाद ही वर्ष 2018 का जब विधानसभा चुनाव आया, तो छत्तीसगढ़ की जनता ने बहुत बड़ा विश्वास आप लोगों के ऊपर किया था। लेकिन उसका क्या हुआ? आपने जनता को क्या दिया?
-विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर उद्बोधन
📍छत्तीसगढ़ विधानसभा
@drramansingh
मुझे मालूम है कि मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी, हम लोग उस समय विधायक थे तो हमारे जशपुर जिले में ही लोग भूख से मरे थे। विधायकों की कमेटी बनी थी। जांच में सही पाया गया था कि 4 लोग भूख से मरे हैं। पहले यह स्थिति होती थी। जितनी हमारे आदिवासी समाज की, जनजातीय समाज की भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार, श्रद्धेय हमारे अटल बिहारी वाजपेयी जी, नरेन्द्र मोदी जी, डॉ. साहब और आज हम लोग चिंता कर रहे हैं, उतना आपने कभी नहीं किया।
-विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर उद्बोधन
📍छत्तीसगढ़ विधानसभा
@narendramodi@drramansingh
आपने 36 में से एक भी वादा शत-प्रतिशत कभी पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों को आपने 5 साल में ठगा, छल किया। आपके शासन में, आपकी सरकार में तो एक कहावत चल गई थी कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसको कांग्रेस की सरकार या भूपेश बघेल ने ठगा नहीं।
-विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर उद्बोधन
📍छत्तीसगढ़ विधानसभा
डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ की रेल अधोसंरचना निरंतर सशक्त हो रही है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना, चांपा और बालोद के आधुनिक रेलवे स्टेशन बेहतर यात्री सुविधाओं, सुदृढ़ संपर्क और क्षेत्रीय विकास के नए द्वार खोलेंगे। यह पहल प्रदेश में आधुनिक रेल व्यवस्था और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
आदिवासी समाज को किसी ने समझा है, सम्मान दिया है तो भारतीय जनता पार्टी ने दिया है।
आप लोगों को मालूम होगा कि देश में आदिवासियों की इतनी बड़ी आबादी है, 55-60 साल में आप लोगों को कभी ख्याल नहीं आया कि ऐसे आदिवासी लोग जो भोले-भाले हैं, जो गांव में रहते हैं, जंगलों में रहते हैं, उनके विकास के लिए अलग से मंत्रालय का गठन किया जाए। 55-60 साल में आपको और आपके बड़े नेताओं को कभी सूझा?
-विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर उद्बोधन
📍छत्तीसगढ़ विधानसभा
जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी इस देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश के आदिवासियों के विकास के लिए एक अलग से मंत्रालय का गठन किया था। आज देश के सर्वोच्च पद, महामहिम राष्ट्रपति के पद पर आदिवासी समाज की हमारी एक बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मु विराजमान हैं। आप लोगों को कभी ख्याल नहीं आया कि आदिवासियों को सम्मान दिया जाए। आप लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। आज जितना मान और सम्मान आदिवासियों का हुआ है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है।
-विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर उद्बोधन
📍छत्तीसगढ़ विधानसभा
@rashtrapatibhvn