यूपी पुलिस में तबादलों का सिलसिला जारी!
साइड लाइन में फिर चली IPS तबादला एक्सप्रेस 🚔💨 3 IPS अफसरों के तबादले, बदली जिम्मेदारियां।
लेकिन सबकी निगाहें मेन स्ट्रीम वाली बहुप्रतीक्षित IPS सूची पर… 👀
#UPPolice#IPSTransfer#uppoliceinnews
#UP की सियासत से बड़ी खबर 🙏
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं #UttarPradesh विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, राम गोविंद चौधरी का जन्म 9 जुलाई 1946 में हुआ था।
@samajwadiparty@mediacellsp #upnews #uppolitics @yadavakhilesh
प्रयागराज में थानेदारी का नया रिकॉर्ड! 🚔😄
चार दिन पहले कुर्सी मिली… स्वागत हुआ, रील चली और फिर थानेदारी भी चली गई!
झूंसी कोतवाली के प्रभारी प्रकाश सिंह महज 4 दिन में हटाए गए।
लगता है साहब अभी कुर्सी का एडजस्टमेंट ही कर रहे थे… उधर कुर्सी ने नया मालिक मांग लिया! 😎
👮♂️🚔 #uppoliceinnews #uppolice @prayagraj_pol
#UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस!
साइड लाइन में तैनात 18 #IPS अफसरों के तबादले, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी। 🚔
अब निगाहें मेन स्ट्रीम की बहुप्रतीक्षित IPS लिस्ट पर—कमिश्नरेट, रेंज और जिलों में बदलाव का इंतजार! 👀
#UPPolice#IPSTransfer#UttarPradesh#uppoliceinnews
@MSTawarIAS “कुशीनगर में कर्म की छाप छोड़कर चले,
अब कानपुर की नई जिम्मेदारी लेकर चले।
मेहनत ने फिर दिया काबिलियत को सम्मान,
महेंद्र सिंह तंवर जी को नई पारी की ढेरों शुभकामनाएं!” 🌸💐
तबादलों की बिसात बिछी है, अब किसकी चलेगी चाल,
किसे मिलेगा जिला नया, किसका बदलेगा हाल।
कुछ कप्तानों की कुर्सी डोले, कुछ DCP तैयार,
खाकी की एक्सप्रेस खड़ी है, बस सीटी का इंतज़ार! 🚔😉
#uppolice#uttarpradeshpolice#ipstransfer#uppoliceinnews
#UP में IAS तबादला एक्सप्रेस—कहीं प्रमोशन वाली फीलिंग, कहीं सीधे पवेलियन! 😄
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चमके अनुनय झा और महेंद्र सिंह तंवर। 🫡
महेंद्र सिंह तंवर पिछली बार तबादलों के भंवर में ऐसे फंसे कि किनारा नहीं मिला… इस बार सितारे बुलंद हुए और सीधे कानपुर की कलेक्टरी हाथ लगी। यानी भंवर से निकले और गंगा किनारे जा पहुंचे! 😎
अनुनय झा की गाड़ी हरदोई से निकली तो बीच में कोई स्टेशन ही नहीं आया—सीधे मुरादाबाद! मामला बिल्कुल गंगा एक्सप्रेस-वे वाला रहा। अब संडीला के लड्डुओं की जगह मुरादाबाद की मूंग की दाल का स्वाद लेंगे। 😄
उधर संभल से सुर्खियां बटोरते हुए मुरादाबाद पहुंचे राजेंद्र पेंसिया की कुर्सी पर मौसम जल्दी बदल गया। मुरादाबाद में दाल जमती, उससे पहले ही आदेश आया और साहब कारागार प्रशासन की तरफ रवाना हो गए। 🚔
बहुचर्चित दिव्यांशु पटेल को आखिरकार जिला मिल गया—अब बागपत की कमान संभालेंगे। समय और परिस्थितियों के हिसाब से अपनी प्रशासनिक चाल तय करने के लिए चर्चित रहे हैं… अब बागपत में उनके प्रशासन का नया अध्याय देखने को मिलेगा। 👀
जितेंद्र प्रताप सिंह की कानपुर पारी समाप्त! करीब 611 दिन में निरीक्षण से लेकर CMO विवाद तक साहब खूब चर्चा में रहे। अब कैमरा कानपुर में रह गया और साहब मंडी परिषद पहुंच गए। 😄
मंगला प्रसाद सिंह का रिकॉर्ड भी कम दिलचस्प नहीं—लगातार करीब 6 साल कलेक्टरी! गाजीपुर से हरदोई, फिर बलिया… लंबे समय तक जिलों की पिच पर बल्लेबाजी के बाद अब मामला चीनी हो गया। 🌾
उमेश प्रताप सिंह ने शाहजहांपुर के बाद फिर जोरदार वापसी की है—अब बिजनौर के कलेक्टर। यानी कुछ पारियां खत्म नहीं होतीं, बस बीच में ड्रिंक्स ब्रेक आ जाता है! 😎
एटा के वायरल वीडियो वाले घटनाक्रम के बाद अरविंद चौहान की कलेक्टरी चली गई—अब खाद्य एवं रसद में नई जिम्मेदारी।
और जसजीत कौर, अस्मिता लाल और ग़ज़ल भारद्वाज को जिलों की पिच से वापस पवेलियन बुला लिया गया है, जबकि एम. अरुणमोली को पहली बार जिले की कप्तानी मिली है।
कुल मिलाकर IAS तबादलों की इस पारी में कोई बाहुबली बनकर निकला, किसी की गाड़ी एक्सप्रेस-वे पर दौड़ी, किसी को पवेलियन बुलाया गया और किसी को पहली बार जिले की पिच पर उतरने का मौका मिला। 😄
यूपी की ब्यूरोक्रेसी है साहब… यहां कुर्सी स्थायी नहीं होती, बस किस्मत की फाइल सही टेबल पर होनी चाहिए! 😉
#uttarpradesh #iasofficertransfer
तो क्या चार टुकड़ों में बंटेगा #uttarpradesh ?
#Yogi सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा 🤔 “आने वाले दिनों में #UP का चार भागों में बंटवारा होगा।”
राजभर ने #PM नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत का हवाला देते हुए दावा कहा कि जातिवार जनगणना के बाद बंटवारे की राह आसान होगी।
इतना और नही 🫡 पूर्वांचल बना तो वहां की CM कुर्सी पर भी राजभर ने दावा ठोक दिया! 👀
#uppolitics #upelection2027 @oprajbhar@SBSP4INDIA
#uttarpradesh में शासन स्तर पर IPS अफसरों की नई तैनाती को लेकर होमवर्क तेज होने की खबर है 🚔 पुलिस कमिश्नरेट से लेकर जोन 🚔 और रेंज से लेकर जिलों 🚔 तक बदलाव का दायरा बढ़ सकता है।
कई बड़े पदों पर नई जिम्मेदारियां तय होने के संकेत हैं, अब निगाह इस पर कौन फील्ड में आएगा और किसकी होगी विदाई? 👀🚔
#uppolice #uppoliceinnews
#Ghaziabad का ‘रामसेतु’ बना बर्थडे पार्टी का अड्डा 🎂 हाथ में 🥃 सड़क पर जश्न!
सोचिये! जहां ऐसे जश्न पर #uppolice पहले भी कार्रवाई कर चुकी है वहीं फिर महफिल सज गई और पुलिस को भनक तक नही लगी 🫡 बताया तो जा रहा आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़ा हुआ हैं 🤔
अब नजर @ghaziabadpolice पर 🚔 कार्रवाई कब?
@Uppolice@dgpup
नक्सल नेटवर्क पर #UPATS का कड़ा प्रहार 🚔30 लाख का इनामी कमांडर वाराणसी में ढेर 🚔 झारखंड के प्रतिबंधित संगठन #TPC के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता पर झारखंड सरकार का ₹25 लाख और #NIA का ₹5 लाख का इनाम था 🚔
#uppolice#uppoliceinnews
🚔 यूपी में तबादला एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार!
पहले 35 #IPS, अब 31 #PPS अफसरों का भी तबादला। 🚔
लेकिन निगाहें अभी भी मेन स्ट्रीम लाइन पर टिकी हैं... 👀 असली लिस्ट का इंतजार बाकी है!
#UPPolice#IPSTransfer
#IPS तबादला एक्सप्रेस की पहली खेप रवाना 🚔 35 IPS अफसर इधर से उधर 🚔 लेकिन ये तो साइड लाइन का हिसाब-किताब था! 😎
असली इंतजार अब मेन स्ट्रीम वालों की लिस्ट का है 🚔 देखें अगली सीटी पर किसकी कुर्सी बदलती है! 🚂🚔
#UPPolice#IPSTransfer#uppinnews
मेरठ के चर्चित SSP ऑफिस मारपीट कांड में बड़ा ट्विस्ट!
सपा नेता दिग्विजय भाटी ने शपथ पत्र देकर कहा “मैं कोई कार्रवाई नहीं चाहता।” इस प्रकरण में तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय मेरठ से हटाए गए थे और कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई। अब इस शपथ पत्र ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।
8 साल बाद फैसला...
लखनऊ में Apple के मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के मामले में कोर्ट ने सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया, जबकि दूसरे सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया।
फैसले से नाराज पत्नी कल्पना तिवारी बोलीं—“यह न्याय नहीं”, ऊपरी अदालत में अपील करेंगी।
साक्ष्य ऐसा, जो अपराधी तक पहुँचाए।
Crime Scene पर उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए ऐसे साक्ष्य जुटाना होना चाहिए, जो अपराधी तक पहुँचने और अपराध सिद्ध करने में प्रभावी हों।
इसके लिए Photography–Videography, सुरक्षित Packaging, Labelling और Chain of Custody का पूरी तरह पालन आवश्यक है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की दूरदृष्टि एवं मार्गदर्शन में स्थापित UPSIFS, वैज्ञानिक विवेचना की क्षमता बढ़ाने और उत्तर प्रदेश पुलिस की Future-Ready Field Units तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
#FutureReadyUPPolice #CrimeSceneManagement