‘मन की बात’ कार्यक्रम में आज आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने वर्षा जल संरक्षण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा ‘कैच द रेन ’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री श्री का यह संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है कि वर्षा की प्रत्येक बूंद अमूल्य है। इसका संरक्षण केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य और सामूहिक उत्तरदायित्व है।
#MannKiBaat #CatchTheRain #RainwaterHarvesting
है अपना हिंदुस्तान कहाँ
वह बसा हमारे गावों में।
गांव के बिना आज भी भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।
गांव केवल भारत का भूगोल नहीं है...
भारत की आत्मा है,
भारत की अर्थव्यवस्था है,
भारत की अस्मिता है।
#RashtriyaGraminVikasSammelan
हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक एवं धर्मध्वजरक्षक छत्रपति शिवाजी महाराज जी के राज्याभिषेक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
स्वराज, स्वसंस्कृति और स्वधर्म के प्रति अटूट समर्पण और अदम्य साहस ने बाल शिवाजी को छत्रपति बनाया। अल्पायु में ही उन्होंने हिन्दवी स्वराज्य का संकल्प लिया और मुगलों को चुनौती दी।
छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने स्वाभिमान, सुशासन और राष्ट्ररक्षा के आदर्शों पर एक ऐसी शासन व्यवस्था खड़ी की, जिसने भारतीय जनमानस में नया आत्मविश्वास जगाया। उनका जीवन आज भी करोड़ों युवाओं को राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव की प्रेरणा देता है।
यह श्रेयस्कर तो है , परंतु सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है आदरणीय @narendramodi जी !
चारों तरफ़ गिद्ध आखें गड़ाए बैठे हैं ! आपकी सुरक्षा , राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है !
आपका व्यक्तिगत कुछ नहीं है , आपका जीवन भी इस वृहद भारतीय समाज का है , आपको इस विषय में कोई ऐसा निर्णय लेने का नैतिक , अथवा सामाजिक अधिकार नहीं है ! इस देश की जनता ने आपको प्रधान मंत्री बनाया है राष्ट्र की सुरक्षा , संरक्षा एवं स्वाभिमान सुरक्षित रखने के लिए , भारत राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए । अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिए नहीं !
यह कतई स्वीकार्य नहीं है , कदापि नहीं !
आदरणीय गृह मंत्री जी ! सुरक्षा चक्र का निर्धारण आपके अधिकार क्षेत्र में आता है , आप अपना कर्तव्य निर्वहन धृड़ता से करेंगे ऐसी विनम्र प्रार्थना है !
आदरणीय नितिन नबीन जी ! आप राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं । मोदी जी ना कहा था YOU ARE THE BOSS “. त्वरित संज्ञान लें एवं निवेदन करें , मुझे विश्वास है आदरणीय मोदी जी एक कार्यकर्ता के रूप में आपकी बात का मान रखेंगे ।
#ModiJiStaySafe
अदम्य साहस, पराक्रम एवं विद्वत्ता के प्रतीक धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
एक महान योद्धा और विद्वान के रूप में उनका जीवन राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के प्रति अटूट निष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। उनका त्याग और बलिदान हमें अपने मूल्यों पर अडिग रहते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उनके महान आदर्श हमें नारी शक्ति के सम्मान, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के मार्ग पर सतत आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
शून्य से शिखर तक: राष्ट्रवाद के उदय की अनकही दास्तां!
यह केवल राजनीति का सफर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को जगाने का एक महासंग्राम है। 1947 के विभाजन की टीस से लेकर 1975 के आपातकाल की बेड़ियों तक, हर चुनौती ने इस संकल्प को और भी मजबूत किया।
दशकों के संघर्ष और अन्त्योदय की विचारधारा ने रंग दिखाया। 1984 में महज 2 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी ने 1996 में पहली बार संसद में सबसे बड़े दल के रूप में अपनी धमक दिखाई।
अटल जी का वह 13 दिनों का साहस और ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’ का वो मंत्र आज भी हर कार्यकर्ता की रगों में दौड़ता है। 🪷
@BJP4India@narendramodi मेरा सभी राजनीतिक दलों से बहुत ही विनम्र आग्रह है कि यह समय पक्ष विपक्ष करने का नहीं है यह एक वैश्विक संकट जो हमारे देश पर मर्डर आ रहा है उससे कैसे बचे विचार करने का है और अपने राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़े होने का है वंदे मातरम
@BJP4India@narendramodi यह एक वैश्विक आर्थिक संकट है जो कुछ देशों ने अपनी महत्वाकांक्षा के कारण पूरे विश्व पर थोप दिया है हम सबको अपने राष्ट्र को मजबूत करने के लिए इस समय बिना किसी भेदभाव के बिना किसी पक्ष विपक्ष के मजबूती से खड़ा रहना चाहिए राष्ट्र के साथ
विद्या जीवन की ऐसी पूंजी है, जिससे बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विद्या हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर सफलता और आत्मविश्वास की ओर ले जाती है।
विद्वान् प्रशस्यते लोके
विद्वान् सर्वत्र गौरवम्।
विद्यया लभते सर्वं
विद्या सर्वत्र पूज्यते॥
प्रधानमंत्री @narendramodi जी,
आपको ये नहीं करना चाहिए। एक लीडर के तौर पर “लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट” का आपका भाव हमेशा से देश को मोटीवेट करता आया है लेकिन इसके लिए अपनी सुरक्षा में कमी का निर्णय सही नहीं।
खालिस्तानी, पाकिस्तानी, आतंकी, देश विरोधी.. लंबी लिस्ट है जिनसे आपको खतरा है। सोशल मीडिया पर कुछ चिंदियों के माहौल बनाने से फ़र्क़ नहीं पड़ता, देश को पता है कि ये ग्लोबल संकट का समय है और ऐसे में बिना आपके सुरक्षा में कमी किए भी देश हर बात में साथ खड़ा होगा। होता आया है और होता रहेगा।
इसलिए आपका निर्णय वापस लेना ही देशहित में होगा।
कला, इतिहास और विरासत की ये कहानियाँ केवल सीमित स्थानों तक न रहकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना आवश्यक है।
हमारी सभ्यता के उद्भव से लेकर स्वतंत्रता की प्राप्ति तक की यह यात्रा, ऋषि-मुनियों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से समृद्ध रही है। यही सशक्त विरासत हमें प्रेरणा देती है कि हम चुनौतियों के बीच भी आगे बढ़ते हुए नए भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर रहें।
आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
पवनपुत्र श्री हनुमान जी की असीम शक्ति, भक्ति और सेवा भाव हम सभी को जीवन में साहस, समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें।
उनकी कृपा से हर बाधा दूर हो और जीवन में सुख, शांति एवं सफलता का संचार हो।
जय श्री राम🙏🏻
आज जब पूरा विश्व अस्थिरता और अशांति की आग में झुलस रहा है, ऐसे समय में सम्राट संप्रति संग्रहालय का संदेश केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए बहुत अहम है।
मोदी सरकार में दशकों पुरानी समस्याओं का निराकरण हुआ…
- 370 और 35A को हटाना
- CAA कानून लागू करना
- राम मंदिर का निर्माण
- महिलाओं को 33% आरक्षण
और अब #NaxalFreeIndia का सपना भी मोदी सरकार में ही साकार हो रहा है।
हमें देश हित को प्राथमिकता देनी चाहिए सत्ता में कौन है विपक्ष में कौन है जब देश पर संकट आता है या वैश्विक संकट आता है तो हम सबको एक हो जाना चाहिए सत्ता और विपक्ष कोई मायने नहीं रखता है ऐसा विचार सभी में होना चाहिए
सरकार बार-बार देश की जनता को भरोसा दिला रही है की गैस या तेल की कोई कमी नहीं है हम सभी को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसी भी अफवाह को फैलने से रोकना चाहिए इस समय देश के लिए यह बड़ी सेवा है
हम सभी यह जानते हैं कि बातचीत जब भी होती है दो पक्षों में होती है यदि एक पक्ष इस बात से इनकार कर रहा हूं की बातचीत हो ही नहीं रही है और दूसरा पक्ष यह कह रहा हो की बात जीत चल रही है तो इसे क्या कहा जा सकता है मैं तो यही कह सकता हूं कि यह एक हाथ से ताली बजाने जैसी बातहै
वैसे तो ऐसा माना जा रहा है कि ईरान से सिर्फ दो देश ही लड़ रहे हैं लेकिन जिस तरह से प्राकृतिक संपदा तेल और गैस को युद्ध में निशाना बनाया जा रहा है इसकी पीड़ा पूरा विश्व वर्षों तक अनुभव करता रहेगा अतः मेरा मानना है कि उन महत्वाकांक्षी देश को रॉक जाना चाहिए