जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़ से पूर्व की जाने वाली तैयारियों हेतु बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@spgoyal@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
#अमरोहा: गौवंश की सुरक्षा व देखभाल को मजबूत बनाने हेतु विकास भवन में सेंट्रल CCTV कंट्रोल रूम का उद्घाटन डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किया। सभी गौ आश्रय स्थलों को इससे जोड़ा गया, निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
#Amroha#CCTV
लखनऊ में गौ धन समागम में निराश्रित गौ वंश संरक्षण तथा गौशाला संचालन और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए #अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सम्मानित किया
#अमरोहा में आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उपस्थित सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत #अमरोहा में कल खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से बहुत उद्देश्यीय चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
🔹गोपाष्टमी के मौके पर अमरोहा के सभी गौशालाओं में गौ पूजन किया गया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा विकासखंड गंगेश्वरी के ग्राम संथालपुर में संचालित वृहद गौ संरक्षण केंद्र में गौ पूजन किया गया, जनमानस को गौशालाओं में अधिक से अधिक दान करने हेतु प्रेरित किया गया।
➡️#अमरोहा में 9 से 18 अक्टूबर तक लगने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला स्थल का आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण किया और तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🔹राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अमरोहा में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने संयुक्त रूप से बहुउद्देशीय प्रचार वाहनों एवं टीमों को कलेक्ट्रेट परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया।
🔹अभियान के अंतर्गत ज़िले में 6 लाख 50 हज़ार पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा