सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और सुबह से मध्यम बारिश के साथ मध्यम दर्जे की आंधी (हवा की गति 40-60 किमी/घंटा, झटके 70 किमी/घंटा) आने की बहुत संभावना के *ऑरेंज अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है।
*आगरा, अलीगढ़, हाथरस और मथुरा*
जनपदवासियों से अपील है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों एवं खुले स्थानों से दूर रहें। आकाशीय बिजली एवं तेज आंधी-तूफान को देखते हुए सतर्क एवं सावधान रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
@UPGovt@CMOfficeUP@UPDM@IndiaMetDept@ndmaindia@rahat_up@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#UPWeatherAlert #HeatWave #ThunderstormAlert #RainAlert #WeatherUpdate #DisasterManagement #StaySafe #जनहित_में_जारी #हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की सूची प्रदर्शित करने वाले बोर्ड लगाने तथा दवाओं की उपलब्धता प्रतिदिन अद्यतन किये जाने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को पारदर्शी एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
@UPGovt@CMOfficeUP@myogioffice@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@dm_hathras@CDOHathras
#Hathras #DistrictHealthCommittee #HealthServices #NHMUP #GoodGovernance
जनपद में सार्वजनिक सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने संचालित पुस्तकालय/कोचिंग सेंटर आदि का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रोग्रेस पॉइंट लाइब्रेरी, भारद्वाज लाइब्रेरी तथा प्रेमहरि लाइब्रेरी का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां पर पाया गया कि सभी लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित हैं। जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी संचालकों से वार्ता कर उनसे विनियमित क्षेत्र से जारी नक्शे, फायर सेफ्टी अनापत्ति प्रमाण पत्र, विद्युत उपकरणों का सत्यापन आदि के संबंध में जानकारी करते हुए कहा कि शासनादेश के अनुसार बेसमेंट में कोई व्यवसायिक गतिविधि संचालित नहीं की जा सकती है। जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी संचालकों को तत्काल लाइब्रेरी को बंद करने तथा छात्र-छात्राओं की फीस वापस करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भवन मानचित्र में बेसमेंट सामान्यतः पार्किंग, स्टोर अथवा शौचालय आदि के लिए स्वीकृत किया जाता है। यदि किसी भी बेसमेंट में इन स्वीकृत उपयोगों के अतिरिक्त कोई व्यवसायिक गतिविधि संचालित पाई जाती है अथवा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध अग्नि सुरक्षा एवं भवन उपविधियों के प्रावधानों के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@dm_hathras@hathraspolice
#Hathras #DistrictAdministration #PublicSafety #FireSafety #StudentSafety #SafetyFirst
करें योग रहे निरोग।
सुबह हो या शाम, योग देता है आराम।
हर घर आँगन योग, रखे सभी को निरोग।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम"Yoga For healthy Ageing" के अवसर पर जिला स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि मा0 सांसद अनूप वाल्मीकि व मा0 सदस्य, गौ सेवा आयोग श्री दीपक गोयल तथा विशिष्ट अतिथि मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, मा0 जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित सहित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं परिवारीजन/आमजनमानस ने किया योगाभ्यास।
@myogioffice@UPGovt@InfoDeptUP@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@dm_hathras
#InternationalYogaDay2026 #YogaDay2026 #YogaForAll #HarGharYoga #FitIndia #Yoga #Hathras #UPNews
दिनांक 23 जून, 2026 को जनपद हाथरस के औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन एस.के. भगत ने जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने कार्यक्रम स्थल, मंच, पंडाल, वीवीआईपी आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, मीडिया दीर्घा, हेलीपैड एवं यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
@myogiadityanath@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@Uppolice@dm_hathras@hathraspolice
#Hathras #CMYogi #YogiAdityanath #UttarPradesh
मा0 मुख्यमंत्री जी के संभावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त महोदया अलीगढ़ मंडल श्रीमती संगीता सिंह ने जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान हेलीपैड, पंडाल, मंच, वीआईपी एवं आमजन बैठक व्यवस्था, मीडिया दीर्घा, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, बैरीकेटिंग तथा प्रवेश-निकास मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@commissionerali@dm_hathras@hathraspolice
#CMVisit
#AdministrativeInspection
#UPGovernment
#HathrasNews
#Development
#Hathras
राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी द्वारा आयोजित री-एग्जामिनेशन नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र अधीक्षकों तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, परीक्षा सामग्री की गोपनीयता तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
@UPGovt@InfoDeptUP@CMOfficeUP@myogiadityanath@ChiefSecyUP@NTA_Exams@dm_hathras
#GoodGovernance #NEETUG2026
#NEETReExam2026
#Hathras #DistrictAdministration
#NEET2026